शैव धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Important questions related to Shaiv Answer)
01. श्रीकर पंडित किस संप्रदाय के आचार्य थे? – पाशुपत संप्रदाय
02. शैव संप्रदाय का सर्वाधिक प्राचीन संप्रदाय है - पाशुपत संप्रदाय
03. शिवलिंग उपासना का प्रारंभिक पुरातात्विक साक्ष्य कहां से मिलता है? – हड़प्पा संस्कृति के अवशेषों से
04. वामन पुराण के अनुसार शैव संप्रदाय की संख्या कितनी है? – चार
05. लिंगायतों का मुख्य धार्मिक ग्रंथ कौन सा है - शून्य सम्पादने
06. लिंगायत संप्रदाय कहां प्रचलित था - दक्षिण में
07. लिंग पूजा का पहला वर्णन कहां से मिलता है? – मत्स्यपुराण
08. रूद्र की पत्नी के रूप में किसका नाम आता है? – पार्वती
09. राजराजेश्वर शिव मंदिर को किस नाम से जाना जाता है - बृहदीश्वर मंदिर
10. भगवान शिव से संबंधित धर्म को क्या कहा जाता है? – शैवधर्म
11. भगवान शिव की पूजा करनेवालों को क्या कहते हैं? – शैव
12. पाशुपत संप्रदाय के संस्थापक कौन थे? – लकुलीश
13. पाशुपत संप्रदाय का प्रमुख ग्रंथ कौन सा है? – पाशुपत सूत्र
14. नायनार संतों की संख्या कितनी बताती गयी है - 63
15. नाथ संप्रदाय की स्थापना किसने की - मत्स्येंद्रनाथ
16. नाथ संप्रदाय का व्यापक प्रचार प्रसार किसके समय में हुआ - बाबा गोरखनाथ
17. दक्षिण भारत में शैव धर्म किसके समय में लोकप्रिय रहा - चालुक्य, राष्ट्रकूट,पल्लव और चोलों के
18. तंजौर के प्रसिद्ध राजराजेश्वर शिव मंदिर का निर्माण किसने करवाया - चोल शासक राजराज प्रथम ने
19. कुषाण शासकों की मुद्राओं पर किसका अंकन था? – शिव एवं नंदी का
20. कालामुख संप्रदाय के अनुयायियों का शिव पुराण में क्या कहा गया है - महाव्रतधर
21. कापालिक संप्रदाय के इष्ट देव कौन थे - भैरव
22. कापालिक संप्रदाय का प्रमुख केंद्र कहां था - श्री शैल
23. एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण किसने करवाया - राष्ट्रकूटों ने
24. ऋग्वेद में शिव के लिए किस देवता का उल्लेख है? – रूद्र
25. अपने शरीर पर चिता की भस्म किस संप्रदाय के लोग लगाते हैं - कालामुख संप्रदाय
26. अथर्ववेद में शिव के अन्य नाम क्या है? – भव, शर्व पशुपति एवं भूपति
No comments:
Post a Comment