सौरमंडल से संबंधित प्रश्नोत्तर (Questions related to solar system)

सौरमंडल से संबंधित प्रश्नोत्तर

सौरमंडल से संबंधित प्रश्नोत्तर (Questions related to solar system)
सौरमंडल से संबंधित प्रश्नोत्तर (Questions related to solar system)


सौरमंडल से संबंधित प्रश्नोत्तर


सौरमंडल- सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह हैं 


1. पार्थिव ग्रह’ कौन-कौन से है?
Ans- बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल

2. प्लूटो क्या है?
Ans- एक बौना ग्रह

3. मंगल , बुध ,बृहस्पति , शुक्र ,एवं ------ इन पांच ग्रहों को नंगी आँखों से देखा जा सकता है
Ans- शनि

4. आकार के अनुसार ग्रहों का क्रम (घटते क्रम में)
Ans- बृहस्पति , शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, शुक्र, मंगल एवं बुध

5. घनत्व के अनुसार ग्रहों का क्रम ( बढ़ते क्रम में)
Ans- शनि, अरुण, बृहस्पति, नेप्च्यून, मंगल एवं शुक्र

6. सूर्य से दूरी के अनुसार ग्रहों का क्रम
Ans- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण
सूर्य के सबसे निकट का ग्रह बुध एवं सबसे दूर का ग्रह वरुण है

7. परिक्रमण काल के अनुसार ग्रहों का क्रम
Ans- बृहस्पति, शनि, वरुण, अरुण, पृथ्वी, मंगल, बुध, एवं शुक्र

8. बृहस्पति, शनि, अरुण और ----- बाह्य ग्रह है
Ans- वरुण

9. सभी ग्रह सूर्य के पश्चिम से पूर्व की ओर परिक्रमा करते हैं,लेकिन ----- और ----- इसके विपरीत परिक्रमा करते है पूर्व से पश्चिम की ओर?
Ans- शुक्र और अरुण


बुध (Mercury) -

1. यह सौरमण्डल का सबसे छोटा तथा सूर्य के सबसे निकट का ग्रह है।

2. बुध का तापांतर सर्वाधिक 560 सेंटिग्रेट है

3. इसका कोई उपग्रह नहीं है

4. बुध सूर्य की परिक्रमा केवल 88 दिन में पूरी करता है सबसे कम समय में।

5. इस ग्रह पर वायुमंडल नहीं है जिससे जीवन संभव नहीं 

6. इसका घूर्णन काल 58.6 दिन है।


शुक्र (Venus) -

1. इस ग्रह का तापमान लगभग 500° सेंटीग्रेट है

2. यह सौरमंडल का सबसे चमकीला तथा सबसे गर्म ग्रह है।

3. शुक्र को पृथ्वी की भगिनी ग्रह कहते है क्योंकि यह आकार,घनत्व एवं व्यास में लगभग पृथ्वी के समान है।

4. यह पूर्व से पश्चिम की तरफ सूर्य की परिक्रमा करता है (अरुण के समान) । इसलिए सूर्योदय पश्चिम की तरफ तथा सूर्यास्त पूर्व में होता है 

5. शुक्र पृथ्वी के सबसे निकट का ग्रह है।

6. इस ग्रह को सांझ का तारा या भोर का तारा कहा जाता है।

7. इसका कोई उपग्रह नहीं है।


पृथ्वी (Earth)

1. पृथ्वी पर जल की उपस्थिति के कारण यह अंतरिक्ष से नीली दिखाई देती है। इसलिए इसे नीला ग्रह कहते हैं।

2. सौरमंडल का एकमात्र ग्रह जिस पर जीवन है।

3. पृथ्वी पर 71% भाग में जल है तथा 29% भाग स्थलीय है।

4. सूर्य से दूरी पर यह तीसरे स्थान पर है।

5. यह अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है जिससे ऋितु परिवर्तन होता है।

6. ग्रहों के आकार एवं द्रव्यमान में यह पाँचवां स्थान पर है।

7. यह पश्चिम से पूर्व अपने अक्ष पर 1610 Km/h की चाल से 23 घंटे, 56 मिनट, 4 सेकेंड में एक चक्कर लगाती है।

8. पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगे समय को सौर वर्ष कहते हैं

9. पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा दीर्घवृत्ताकार पथ पर 29.72 Km/s की चाल से 365 दिन, 5 घंटे, 48 मिनट, 46 सेकेंड (365 दिन 6 घंटे मानते है) मे करती है।

10. 3 जनवरी को पृथ्वी, सूर्य के निकट होती है इसे अवस्था को उपसौर कहते हैं।

11. पृथ्वी 4 जुलाई को सूर्य से अधिक दूरी पर होती है इस अवस्था को अपसौर कहा जाता है।

12. पृथ्वी का विषुवतीय व्यास 12756 Km है और ध्रुवीय व्यास 12714 Km है।

13. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर 8 मिनट 16 सेकेंड पर पहुंचता है, तथा चंद्रमा का प्रकाश 1 मिनट 25 सेकेंड में पहुंचता है।

14. पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह है चंद्रमा

15. पृथ्वी का सबसे निकट का तारा सूर्य के बाद प्राँक्सिमा सेन्चुरी है, जो पृथ्वी से लगभग 4.22 प्रकाश वर्ष दूर है।