सल्तनत काल के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Important questions answers of the Sultanate period)


सल्तनत काल के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Important questions answers of the Sultanate period)

01. 11 वीं सदी के भारत का दर्पण’ किसे कहा जाता है? 
उत्तर- किताब उल-हिंद

02. 'अढ़ाई दिन का झोपड़ा' नामक मस्जिद किस शासक ने बनवाया था? 
उत्तर- कुतुबुदीन ऐबक

03. अनुकूल परिस्थितियाँ होने पर भी गुलाम वंश के शासक अपने साम्राज्य का विस्तार क्यों नहीं कर पाए थे? 
उत्तर- मंगोल आक्रमण का भय होने के कारण

04. अमीर खुसरों ने किस भाषा के विकास में अग्रणी भूमिका निभाया था? 
उत्तर- खड़ी बोली

05. अलबरुनी का पूरा नाम क्या था? 
उत्तर- अबूरैहान मुहम्मद

06. अलाई दरवाजा किसका मुख्य द्वार है? 
उत्तर- कुतुबमीनार का

07. अलाउद्दीन के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था? 
उत्तर- रामचंद्र देव


08. अलाउद्दीन खिलजी का राजदरबारी कवि कौन था? 
उत्तर- अमीर खुसरो

09. आगरा शहर का निर्माण किसने करवाया था? 
उत्तर- सिकंदर लोदी ने

10. इनाम’ भूमि किसे दी जाती थी? 
उत्तर- विद्धान एवं धार्मिक व्यक्ति को

11. इब्नबतूता किसके शासन में भारत आया था? 
उत्तर- मोहम्मद बिन तुगलक

12. किस मुस्लिम शासक ने सिक्कों पर लक्ष्मी देवी की आकृति बनवाई थी? 
उत्तर- मोहम्मद गौरी

13. किस शासक को द्वितीय सिकंदर अथवा ‘सिकंदर सानी’ कहा जाता है? 
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी

14. किस शासक को भारत के इतिहास में ‘बुद्धिमान पागल’ शासक कहा जाता है? 
उत्तर- मोहम्मद बिन तुगलक

15. किस शासक ने अपना उपनाम ‘अबुल मजहिद्’ रखा था? 
उत्तर- मुहम्मद बिन तुगलक

16. किस शासक ने अपने आप को ‘खलीफा’ घोषित किया था? 
उत्तर- मुबारकशाह खिलजी

17. किस शासक ने सैनिकों को भू-अनुदान के स्थान पर नगद वेतन देने की प्रथा चलाई थी? 
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी ने


18. किस संगीत यंत्र को हिंदू-मुस्लिम गान का सर्वश्रेष्ठ यंत्र माना गया है? 
उत्तर- सितार को

19. किस सुलतान का मृत्यु ‘चौगान’ खेलते समय हुआ था? 
उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐबक

20. किस सुल्तान के दरबार में सबसे अधिक गुलाम थे? 
उत्तर- बलबन

21. किस सुल्तान को इतिहासकारों ने विरोधों का मिश्रण कहा था? 
उत्तर- मोहम्मद बिन तुगलक

22. किस सुल्तान ने बेरोजगारों को रोजगार दिया था? 
उत्तर- फिरोजशाह तुगलक

23. किसके कहने पर अलाउद्दीन खिलजी ने सिकंदर के समान विश्व विजय की योजना को ठुकरा दिया था? 
उत्तर- अलाउक मुल्क

24. किसके शासन काल में सबसे अधिक मंगोल अक्रमण हुआ था? 
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी

25. किसने भूमि मापने के पैमाने ‘गज-ए-सिकंदरी’ को प्रचलित किया था? 
उत्तर- सिकंदर लोदी

26. 'कुतुबमीनार’ कहाँ स्थित है? 
उत्तर- दिल्ली

27. कुतुबमीनार’ का शुभारंभ किसने किया था? 
उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐबक


28. कुतुबमीनार’ के कार्य को पूरा किसने करवाया था? 
उत्तर- इल्तुतमिश ने

29. कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?  
उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐबक

