18 December 2020 Current Affairs in Hindi (Today Current Affairs GK)


18 December 2020 Current Affairs in Hindi (Today Current Affairs GK)

01. 'खुद कमाओ घर चलाओ' योजना को किसने शुरू किया है?
A. सोनाली सूद 
B. जॉन अब्राहम 
C. सोनू सूद
D. सोनू निगम

उत्तर- सोनू सूद

• योजना का मुख्य उद्देश्य सभी बेरोजगार और गरीब लोगों को निशुल्क रूप में ई-रिक्शा वितरित करना और योजना के जरिए रोजगार के अवसर देना



02. न्यूक्लियर साइंटिस्ट ‘मोहसेन फखरीजादेह’ को मरणोपरांत सैन्य सम्मान ‘मेडल ऑफ नासर 2020’ से सम्मानित किया गया है यह किस देश के थे?
A. तुर्की 
B. ईरान
C. रूस 
D. चीन 

उत्तर- ईरान

• ईरान के पूर्व परमाणु वैज्ञानिक ‘मोहसेन फखरीजादेह’ को मरणोपरांत सैन्य सम्मान ‘मेडल ऑफ नासर 2020’ से सम्मानित किया गया है
• ईरान में यह सम्मान यानि कि ‘मेडल ऑफ नासर’ उन लोगो को दिया जाता है जो सेना के लिए महत्वपूर्ण काम करते है
• मोहसेन फखरीजादेह को ‘द फादर ऑफ ईरानियन बॉम्ब’ कहा जाता है



03. किस देश ने ‘अंगारा A5’ स्पेस रॉकेट को लॉन्च किया है ?
A. पाकिस्तान
B. भारत 
C. रूस 
D. चीन 

उत्तर- रूस 

• रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने अंगारा ए-5 स्पेस रॉकेट (Angara A-5 Space) का सफल परीक्षण किया है
• अंगारा रॉकेट रूस को भूस्थिर परिक्रमा उपग्रहों को लॉन्च करने में सक्षम बनाएगा
• और यह रॉकेट पर्यावरण के अनुकूल ईंधन का उपयोग करता है



04. किस राज्य सरकार ने सभी लोगों के लिए मुफ्त कोविड-19 वैक्सीन को मंज़ूरी दे दी है?
A. गुजरात सरकार
B. बिहार सरकार
C. महाराष्ट्र सरकार
D. केरल सरकार

उत्तर- बिहार सरकार 

• बिहार सरकार ने हाल ही में सभी लोगों के लिए मुफ्त कोविड-19 वैक्सीन को मंज़ूरी दे दी है
• साथ ही अगले 5 सालों में सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार के 20 लाख से ज्यादा नए अवसर सृजित करने की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है



05. नासा ने ‘आर्टमिस’ चंद्र अभियान के लिए 18 अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया, इसमें किस भारतवंशी को जगह दी गई?
A. पेगी विटसन
B. राजा चारी
C. सुनीता विलियम्स
D. अब लियु यांग

उत्तर- राजा चारी

• NASA (National Aeronautics and Space Administration) के चंद्र अभियान के लिए राजा चारी, 9 महिला सहित 17 अन्य एस्ट्रोनॉट चुने गए हैं।
• नासा इन्हें अब प्रशिक्षित करेगा।
• अभियान के तहत 2024 में चांद की सतह पर पहली बार कोई महिला कदम रखेगी।
• नासा के इस मिशन पर 28 बिलियन डॉलर (करीब 2 लाख करोड़ रु) का खर्च आएगा।
• राजा जॉन वुरपुतूर चारी (43) यूएस एयर फोर्स एकेडमी, एमआईटी और यूएस नवल टेस्ट पायलट स्कूल से ग्रुजुएट हैं
• वर्ष 2024 में राजा चारी चांद पर पहुंचेंगे



06. जन स्वाजस्य्जा  निगरानी श्वेडत पत्र किस संस्था ने जारी किया है ?
A. निति आयोग 
B. राष्ट्रीय विकास परिषद 
C. भारतीय रिजर्व बैंक 
D. संघ लोक सेवा 

उत्तर- निति आयोग 

• नीति आयोग ने आज भारत में जन स्वा स्य्नि  निगरानी के बारे में श्वेीत पत्र--विजन 2035 जारी किया
• इसमें तीन स्तआरीय सार्वजनिक स्वापस्य्ान  प्रणाली को आयुष्मावन भारत के साथ समन्वित करके जन स्वाेस्य्ज   निगरानी को लेकर भारत की परिकल्प ना को प्रस्तुमत किया गया है



07. किस राज्य द्वारा 2023 FIH (International Hockey Federation) पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की जाएगी?
A. केरल
B. ओडिशा
C. कर्नाटक
D. मध्यप्रदेश

उत्तर- ओडिशा

• ओडिशा राज्य 2023 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा और खेल राउरकेला और भुवनेश्वर में आयोजित किए जाएंगे
• एफआईएच हॉकी विश्व कप एक चतुष्कोणीय विश्व चैंपियनशिप है, कि यह प्रति चार वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा आयोजित किया जाता है



08. भारत के मशहूर पहलवान 'श्रीपति खाचराले' का निधन हो गया है, उन्हें किस वर्ष हिंद केसरी का खिताब से सम्मानित किया गया था?
A. 1950
B. 1953
C. 1959
D. 1963

उत्तर- 1959

• भारत के मशहूर पहलवान 'श्रीपति खाचराले' का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उन्हें 1959 में हिंद केसरी का खिताब से सम्मानित किया गया था 
• साथ ही उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने शिव छत्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था
• उन्होंने 1959 में नयी दिल्ली में रुस्तमे पंजाब बट्टा सिंह को हराकर हिन्द केसरी खिताब जीता था



09. ओरल हेल्थ केयर ब्रांड ‘कोलगेट (Colgate)’ के नए ब्रांड एंबेसडर कौन बने है?
A. किआरा आडवाणी (भारतीय अभिनेत्री)
B. दिशा पटानी  
C. जगदीप अडवाणी 
D. कृति सनोन  

उत्तर- किआरा आडवाणी (भारतीय अभिनेत्री)

• ‘किआरा आडवाणी’ भारतीय अभिनेत्री है
• कॉलगेट अमेरिका की कंपनी है



10. अग्नि सुरक्षा अनुमोदन के लिए एक ऑनलाइन तंत्र ‘Fire Safety COP’ को चालू करने वाला पहला भारतीय राज्य कौन सा है?
A. राजस्थान 
B. महाराष्ट्र 
C. गुजरात
D. बिहार

उत्तर- गुजरात

• गुजरात इमारतों के लिए अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्रों के अनुमोदन और नवीनीकरण के लिए देश का पहला ऑनलाइन तंत्र लॉन्च करने जा रहा है
• इस प्रक्रिया को लागू करने के लिए ‘फायर सेफ्टी सीओपी’ नाम का एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा
• इस प्रणाली के तहत, राज्य अग्नि सुरक्षा प्रणालियों के आवधिक निरीक्षण और रखरखाव के लिए निजी ‘अग्नि सुरक्षा अधिकारियों (एफएसओ)’ को प्रशिक्षित करेगा



11. 'डाबर च्यवनप्राश’ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कौन नियुक्त हुए है?
A. जॉन अब्राहम 
B. अक्षय कुमार
C. सलमान खान 
D. शाहरुख खान 

उत्तर- अक्षय कुमार



No comments:

Post a Comment