भारत का संवैधानिक इतिहास mcq (Constitutional History of India mcq)


भारत का संवैधानिक इतिहास mcq (Constitutional History of India mcq)

01. स्वतंत्र भारत का अंतिम गवर्नर जनरल कौन था? – सी. राजगोपालाचारी

02. संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ एवं ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द किस संशोधन के द्वारा जोड़े गए? – 42 वें संशोधन

03. वर्ष 1932 में अखिल भारतीय हरिजन संघ के संस्थापक कौन थे? – महात्मा गांधी

04. लिखित में से कौन अगस्त 1946 में गठित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सरकार का सदस्य नहीं था? – डॉ एस राधाकृष्णन

05. रॉलेट एक्ट का लक्ष्य था? – बिना मुकदमा चलाए बंदी बनाना और मुकदमे की सुनवाई संक्षिप्त प्रक्रिया द्वारा

06. रेगुलेटिंग एक्ट पारित किया गया? – 1773 ई.


07. राष्ट्रपति के अध्यादेश निर्गत करने की शक्ति किस अधिनियम से प्रेरित है? – भारत सरकार अधिनियम 1935

08. मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड की रिपोर्ट आधार बनी? – भारत सरकार अधिनियम, 1919

09. महिलाओ को वोट देने का अधिकार पहली बार किस अधिनियम में दिया गया? – 1919

10. भारतीय संविधान सभा का गठन किया गया था? – कैबिनेट मिशन योजना 1946 के अंतर्गत

11. भारतीय विधान पालिका प्रथम बार द्विसदनीय बनाई गई? – 1919 के भारत सरकार अधिनियम द्वारा

12. भारत में सिविल सेवाओं का सूत्रपात किसने किया? – लॉर्ड कार्नवालिस

13. भारत में साइमन कमीशन के बहिष्कार का मुख्य कारण था? – सभी सदस्य अंग्रेज थे

14. भारत में ब्रिटेन के सभी संवैधानिक प्रयोगों में से सबसे कम समय तक चला? – 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट

15. भारत में द्वैध शासन प्रारंभ किया गया? – मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड रिफॉर्म्स, 1919 से

16. भारत में द्वैध शासन की शुरूआत निम्नलिखित में से किस अधिनियम के तहत की गई थी? – भारत सरकार अधिनियम, 1919


17. भारत में जब क्रिप्स मिशन आया उस समय भारत का वायसराय कौन था? – लॉर्ड लिनलिथगो

18. भारत के संविधान की मूल प्रति को किसने अपनी सुन्दर लिपि में हाथ से लिखा है? – प्रेम बिहारी नारायण रायजादा

19. भारत के विभाजन में केंद्र और राज्यों के बीच किया गया शक्तियों का विभाजन किस में उल्लिखित योजना पर आधारित था? – भारत सरकार अधिनियम 1935

20. भारत के लिए एक डोमिनियन स्टेटस कॉन्स्टिट्यूशन के प्रारूपण का प्रथम प्रयास किसकी प्रतिक्रिया में किया गया था? – मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार

21. भारत के प्रथम वायसराय व गवर्नर जनरल कौन बने? – लार्ड केनिंग

22. भारत का संविधान एक __________संविधान है? – लिखित

23. ब्रिटिश सरकार ने पहली बार यह घोषणा की कि उनकी मंशा भारत में धीरे-धीरे एक उत्तरदाई सरकार बनाने की है, द्वारा? – अगस्त 1917 घोषणा

24. ब्रिटिश ने भारत में प्रांतीय स्वायत्तता कब से लागू कर दिया था? – भारत सरकार अधिनियम, 1935

25. ब्रिटिश इंडिया के निम्नलिखित में से किस एक अधिनियम ने सामूहिक कार्य चालन के स्थान पर विभाग या विभागीय पद्धति द्वारा वायसराय की कार्यकारी परिषद पर उनके प्राधिकार को और बल प्रदान किया? – इंडियन कौंसिल एक्ट, 1861

26. बंबई, मद्रास और कलकत्ता में उच्च न्यायालयों की स्थापना कब हुई? – 1861 में


27. पंचायती राज व्यवस्था सर्वप्रथम किस राज्य में लागू किया गया था? – राजस्थान एवं आंध्र प्रदेश

28. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्त कितनी अवधि के लिए की जाती है? – 6 वर्ष

29. नागरिक सेवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली को सिद्धांतत: स्वीकार किया गया? – 1853 में

30. नई अखिल भारतीय सेवा...... द्वारा बनाई जा सकती है? – राज्यसभा द्वारा एक प्रस्ताव पास कर

31. धन विधेयक को किसकी सिफारिश पर राज्य विधानसभा में पेश किया जा सकता है? – राज्यपाल