30. कौन-सा शासक अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद ले गया था? 
उत्तर- मोहम्मद बिन तुगलक

31. कौन-सा शासक दान-दक्षिणा में अधिक विश्वास रखता था तथा उसने ‘दिवान-ए-खैरात’ नामक विभाग का स्थापना किया था? 
उत्तर- फिरोजशाह तुगलक

32. कौन-सा शासक स्वयं को ‘ईश्वर का अभिशाप’ कहता था? 
उत्तर- चंगेज खाँ

33. खिलजी वंश की स्थापना कब व किसने की थी? 
उत्तर- 13 जून, 1290 ई. को जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने

34. 'गुलऊखी' के उपनाम से कौन-सा शासक कविताएँ लिखत था? 
उत्तर- सिकंदर लोदी

35. जलालुउद्दीन फिरोज खिलजी की हत्या किसने की थी? 
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी ने

36. 'तुगलकनामा' की रचना किसने की थी? 
उत्तर- अमीर खुसरो

37. तैमूर लंक ने भारत पर आक्रमण कब किया थी? 
उत्तर- 1398 ई.


38. दिल्ली का वह सुल्तान जिसने भारत में नहरों का जाल बिछाया था, वह कौन था? 
उत्तर- फिरोजशाह तुगलक

39. दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाली प्रथम महिला शासक कौन थी? 
उत्तर- रजिया सुल्तान

40. दिल्ली के किस सुल्तान ने दक्षिणी भारत को पराजित करने का प्रयास किया था? 
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी

41. दिल्ली सल्तन के किस शासक ने स्थायी सेना बनाई थी? 
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी

42. दिल्ली सल्तनत की दरबारी भाषा क्या थी? 
उत्तर- फारसी

43. भारत में गुलाम वंश की स्थापना किसने की थी? 
उत्तर- 1206 ई. में कुतुबुद्दीन ऐबक ने

44. भारत में पोलो खेल का शुभारंभ किसके समय में हुआ था? 
उत्तर- तुर्कों के समय

45. भारत में मुस्लिम शासन की नींव किसने डाली? 
उत्तर- मोहम्मद गौरी

46. भारतीय इतिहास में बाजार/मूल्य नियंत्रण पद्धति की शुरुआत किसके द्वारा की गई थी? 
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी

47. मध्यकालीन भारतीय राजाओं के संदर्भ में फिरोज तुगलक के शासन की विशेषता क्या थी? 
उत्तर- गुलामों के लगल विभाग ‘दीवान-ए-बंदगान’ की स्थापना


48. मुहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु कहाँ हुई थी? 
उत्तर- थट्टा में

49. मोहम्मद गौरी का अंतिम आक्रमण किसके विरुद्ध था? 
उत्तर- पंजाब के खोखर

50. मोहम्मद गौरी विजयी प्रदेशों की देखभाल के लिए किस विश्वसनीय जनरल को छोड़कर गया था? 
उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐबक

51. रजिया सुल्तान किसी बेटी थी? 
उत्तर- इल्तुतमिश

52. लोदी वंश का अंतिम शासक कौन था? 
उत्तर- इब्राहिम लोदी

53. विदेशी यात्री इब्नबतूता कहाँ से आया था? 
उत्तर- मोरक्को से

54. संगीत की ‘कव्वाली’ शैली के जन्मदाता कौन है? 
उत्तर- अमीर खुसरो

55. संगीत की ‘हिन्दुस्तानी’ शैली के जन्मदाता कौन हैं? 
उत्तर- अमीर खुसरो

56. सल्तनत काल में भू-राजस्व का सर्वोच्च ग्रामीण अधिकारी कौन था? 
उत्तर- मलिक

57. सांकेतिक मुद्रा का चलन किसने किया था? 
उत्तर- मोहम्मद बिन तुगलक


58. सिक्कों पर ‘खलीफा का नायब’ किस सुल्तान को माना गया है? 
उत्तर- फिरोजशाह-तुगलक