होयसल राजवंश पर आधारित सामान्य ज्ञान (Hoysala dynasty general knowledge)


होयसल राजवंश पर आधारित सामान्य ज्ञान (Hoysala dynasty general knowledge)

प्राचीन भारत – दक्षिण भारत के प्रमुख राजवंश

01. हलाबिदु का केदारेश्वर मंदिर, बेलवाड़ी का वीरा नारायण मंदिर, अमृतपुरा का अमृतेश्वारा मंदिर और मोसाले का चेन्नाकेशावा और नागेश्वर मंदिर का निर्माण किस होयसल शासक के शासनकाल में हुआ था? – वीरा बल्लाल II

02. कौन होयसल राजवंश की पहली राजधानी थी? – बेलूर

03. कौन सा होयसल शासक पार्श्वनाथ (जैन धर्म के तेइसवें (23वें) तीर्थंकर) की पूजा करता था तथा मगहनंदी सिद्धांत जो बलतकारा गण के दिगंबर महन्त थे उनको आध्यात्मिक सलाहकार नियुक्त किया था? -- नरसिंह III

04. किसने होयसल राजवंश की स्थापना की थी? – नृप काम II

05. किसने जैन कवि जन्ना और नेमिचंद्र तथा ब्राह्मण कवि रुद्रबट्टा को संरक्षण दिया था? – वीरा बल्लाल II

06. किस होयसल शासक में साम्राज्य को अपने दो पुत्रों के बीच बाट दिया था? – वीर सोमेश्वर

07. किस होयसल शासक ने रामानुजचार्य के प्रभाव में हिंदू में परिवर्तित हुआ और अपना नाम 'विष्णुवर्धन' रखा लिया था? – बिट्टी देव

08. किस होयसल शासक ने पश्चिमी चालुक्य साम्राज्य को हराकर होयसल राजवंश के एक स्वतंत्र शासक के रूप में घोषित कर दिया था? – नरसिंह I

09. कन्नड़ कवि सुमनोबाना किस होयसल शासक के दरबारी कवि थे? – वीर नरसिंह II


No comments:

Post a Comment