32. कौन-सा गोलमेज सम्मेलन 1932 ईस्वी में हुआ था? – तीसरा

33. कौन संविधान की संचालन समिति के अध्यक्ष थे? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

34. कौन संघ लोक सेवा आयोग के कार्यों का विस्तार कर सकते हैं? – संसद

35. कैबिनेट मिशन योजना के अंतर्गत संविधान निर्मात्री परिषद ने प्रत्येक प्रांत को आवंटित सदस्य संख्या निर्धारित करने के लिए एक प्रतिनिधि कितनी जनसंख्या के अनुपात में था? – 10 लाख

36. किसी राष्ट्र द्वारा बनाये गए ऐसे नीति व नियमों का वह बुनियादी संग्रह जो उस देश को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संचालन में सहायता करते हैं ,कहलाता है? – संविधान


37. किसने सभी तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था? – बी. आर. अंबेडकर ने

38. किसने प्रस्तावना को ‘राजनीतिक कुण्डली‘ नाम दिया? – के.एम.मुंशी

39. किसने कहा था. ‘मेरी पीठ पर किया जाने वाला प्रहार ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत में कील सिद्ध होगी? – लाला लाजपत राय

40. किसने कहा था “भारतीय संविधान सहायक एकात्मक सुविधाओं वाले संघीय राज्य के बजाय संघीय सुविधाओं वाले एकात्मक राज्य की स्थापना करता है? – के. सी. वेयर

41. किसके अंतर्गत भारत में सर्वप्रथम सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई? – रेगुलेटिंग एक्ट, 1773

42. किस गवर्नर जनरल ने भारत की प्रसंविदाबद्ध सिविल सेवा का सृजन किया जो कालांतर में भारतीय सिविल सेवा के नाम से जानी गई? – लार्ड कार्नवालिस

43. किस गवर्नर के कार्यकाल के दौरान 1921 ईस्वी में कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का निर्माण कार्य पूरा हुआ? – रीडिंग

44. किस एक्ट के द्वारा भारत मे ईसाई मिशनरीयों को प्रवेश करने व धर्म प्रचार की अनुमति दी गई थी? – चार्टर एक्ट 1813

45. किस एक्ट के द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई? – इंडियन कौंसिल एक्ट, 1861

46. किस अधिनियम में भारत को.ब्रिटिश अधिकृत भारत कहा गया? – 1784 पिट्सइंडिया एक्ट


47. किस अधिनियम ने भारतवासियों को अपने देश के प्रशासन में कुछ हिस्सा लेना संभव बनाया? – इंडियन कौंसिल एक्ट, 1861

48. किस अधिनियम ने भारत वासियों को अपने देश के प्रशासन में कुछ हिस्सा लेना संभव बनाया है? – चार्टर एक्ट 1833

49. किस अधिनियम के फलस्वरूप बर्मा भारत से अलग हुआ? – भारत सरकार अधिनियम 1935

50. किस अधिनियम के तहत लॉर्ड कार्नवालिस को अपने काउंसिल के फैसलों को रद्द करने का अधिकार मिला था? – 1786 का एक्ट

51. किस अधिनियम के तहत बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल कहा जाने लगा? – 1833 के चार्टर अधिनियम द्वारा

52. किस अधिनियम के तहत ईस्ट इंडिया कम्पनी के शासन हेतु पहली वार लिखित संविधान प्रस्तुत किया गया? – रेग्युलेटिन्ग एक्ट 1773

53. किस अधिनियम की प्रमुख विशेषता प्रांतीय स्वायत्तता थी? – 1935

54. कम्पनी के व्यापारिक अधिकार समाप्त कर केवल राजनीतिक कार्य करने थे – यह किस एक्ट का प्रावधान था? – 1833 का अधिनियम

55. एक निर्वाचित संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का निर्माण करने का प्रस्ताव किया गया था? – क्रिप्स मिशन द्वारा

56. अखिल भारतीय महासंघ स्थापित करने का प्रावधान किस अधिनियम के द्वारा शामिल किया गया? – भारत सरकार अधिनियम 1935


57. 1946 में निर्मित अंतरिम सरकार में कार्यपालिका परिषद के उपसभापति थे? – जवाहरलाल नेहरू

58. 1935 के भारत अधिनियम द्वारा प्रस्तावित फेडरल यूनियन में राजसी प्रांतों को शामिल करने के पीछे अंग्रेजों की असली मंशा थी? – राष्ट्रवादी नेताओं के साम्राज्यवाद विरोधी सिद्धांतों को व्यर्थ करने के लिए राजाओं का इस्तेमाल करना

59. 1935 के अधिनियम द्वारा स्थापित संघ में स्थापित अवशेष शक्तियां किसको दी गई थी? – गवर्नर जनरल को

60. _______को भारतीय संविधान अंगीकृत किया गया? – 26 जनवरी 1950


No comments:

Post a Comment