समस्थानिक, समभारिक व समन्यूट्रॉनिक (Isotope, Isobar and Isoneutronic) प्रश्न उत्तर


समस्थानिक, समभारिक व समन्यूट्रॉनिक (Isotope, Isobar and Isoneutronic)

समस्थानिक (Isotope)  -- समस्थानिक एक ही तत्व के परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान होती हैं, परन्तु परमाणु भार अलग-अलग होता है, उन्हें समस्थानिक कहा जाता है
इनमें प्रत्येक परमाणु में समान प्रोटोन होते हैं, जबकि न्यूट्रॉन की संख्या अलग अलग रहती है। इस कारण परमाणु संख्या तो समान रहती है, लेकिन परमाणु का द्रव्यमान अलग अलग हो जाता है। समस्थानिक का अर्थ 'समान स्थान' से है, आवर्त सारणी में तत्वों को परमाणु संख्या के आधार पर अलग अलग रखा जाता है, जबकि समस्थानिक में परमाणु संख्या के समान रहने के कारण उन्हें अलग नहीं किया गया है, इस कारण इन्हें समस्थानिक कहा जाता है
उदाहरण -- कार्बन के तीन समस्थानिक कार्बन-12, कार्बन-13 और कार्बन-14 हैं। इनमें सभी का द्रव्यमान संख्या क्रमशः 12, 13 और 14 है। कार्बन में 6 परमाणु होता 

समभारिक (isobars) -- अलग अलग पदार्थों या तत्वों के वे परमाणु जिनके परमाणु द्रव्यमान तो समान होते है लेकिन उनके परमाणु क्रमांक अलग अलग होते है ऐसे परमाणुओं को समभारिक कहते है
किसी परमाणु में उपस्थित प्रोटोन की संख्या को ही उसका परमाणु क्रमांक कहते है इसलिए हम कह सकते है कि समभारिक परमाणुओं में प्रोटोन की संख्या अलग अलग होती है लेकिन चूँकि समभारिकों में परमाणु भार समान होता है अत: इनमें प्रोटोन तथा न्यूट्रॉन का योग समान होता है, क्यूंकि सम भारिक परमाणु में द्रव्यमान भार या द्रव्यमान समान होते है
उदाहरण -- कार्बन तथा नाइट्रोजन , दोनों का परमाणु भार 40 होता है लेकिन दोनों के परमाणु क्रमांक अलग अलग होते है अत: कार्बन तथा नाइट्रोजन समभारिक है
इसी प्रकार A , K, और Ca का परमाणु द्रव्यमान (भार) समान होता है और इनका परमाणु क्रमांक भिन्न (क्रमश: 18 , 19 और 20) होता है इसलिए ये भी एक दुसरे के समभारिक है। (18Ar40, 19K40, 20Ca40)

समन्यूट्रॉनिक (Isotone) --  समन्यूट्रॉनिक में परमाणुओं में न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है
उदाहरण -- 1H3 और 2He4 इन दोनों परमाणुओं के नाभिक में न्यूट्रॉनों की संख्या दो-दो है

समस्थानिक, समभारिक व समन्यूट्रॉनिक (Isotope, Isobar and Isoneutronic) प्रश्न

01. 15P^31 तथा 14Si^30 है? – समन्यूट्रॉनिक

02. 18Ar^40, 19K^40 तथा 20Ca^40 है? – समभारिक

03. 36Kr^86 तथा 37Rb^87 क्या कहलाते है? – समन्यूट्रॉनिक

04. 3Li^7 तथा 4Be^8 है? – आइसोटोन

05. आइसोटोन (Isotones) होते है? – समान संख्या में न्यूट्रॉन


06. कोबाल्ट? – 60 आमतौर पर विकिरण चिकित्सा यथा कैंसर जैसे रोगो में प्रयुक्त होता है, क्योकि यह उत्सर्जित करता है? – गामा किरणे

07. चट्टानों की आयु ज्ञात करने के लिए रेडियोएक्टिव आयु अंकन में किस समस्थानिक का उपयोग किया जाता है? – यूरेनियम

08. निम्नलिखित में समन्यूट्रॉनिक समूह है? – 6C14, 7N15, , 8O16

09. निम्नलिखित में से किसके उत्सर्जन से समभारिक उत्पन्न होते है? – बीटा किरण

10. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म समइलेक्ट्रॉनी आयन निरूपित करता है? – Ca2+, S2

11. परिसंचरण तंत्र (Circulatory system ) में रक्त के थक्के की स्थिति का पता लगाने के लिए किस समस्थानिक का प्रयोग किया जाता है? – Na 24

12. पोलोनियम की समस्थानिकों की संख्या है? – 27

13. रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किया जाने वाला रेडियो आइसोटोप कौन-सा है? – कोबाल्ट-60

14. वे आयन जिनमे इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है, कहलाते है? – समइलेक्ट्रॉनिक

15. वैसे नाभिक जिनमे न्यूटॉनों की संख्या समान, परन्तु प्रोटॉनों की संख्या भिन्न हो, कहलाते है? – समन्यूट्रॉनिक

16. समन्यूट्रॉनिक (Isotones) होते है? – जिनमे परमाणु क्रमांक तथा परमाणु भार भिन्न किन्तु न्यूट्रॉन की संख्या समान


17. ट्राइटियम (T) में प्रोटॉन (p ) और न्यूट्रॉन (n ) की संख्या क्रमशः क्या हैं? – 1p और 2n


No comments:

Post a Comment