प्रागैतिहासिक काल से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Prehistoric Times) | प्राचीन भाऱतीय इतिहास


प्रागैतिहासिक काल या प्रागैतिहासिक कालखंड (Prehistoric Period)

प्रागितिहास काल (Prehistory) -- प्रागितिहास काल इतिहास के उस काल को कहा जाता है जब मानव तो अस्तित्व में थे लेकिन जब लिखाई का आविष्कार न होने से उस काल का कोई लिखित वर्णन नहीं है, मानव प्रागितिहास, पत्थर के उपकरण का उपयोग 3.3 मिलियन साल पहले होमिनिन्स और लेखन प्रणालियों के आविष्कार के बीच की अवधि है, प्रागैतिहासिक काल को ‘प्रस्तर युग’ भी कहते हैं
प्रागैतिहासिक काल का अर्थ -- प्रागैतिहासिक काल का अर्थ होता है ‘इतिहास से पूर्व का युग’

प्रागैतिहासिक काल या प्रागैतिहासिक कालखंड को तीन भागों में विभाजित किया गया है :-

• पुरापाषाण काल (Palaeolithic Age) – 5,00,000 ई.पू. से 50,000 ई.पू. तक (आखेटक एवं खाद्य संग्राहक)
• मध्यपाषाण काल (Mesolithic Age) – 10,000 ई.पू. से 7000 ई.पू. तक (आखेटक एवं पशु पालक)
• नवपाषाण काल (Neolithic Age) – 9,000 ई.पू. (विश्व) व 7,000 ई.पू. (भारत) से 2,500 ई.पू. तक (खाद्य उत्पादक, स्थिर एवं समुदाय में रहना)

प्रागैतिहासिक काल से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

01. आधुनिक मानव को क्या कहा जाता है? -- होमोसेपियन


02. आधुनिक मानव होमो सेपियन्स का प्रादुर्भाव किस काल में हुआ? -- उत्तर पुरा पाषाण काल में

03. प्रागैतिहासिक काल का एक गुण है? -- लिखाई का आविष्कार नहीं हुआ था

04. कपास के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं? -- मेहरगढ़ से

05. किस काल को आखेटक तथा खाद्य संग्राहक काल कहा जाता है? -- पुरापाषाण काल को

06. किस युग को चालकोलिथिक युग कहा जाता है? -- ताम्र पाषाण युग को

07. कुत्ता को किस काल में पालतू पशु बनाया गया? -- मध्यपाषाण काल

08. कृषि का प्रथम साक्ष्य किस स्थल से प्राप्त हुआ? -- मेहरगढ़ से

09. चावल के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं? -- कोलडिहवा से

10. ताम्बवती नाम से किस संस्कृति को जाना जाता है? -- अहार संस्कृति को

11. ताम्र पाषाण कालीन इनामगाँव बस्ती किस संस्कृति से सम्बन्धित है? -- जोर्वे संस्कृति से

12. ताम्र संचय सम्बन्धित है? -- गेरूवर्णी मृद्भांड से

13. दक्कन के अंश टीले क्या प्रदर्शित करते हैं? -- नव पाषाण काल में मवेशी रखने वालों की बस्ती के अवशेष

14. नव पाषाण काल में मानव था? -- उत्पादक एवं उपभोक्ता

15. नवदाटोली का उत्खनन किसने करवाया था? -- एच. डी. सांकलिया ने

16. नवदाटोली किस राज्य में अवस्थित है? -- मध्य प्रदेश

17. पहिये का आविष्कार किस काल में हुआ था? -- नवपाषाण काल में

18. पाषाण काल को कितने भागों में बाँटा गया है? -- तीन भागो में

19. पुरापाषाण काल में मनुष्यों की जीविका का मुख्य आधार क्या था? -- शिकार

20. पूरा पाषाण काल में मानव था? -- आखेटक एवं खाद्य संग्राहक

21. पूर्वी भारत का प्रमुख नव पाषाण कालीन स्थल कौन सा है? -- चिरांद


22. पेबुल उपकरण किस काल से सम्बन्धित हैं? -- निम्न पूरा पाषाण काल से

23. प्रथम पालतू पशु क्या था? -- कुत्ता

24. प्रथम भारतीय पुरापाषाण कलाकृति की खोज हुई थी? -- पल्लावरम नामक स्थान से

25. प्रागैतिहास का क्या अर्थ होता है? -- वह इतिहास जिसे पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर लिखा गया हो

