कांग्रेस में गरम दल और नरम दल वनलाइनर सामान्य ज्ञान प्रश्न


कांग्रेस में गरम दल और नरम दल वनलाइनर सामान्य ज्ञान प्रश्न 

01. राष्ट्रीय आंदोलन में किसको नरमदलीय के तौर पर नहीं जाना जाता था? – बाल गंगाधर तिलक

02. मैजिनी किस विचारधारा से जुड़ा था? – गरमदलीय विचारधारा से वीर सावरकर मैजिनी को अपना आदर्श मानते थे। इसे इटली का स्पन्दित हृदय कहा जाता है

03. महात्मा गांधी के साथ मुसलमानों में से किसने बाल गंगाधर तिलक की अर्थी उठाई थी? – शौकत अली

04. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को किसने भीख मांगने वाली संस्था (बेगिंग इंस्टीट्यूट) कहा था? – तिलक ने

05. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन गरमपंथियों के प्रभावाधीन कब आया? – 1906 के बाद

06. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रारम्भिक दौर में उग्रवादी विचारधारा को कौन-सा एक निरूपित करता है? – सांविधानिक साधनों एवं याचिकाओं के स्थान पर आक्रामक साधनों से स्वशासन प्राप्त करना

07. बी.जी. तिलक को सजा के पश्चात किसने दया की वकालत की थी और कहा था संस्कृत के एक विद्वान के रूप में तिलक में मेरी दिलचस्पी है? – मैक्स मुलर


08. नेताओं में से कौन एक ‘स्वदेशी’ के समर्थक थे? – अरबिंद घोष

09. कौन-सा नेता कांग्रेस के गरम दल से संबंधित था? – अरबिंद घोष

10. कौन मध्यममार्गी नहीं था? – बाल गंगाधर तिलक

11. कौन उग्र राष्ट्रवादी नेता नहीं था? – जी.के. गोखले

12. कौन उग्र राष्ट्रवाद के उल्लेखनीय नेताओं में से नहीं था? – गोपाल कृष्ण गोखले

13. किसे भारतीय अशांति के जनक के रूप में जाना जाता है? – लोकमान्य तिलक

14. किसने महाराष्ट्र के गणपति उत्सव का ऐसा कायाकल्प किया कि वह एक राष्ट्रीय उत्सव हो गया और उसका स्वरूप राजनैतिक हो गया? – बाल गंगाधर तिलक वर्ष (1893 से प्रारम्भ)

15. किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर प्रार्थना याचना तथा विरोध की राजनीति करने का आरोप लगाया? – बाल गंगाधर तिलक

16. किसने कहा था तिलक भारतीय अशांति के जनक है? – वेलेटाईन चिरोल

17. किसके नेतृत्व में कांग्रेस की प्रार्थना और याचना की नीति अंततोगत्वा समाप्त हो गई? – बाल गंगाधर तिलक के


18. किस स्वतंत्रता संग्रामी ने धर्म का उपयोग राजनैतिक अस्त्र के रूप में किया? – बालगंगाधर तिलक

19. किस आंदोलन के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन हुआ जिसके परिणामस्वरूप ‘नरम दल’ और ‘गरम दल’ का उद्भव हुआ? – स्वदेशी आंदोलन

20. कांग्रेस के नरम-दल के नेताओं की आंदोलन की पद्धति क्या थी? – राजावांमबध्य आंदोलन

21. अधिकतर नरमपंथी नेता किस क्षेत्र से थे? – शहरी क्षेत्रें से

22. 1908 में 6 वर्ष के कारावास की सजा स्वतंत्रता संग्राम के किस उग्रवादी नेता को दी गई थी? – बाल गंगाधर तिलक

23. ‘शेर-ए-पंजाब’ के नाम से कौन मशहूर थे? – लाला लाजपत राय


No comments:

Post a Comment