अकबर से संबंधित प्रश्न उत्तर (Questions related to Akbar)


अकबर से संबंधित प्रश्न उत्तर (Questions related to Akbar)

01. हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध कब और किसके बीच हुआ? – 1576 ई. में अकबर के सेनापति राजा मानसिंह ने महाराणा प्रताप को हराया

02. सिंहासन पर बैठते ही अकबर ने कौन सा युद्ध लड़ा और जीता? – पानीपथ की दूसरी लड़ाई

03. महाराणा प्रताप कहां का राजा था? – मेवाड़

04. महाभारत का फारसी में रम्जानामा नाम से किसने अनुवाद किया? – बदायूंनी नकीव खां ने

05. मनसबदारी प्रथा किसने लागू की? – अकबर

06. बुलंद दरवाजा किस उपलक्ष्य में बनाया गया था? – अकबर द्वारा गुजरात जीतने पर

07. बीरबल के अलावे किस दरबारी ने दीन-ए-इलाही स्वीकार की? – फैजी

08. बीरबल की मृत्यु कैसे हुई? – युसुफजाइयों के विद्रोह को दबाने में


09. फतेहपुर सीकरी में प्रवेश के लिए बनाये गए दरवाजे को किस नाम से जानते हैं? – बुलंद दरवाजा

10. पानीपथ का द्वितीय युद्ध में किसकी जीत हुई? – अकबर

11. पानीपथ का द्वितीय युद्ध कब और किसके बीच लड़ा गया? – 1556 ई. में अकबर और हेमू विकमादित्य के बीच

12. पंचतंत्र का फारसी अनुवाद अनवर-ए-सुहैली किसने लिखी? – अबुल फजल

13. दीन-ए-इलाही धर्म स्वीकार करने वाला प्रथम और अंतिम हिंदू कौन था? – बीरबल

14. दहशाला व्यवस्था को लागू करने के लिए किसकी नियुक्ति की गई? – करोरी (जिला अधिकारी)

15. जरीकलम की उपाधि से किसे नवाजा गया? – मुहम्मद हुसैन

16. गुजरात विजय के दौरान अकबर किन विदेशियों से मिला? – पुर्तगाली

17. किसके संरक्षण में अकरब ने 1560 ई. तक शासन किया? – बैरम खां

18. आइने अकबरी तथा अकबरनामा की रचना किसने की? – अबुल फजल ने


19. अकबर ने सबसे पहले समुद्र कहां देखा? – गुजरात विजय के दौरान

20. अकबर ने शीरीकलम की उपाधि किसे दी? – अब्दुलसमद ने

21. अकबर ने महाभारत का फारसी अनुवाद किस नाम से करवाया? – रम्जानामा नाम से

22. अकबर ने भू-राजस्व के लिए कौन सी पद्धति अपनाई? – दहसाला पद्धति

23. अकबर ने फतेहपुर सीकरी में धार्मिक परिचर्चाओं के लिए क्या बनवाया था? – इबादतखाना

24. अकबर ने पंचतंत्र का फारसी में अनुवाद किस नाम से करवाया? – अनवर-ए-सुहैली

25. अकबर ने कौन-सा कर समाप्त कर दिया? – जजिया

26. अकबर ने किस धर्म की स्थापना की? – तौहीद-ए-इलाही या दीन-ए-इलाही

27. अकबर ने आगरा के नजदीक किस नगर की स्थापना की? – फतेहपुर सीकरी

28. अकबर के समकालीन कौन से सूफी संत थे? – शेख सलीम चिश्ती

29. अकबर के मकबरे का निर्माण किस स्थान पर किया गया? – जहांगीर ने आगरा के निकट सिकन्दरा में अकबर का मकबरा बनवाया

30. अकबर के दरबार में नवरत्न के नाम से प्रसिद्ध व्यक्ति कौन-कौन थे? – बीरबर, मानसिंह, फैजी, टोडरमल, अब्दुर्रहीम खानखाना, अबुल फजल, तानसेन, भगवान दास और मुल्ला दो प्याजा

31. अकबर की मृत्यु कब हुई? – 1605 ई.

32. अकबर का जन्म कब और कहां हुआ? – सन् 1542 ई. में हुमायूं के प्रवास के दौरान अमरकोट में राणा बीरसाल के महल में अकबर का जन्म हुआ


No comments:

Post a Comment