22 Novmber 2020 Current Affairs in Hindi (Today Current Affairs GK)


22  Novmber 2020 Current Affairs in Hindi (Today Current Affairs GK)

01. 'एंटी-ब्राइबरी स्टैंडर्ड सेटिंग ऑर्गनाइजेशन' के द्वारा जारी 2020 वैश्विक स्तर पर रिश्वत के जोखिम के इंडेक्स के मामले में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
A. 52वें स्थान
B. 65वें स्थान
C. 77वें स्थान (45 अंक)
D. 84वें स्थान

उत्तर- 77वें स्थान (45 अंक)

• वैश्विक स्तर पर रिश्वत के जोखिम के इंडेक्स के मामले में भारत 45 अंकों के साथ इस लिस्ट में 77 वें स्थान पर है
• एंटी-ब्राइबरी स्टैंडर्ड सेटिंग ऑर्गनाइजेशन की लिस्ट में 194 देशों, क्षेत्रों और ऑटोनोमस और सेमी-ऑटोनोमस क्षेत्रों में व्यापार रिश्वत जोखिम को शामिल किया जाता है
• इस लिस्ट में वर्ष 2019 में भारत 78वें स्थान पर था



02. भारत के किस राज्य की पहली महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का हाल ही में निधन हो गया है?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. दिल्ली
D. हरियाणा

उत्तर- हरियाणा 

• वर्ष 1977 में बनी हरियाणा राज्य की पहली महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का हाल ही में 92 साल की उम्र में निधन हो गया है
• वे साल 1990 में पुडुचेरी की उपराज्यपाल के रूप में कार्य किया



03. बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर लिया है, वह किस राज्य  के रहने वाले थे?
A. आन्ध्र प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. पश्चिम बंगाल
D. दिल्ली 

उत्तर- आन्ध्र प्रदेश



04. किस देश में विश्व के एकमात्र ‘सफेद जिराफ’ को GPS डिवाइस लगाया गया है? ताकि उसे अवैध शिकारियों से बचाया जा सके 
A. पाकिस्तान 
B. भारत
C. चीन 
D. केन्या

उत्तर- केन्या (नैरोबी)

• केन्या में विश्व के एकमात्र सफेद जिराफ पर जीपीएस उपकरण लगा दिया गया है ताकि उसे अवैध शिकारियों से बचाया जा सके
• अपनी प्रजाति का एकमात्र जीव होने के बावजूद उसे कोई नाम नहीं दिया गया है



05. किस राज्य की विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित कर संशोधन के साथ 'सरना आदिवासी धर्म कोड' का प्रस्ताव पारित कर दिया गया?
A. छत्तीकसगढ़
B. झारखंड
C. बिहार
D. पश्चिम बंगाल

उत्तर- झारखंड

• मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजकर 2021 की जनगणना में सरना आदिवासी धर्म कोड का अलग कॉलम शामिल करने का अनुरोध करेगी

सरना धर्म कोड के फायदे
• हेमंत सोरेन ने कहा कि जनसंख्या में कमी के कारण झारखंड के आदिवासियों को मिलने वाले संवैधानिक अधिकारों पर असर पड़ता है।
• हर 10 वर्ष पर जनगणना होती है, लेकिन जनगणना के दौरान आदिवासी अपने इलाके में नहीं रहते हैं।
• राज्य से पलायन कर जाने के कारण उनकी जनगणना नहीं हो पाती थी।
• आदिवासियों की जनसंख्या लगातार कम हो रही है।



06. लीलावती अवार्ड-2020 की थीम क्या है?
A. पुरुष सशक्तीकरण
B. महिला सशक्तीकरण (Women Empowerment)
C. पुरुष और महिला सशक्तीकरण दोनों 
D. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर- महिला सशक्तीकरण (Women Empowerment)

• लीलावती अवार्ड-2020 की थीम 'महिला सशक्तीकरण' (Women Empowerment) है
• उद्देश्य: इसका उद्देश्य सफाई, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, साक्षरता, रोज़गार, प्रौद्योगिकी, ऋण, विपणन, नवाचार, कौशल विकास, प्राकृतिक संसाधनों और महिलाओं के अधिकारों जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करना है



07. किस देश से भारतीय नौसेना को P8-I विमान मिला, जो की भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो चुका है?
A. अमेरिका
B. रूस
C. ऑस्ट्रिया
D. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर- अमेरिका

• P8-I विमान एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट है, जो दुश्मन की नौसेना पर निगरानी रखता है
• P8-I विमान लंबी दूरी का एंटी-सबमरीन एयरक्राफ्ट है
• इसके भारतीय नौसेना में शामिल होने से हिंद महासागर में भारत की ताकत में दोगुना इजाफा होगा



08. एशिया में पहली सौर ऊर्जा संचालित कपड़ा मिल की स्थापना कहा की जाएगी?
A. गोवा
B. महाराष्ट्र
C. झारखण्ड
D. दिल्ली

उत्तर- महाराष्ट्र 

• महाराष्ट्र के परभणी जिले में एशिया की महाराष्ट्र पहली सौर ऊर्जा संचालित कपड़ा मिल खोली जाएगी
• इस परियोजना से महिलाओं को रोजगार मिलेगा



09. हाल ही में लिखी गई पुस्तक 'How to be a Writer' के लेखक कौन है?
A. रस्किन बॉन्ड (Indian author)
B. खुशवंत सिंह  
C. चेतन भगत  
D. विशाल भरद्वाज

उत्तर- रस्किन बॉन्ड (Indian author)



10. भारतीय चुनाव आयोग ने किस एक्टर को पंजाब का 'स्टेट आइकॉन' नियुक्त किया है?
A. अजय देवगन
B. आयुष्मान खुराना
C. सोनू सूद
D. अक्षय कुमार

उत्तर- सोनू सूद (बॉलीवुड एक्टर)

• भारतीय चुनाव आयोग ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को पंजाब का स्टेट आइकॉन नियुक्त किया है
• हाल ही में एक्टर सोनू सूद को लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए 'एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड' से सम्मानित किया गया था



No comments:

Post a Comment