26. प्रागैतिहासिक काल के उपकरण एवं हथियार किससे बनाये जाते थे? -- पत्थर से

27. प्रागैतिहासिक स्थल ‘भीमबेटका’ से प्राप्त हुए है? -- चित्रकला के साक्ष्य

28. प्रारम्भिक स्तम्भ गर्त के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए? -- सराय नाहर तथा महदहा से

29. बड़ी संख्या में दफनाए गए बच्चों के शवाधान किस संस्कृति से प्राप्त होते हैं? -- जोर्वे संस्कृति से

30. बुर्जहोम स्थल हैनवपाषाण कालीन

31. बेलन घाटी से प्राप्त औजार किस काल से सम्बन्धित हैं? -- निम्न पूरा पाषाण काल से


32. ब्लेड से बने औजार किस काल की प्रमुख विशेषता थे? -- उत्तर पुरापाषाण काल

33. भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य कहाँ से मिलता है? -- नर्वदा घाटी से (मध्य प्रदेश)

34. भारत में व्यवस्थित कृषि का पहला साक्ष्य किस स्थान से प्राप्त हुआ? -- पाकिस्तान (मेहरगढ़ से)

35. भारत मे एकमात्र मानव सदृश्य कपि पाया जाता है, वह है? -- असम का श्वेतभ्रू गिबन

36. भारत मे किस शिलाश्रय से सर्वाधिक चित्र प्राप्त हुए हैं? -- भीमबेटका से

37. भारत मे कौन सा स्थल प्रागैतिहासिक चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है? -- भीमबेटका

38. भारत मे पूर्व पुरापाषाण काल मे अधिकांश औजार बने होते थे? -- पत्थर के

39. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग किस मंत्रालय के अधीन कार्य करता है? -- संस्कृति मंत्रालय के अधीन

40. भीमबेटका कहाँ स्थित है? -- मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के अब्दुल्लागंज में

41. मनुष्यो में स्थाई निवास की प्रवित्ति किस काल से विकसित हुई थी? -- नवपाषाण काल में


42. माइक्रोलिथिक औजार किस काल से सम्बन्धित हैं? -- मध्य पाषाण काल से

43. मानव का प्रथम पालतू पशु कौन था? -- कुत्ता

44. मानव को आग का ज्ञान किस काल में हो गया था? -- पूरा पाषाण काल में

45. मानव द्वारा पशुपालन किस काल से प्रारम्भ कर दिया गया था? -- मध्य पाषाण काल से

46. मानव द्वारा सर्वप्रथम कौन सी फसल उगाई गई? -- जौ (8000 B C के प्रारम्भ में)

47. मानव ने आग का खोज किस काल में किया था? -- पुरापाषाण काल में

48. मानव ने आग का प्रयोग किस काल से शुरू हुआ था? -- नवपाषाण काल में

49. मानव ने किस धातु का सर्वप्रथम उपयोग किया था? -- ताँबा का

50. मानव ने कुम्भकारी किस काल से प्रारम्भ की? -- नव पाषाण काल से

51. मानव ने कृषि किस काल से प्रारम्भ की? -- नवपाषाण काल में


52. मानव सभ्यता के विकास की प्रथम अवस्था कौन सी थी? -- शिकार अवस्था

53. मेहरगढ़ से किन किन संस्कृतियों के अवशेष प्राप्त हुए? -- मेहरगढ़ से पाषाण संस्कृति से लेकर हड़प्पा संस्कृति तक के अवशेष प्राप्त हुए।

54. राख के टीले किस नव पाषाणिक स्थल से प्राप्त हुए हैं? -- संगनकुल्लु तथा पिकलीहल से

55. राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय) कहाँ स्थित है? -- भोपाल

56. वृहत्पाषाण स्मारक या मेगालिथ थे।मृतकों को दफनाने के स्थान

57. शल्क निर्मित औजार किस काल की प्रमुख विशेषता थे? -- मध्य पुरापाषाण काल

58. शल्कों से बने औजार किस काल से सम्बन्धित हैं? -- मध्य पाषाण काल से

59. सबसे पहले का मानव सदृश्य प्राणी , जो होमो सेपियन्स प्रजातीय रूप से भिन्न था, जाना जाता है? -- पिथैकैन्थोपस के रूप में

60. सिंगी तालाब तथा 16-आर पुरास्थल कहाँ स्थित हैं? -- राजस्थान

61. सोहन घाटी का सम्बन्ध किस काल से है? -- निम्न पूरा पाषाण काल से



1 comment:

Post a Comment