12 November 2020 Current Affairs in Hindi (Today Current Affairs GK)


12 November 2020 Current Affairs in Hindi (Today Current Affairs GK)

01. हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
A. राजिंदर सिंह
B. हरमनप्रीत कौर
C. ज्ञानेंद्रो निंगोबम
D. राजीव सचान

उत्तर- ज्ञानेंद्रो निंगोबम (मणिपुर)



02. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 7 नवंबर 2020 को केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य् सूचना आयुक्त के पद पर किसे शपथ दिलाई है?
A. राजेवर्धन कुमार सिन्हा
B. यशवर्धन कुमार सिन्हा
C. आलोक कुमार सिंह
D. विजयेंद्र प्रताप यादव

उत्तर- यशवर्धन कुमार सिन्हा



03. मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर 11 नवम्बर को पूरे भारत देश में कौन सा राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?
A. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
B. राष्ट्रीय किताब दिवस
C. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
D. राष्ट्रीय महिला सुरक्षा दिवस

उत्तर- राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 

• मौलाना अबुल कलाम आजाद देश के पहले शिक्षा मंत्री 15 अगस्त 1947 से 02 फरवरी 1958 के मध्य बनें थे
• आजाद का मानना था कि स्कूल प्रोयगशालाएं हैं जहां भावी नागरिकों का उत्पादन किया जाता है



04. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किस बैंक पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है?
A. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
B. यस बैंक
C. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
D. बंधन बैंक

उत्तर- इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक



05. कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर WHO बैठक आयोजित करने जा रहा है, इसमें चीन के विरोध पर किस देश को न्योता नहीं भेजा गया है?
A. भारत
B. ताइवान
C. फ्रांस
D. जर्मनी

उत्तर- ताइवान

• ताइवान के विदेश मंत्रालय ने 8 नवंबर 2020 को इसकी जानकारी दी
• अक्टूनबर 2020 में जिनेवा में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ताइवान को अभी तक 194 सदस्य राज्यों की आभासी बैठक का निमंत्रण नहीं मिला है
• ताइवान के मंत्रालय ने कहा, डब्ल्यूएचओ की बैठक में चीन रुकावट पैदा कर रहा है



06. भारत के किस कॉमिक्स हीरो को 'नमामि गंगे परियोजना' का ब्रांड एम्बेसडर चुना गया है?
A. जूनियर जी
B. चाचा चौधरी
C. छोटा भीम
D. चीकू

उत्तर- चाचा चौधरी

• नमामि गंगे परियोजना वर्ष 2014 में शुरू की गयी योजना है 
• इसका उद्देश्य राष्ट्रीय नदी गंगा का प्रदूषण, संरक्षण और कार्यकल्प करना है



07. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में 614 करोड़ रुपये की कितनी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया है?
A. 10
B. 20
C. 40
D. 30

उत्तर- 30

ये हैं मुख्य  परियोजनाएं -- 
• 105 आंगनवाड़ी केंद्र और 102 गौ आश्रय केंद्र
• आईपीडीएस चरण-2, संपूर्णानंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिये एक आवास
• काशी के कुछ वाडरें का पुनर्विकास
• गायों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का प्रबंध
• गिरिजा देवी संस्कृत शंकुल में बहुउद्देश्यीय हॉल के उन्नयन सहित शहर में सड़कों की मरम्मत
• दशाश्वमेध घाट और खिड़किया घाट का पुनर्विकास
• पर्यटन स्थलों के विकास की परियोजनाएं
• पीएसी पुलिस बल के लिए बैरक
• बनिया बाग में पार्क के पुनर्विकास के साथ पार्किं ग सुविधा,
• बहुउद्देशीय बीज भंडार गृह, 100 मीट्रिक टन कृषि उपज क्षमता वाले गोदाम
• लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन
• वाराणसी शहर के स्मार्ट लाइटिंग कार्य
• सारनाथ लाइट एंड साउंड शो
• सीवरेज संबंधित कार्य



08. चर्चित टिग्रे किस देश का एक क्षेत्र है?
A. केन्या
B. अमेरिका
C. इथियोपिया
D. श्रीलंका

उत्तर- इथियोपिया

• टिग्रे इथियोपिया के नौ क्षेत्रों में सबसे उत्तरी है
• यह टिग्रेयन इरोब और कुनमा लोगों की मातृभूमि है



09. हुरुन रिपोर्ट इंडिया और एडेलगिव फाउंडेशन के द्वारा जारी देश के दानदाताओं की लिस्ट में कौन पहले स्थान पर रहा है?
A. अनिल अम्बानी
B. मुकेश अम्बानी (तीसरे स्थान) 
C. अजीम प्रेमजी (फाउंडर: विप्रो)
D. गौतम अडाणी

उत्तर- अजीम प्रेमजी (Founder: विप्रो)

• विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी फाइनेंशियल ईयर 2020 में 7,904 करोड़ रुपए दान करने के साथ लिस्ट में पहले स्थान पर रह है
• अजीम प्रेमजी ने मुकेश अंबानी के मुकाबले 17 गुना ज्यादा डोनेशन दिया है



10. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  भारत के किस राज्य में भारत के सबसे लंबे 'सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज' का उद्घाटन किया गया है?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. दिल्ली
D. उत्तराखंड

उत्तर- उत्तराखंड 






No comments:

Post a Comment