भारत के प्रधान मंत्रियों की सूची | List of Prime Ministers of India | अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


भारत के प्रधान मंत्रियों की सूची (List of Prime Ministers of India)

भारत का प्रधानमन्त्री (Prime Ministers of India) -- भारत के प्रधानमंत्री का पद भारतीय संघ के शासन प्रमुख का पद होता है, भारतीय संविधान के अनुसार, प्रधानमन्त्री केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद् का प्रमुख और राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता है, वह भारत सरकार के कार्यपालिका का प्रमुख होता है और सरकार के कार्यों को लेकर संसद के प्रति जवाबदेह होता है, भारत की संसदीय राजनैतिक प्रणाली में राष्ट्रप्रमुख और शासनप्रमुख के पद को पूर्णतः विभक्त रखा गया है

प्रधानमंत्री को पद ग्रहण करने से पूर्व भारत के राष्ट्रपति द्वारा उसे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है, प्रधानमंत्री अपने साथ एक कैबिनेट का चयन भी करता है और उसकी सिफारिश पर ही राष्ट्रपति अन्य केन्द्रीय मंत्रियों को पद की शपथ दिलाता है, हालाँकि किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय  दिया जायेगा इसका फैसला प्रधानमंत्री करता है


भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 में स्पष्ट रूप से मंत्रिपरिषद की अध्यक्षता तथा संचालन हेतु प्रधानमन्त्री की उपस्थिति को आवश्यक माना गया है, उसकी मृत्यु या पदत्याग की दशा मे समस्त परिषद को पद छोड़ना पड़ता है

प्रधानमन्त्री, लोकसभा में बहुमत-धारी दल का नेता होता है, और उसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में बहुमत सिद्ध करने पर होती है

भारत के संविधान में प्रधानमंत्री के निर्वाचन और नियुक्ति के लिए कोई विशेष प्रक्रिया नहीं दी गयी है अनुच्छेद 75 केवल यह कहता है कि प्रधानमंत्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी प्रधानमंत्री देश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार का नेता होता है

भारत के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू इस पद पर सबसे अधिक समय तक रहे थे, प्रधानमंत्री पद पर सबसे कम अवधि तक रहने वाले प्रधानमंत्री श्री गुलजारी लाल नंदा हैं, नंदा जी भारत के पहले कार्यवाहक प्रधानमन्त्री भी थे और 13 दिनों तक पद पर रहे थे

वर्ष 1947 से 2020 तक भारत ने 15 प्रधानमंत्री देखे हैं, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी भारत के चौथे ऐसे प्रधानमन्त्री होंगे जो प्रधानमन्त्री के रूप में 2 कार्यकाल पूरा करेंगे, इसके साथ ही वह पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री होंगे जो 2 कार्यकाल पूरा करेंगे


भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए, वैसे संविधान में किसी न्यूनतम आयु का उल्लेख नहीं है बस यह दिया गया है कि भारत के प्रधानमंत्री को लोकसभा एवं राज्यसभा में से किसी एक का सदस्य होना चाहिए ऐसी स्थिति में अगर वह लोकसभा का सदस्य है तो न्यूनतम आयु 25 वर्ष है

भारत के प्रधान मंत्रियों की सूची (List of Prime Ministers of India)

नाम

जन्म स्थान

कार्यकाल आरंभ

कार्यकाल समाप्त

जवाहरलाल नेहरू

इलाहाबाद

15 Aug 1947

27 May 1964

गुलजारीलाल नंदा

पंजाब

27 May 1964

9 Jun 1964

लालबहादुर शास्त्री

मुगलसराय

9 Jun 1964

11 Jan 1966

गुलजारीलाल नंदा

पंजाब

11 Jan 1966

24 Jan 1966

इन्दिरा गान्धी

इलाहाबाद

24 Jan 1966

24 Mar 1977

मोरारजी देसाई

गुजरात

24 Mar 1977

28 Jul 1979

चौधरी चरण सिंह

मेरठ

28 Jul 1979

14 Jan 1980

इन्दिरा गान्धी

इलाहाबाद

14 Jan 1980

31 Oct 1984

राजीव गान्धी

महाराष्ट्र

31 Oct 1984

2 Dec 1989

विश्वनाथ प्रताप सिंह

इलाहाबाद

2 Dec 1989

10 Nov 1990

चंद्रशेखर

UP

10 Nov 1990

21 Jun 1991

नरसिंह राव

आंध्र प्रदेश

21 Jun 1991

16 May 1996

अटल बिहारी वाजपेयी

ग्वालियर

16 May 1996

1 Jun 1996

एच डी देवगौड़ा

कर्नाटक

1 Jun 1996

21 Apr 1997

इंद्रकुमार गुज़राल

पाकिस्तान

21 Apr 1997

19 Mar 1998

अटल बिहारी वाजपेयी

ग्वालियर

19 Mar 1998

19 Oct 1999

अटल बिहारी वाजपेयी

ग्वालियर

19 Oct 1999

22 May 2004

मनमोहन सिंह

पंजाब

22 May 2004

22 May 2009

मनमोहन सिंह

पजाब

22 May 2009

17 May 2014

नरेन्द्र मोदी

गुजरात

26 May 2014

--



No comments:

Post a Comment