जैन धर्म प्रश्नोत्तर (Jain Dharm Prashnottaree)


जैन धर्म प्रश्नोत्तर

जैन धर्म प्रश्नोत्तर (Jain Dharm Prashnottaree)

जैन धर्म प्रश्नोत्तर (Jain Dharm Prashnottaree)


1. भगवान महावीर का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर- कुण्डलपुर नगर में (बिहार प्रान्त)


2. महावीर स्वामी के कितने नाम हैं?
उत्तर- पाँच (वीर, अतिवीर, महावीर, सन्मति, वर्धमान)


3. भगवान महावीर का चिन्ह क्या है?
उत्तर- शेर


4. भगवान महावीर का जन्म कब हुआ था?
उत्तर- ईसा से 600 वर्ष पूर्व


5. उनकी माता का नाम क्या था ?
उत्तर- त्रिशला


6. ऋषभदेव का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर- अयोध्या नगरी


7. उनके पिता का नाम  क्या था ?
उत्तर- सिद्धार्थ


8. महावीर की निर्वाण तिथि क्या है?
उत्तर- कार्तिक कृष्णा अमावस


9. कितने वर्ष की उम्र में तीर्थंकर महावीर ने दीक्षा ली थी?
उत्तर- 30 वर्ष की उम्र में


10. सत्य बोलने में कौन सा राजा लोकव्यवहार में प्रसिद्ध हुआ है?
उत्तर- राजा हरिश्चन्द्र


11. सुमेरुपर्वत कहाँ है?
उत्तर- जम्बूद्वीप के बीचोंबीच में सुमेरु पर्वत है


12. भगवान महावीर ने मोक्ष कहाँ प्राप्त किया था?
उत्तर- बिहार प्रांत की पावापुरी नगरी में


13.  जैन धर्म के प्रथन तीर्थंकर माने जाते हैं-
उत्तर- ऋषभदेव।


14. किस तीर्थंकर का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है-
उत्तर- ऋषभदेव


15.  महावीर स्वामी ने पाचवां कौनसा क्रम पंचमहाव्रत में जोङा?
 उत्तर- ब्रह्मचर्य


16. जैन संघ के सदस्य कितने संघों में विभक्त थे?
उत्तर- 2 संघों में


17. जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर- काशी (पार्श्वनाथ)


18. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर  का जन्म कब हुआ?
उत्तर- 540 ई.पू. (महावीर स्वामी)


19.  महावीर स्वामी को ------ नदी के तट पर ज्ञान प्राप्त हुआ?
उत्तर- ऋजुपालिका नदी


20. जैन धर्म में किस सिद्धांत पर सबसे अधिक बल दिया गया है?
उत्तर- अहिंसा पर


21. जैन ग्रंथ किस भाषा में लिखे गये?
उत्तर- प्राकृत तथा संस्कृत दोनों भाषा में


22.  कितने वर्षों की तपस्या के बाद महावीर स्वामी जिन कहलाये?
उत्तर- 12 वर्ष


23. पार्श्वनाथ के अनुयायियों को कहा जाता था-
उत्तर- निर्ग्रंथ।


24. कौन से जैन तीर्थंकर को कला में सर्पकला से युक्त प्रस्तुत किया जाता है
उत्तर- पार्श्वनाथ


25.जैन दर्शन ज्ञान का स्रोत किसे मानता है?
उत्तर- प्रत्यक्ष, अनुमान, शब्द


26. जैन दर्शन के सप्तभंगी ज्ञान को कहा जाता है?
उत्तर- स्यादवाद।


27. जैन धर्म को दक्षिण भारत ले जाने का श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर- भद्रबाहु को।


28. जैन धर्म का प्रथम अधिवेशन कहां हुआ?
उत्तर- पाटलिपुत्र में (स्थूलभद्र की अध्यक्षता में)


29. जैन अनुयायियों द्वारा आयोजित दूसरी महासभा का अधिवेशन कहां
उत्तर- वल्लभी (क्षमाश्रमण की अध्यक्षता में)


30. जैन धर्म के श्वेतांबर तथा दिगंबर सम्प्रदाय अस्तित्व में कब आये?
उत्तर- प्रथम अधिवेशन के बाद


31. कालांतर में जैन धर्म ने अपना प्रभाव स्थापित किया
उत्तर- पश्चिमी भारत


32. जैन धर्म से संबंधित ग्रंथों को कहा जाता है?
उत्तर- अंग, उपांग तथा पूर्व






No comments:

Post a Comment