भारत के पड़ोसी देशों के नाम व उनकी राजधानी (Names of neighboring countries and their capital)


भारत के पड़ोसी देशों के नाम व उनकी राजधानी (Names of neighboring countries and their capital)

देश – राजधानी

• श्री लंका – श्री जयवर्धनापुरा-कोट्टी

• म्यांमार – नैप्यीदा

• मालदीव – माले

• भूटान – थिम्फू

• बांग्लादेश – ढाका

• पाकिस्तान – इस्लामाबाद

• नेपाल – काठमांडु

• चीन – बीजिंग

• इंडोनेशिया – जकार्ता

• अफगानिस्तान – काबुल


 भारत के पड़ोसी देशों  से 

• श्रीलंका -- यह भारत के दक्षिण में स्थित एक द्वीपीय देश है, इसकी राजधानी श्री जयवर्धनापुरा-कोट्टी है, श्रीलंका 4 फरवरी 1948 को स्वतंत्र हुआ था

• म्यांमार -- भारत के पूर्व में म्यांमार देश है, म्यांमार की राजधानी नैप्यीदा है, यहाँ बरमी भाषा बोली जाती है, बौद्ध धर्म यहाँ का प्रमुख धर्म है

• मालदीव -- मालदीव भारतीय उपमहाद्वीप में एक द्वीपीय देश है, यह भारत के उत्तर- दक्षिण दिशा में स्थित है, इसकी राजधानी माले है

• भूटान -- भूटान पूर्वी हिमालय में स्थित एक छोटा सा देश है, इसकी राजधानी थिम्पू है, आर्थिक दृष्टि से भूटान एक गरीब और पिछड़ा हुआ देश है, यहाँ पर मुख्य रूप से धान की खेती की जाती है

• बांग्लादेश -- बांग्लादेश की राजधानी ढाका है, इसे पहले पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था, 16 दिसंबर, 1971 को यह एक स्वतंत्र देश बना

• पाकिस्तान -- यह भारत के पश्चिम में स्थित है, इसकी राजधानी इस्लामाबाद है, पाकिस्तान विश्व का छठा सबसे बड़ा आबादी वाला देश है

• नेपाल -- नेपाल भी पूर्वी हिमालय में स्थित एक देश है, यहां पर विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवरेस्ट स्थित है

• चीन -- चीन भारत का एक पड़ोसी देश है, भारत और चीन के बीच अभी सीमा विवाद चल रहा है, यह विश्व की सबसे अधिक आबादी वाला देश है, इसकी राजधानी बीजिंग है, इसकी प्रमुख भाषा मंडारिन (चीनी) है, चीन एक शक्तिशाली और विकासशील देश है

• इंडोनेशिया -- इंडोनेशिया विश्व में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है, यह विश्व का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश है, इसकी राजधानी जकार्ता है


• अफगानिस्तान -- यह भारत के शीर्ष पर स्थित जम्मू-कश्मीर राज्य की सीमा से जुड़ा हुआ देश है, यह मध्य एशिया में एक मुस्लिम राष्ट्र है, यह चारों ओर से भूमि से घिरा हुआ देश है, इसकी राजधानी काबुल है


No comments:

Post a Comment