जहांगीर से संबंधित प्रश्न उत्तर (Questions related to Jahangir)


जहांगीर से संबंधित प्रश्न उत्तर (Questions related to Jahangir)

01. राज्य की जनता को न्याय दिलाने के लिए जहांगीर ने अपने महल के बाहर किस प्रतीक को लगवाया? – सोने की जंजीर

02. राजगद्दी पर बैठते ही जहांगीर के खिलाफ किसने विद्रोह कर दिया? – जहांगीर का पुत्र खुसरो

03. मुगल काल में किस अंग्रेज के नेतृत्व ने व्यापारिक अनुमति प्राप्त करने में सफलता पाई? – सर टॉमस रो

04. महाराणा प्रताप के पुत्र अमर सिंह के विरुद्ध जहांगीर ने किसे सैन्य अभियान का जिम्मा सौंपा? –शहजादा खुर्रम

05. भारत में अंग्रेजों ने पहला करोबारी केंद्र कब और कहां स्थापित किया? – 1613 ई. में सूरत में

06. जहांगीर ने सिखों के किस गुरु को शहजादा खुसरो की सहायता करने के कारण फांसी की सजा दी? – पांचवे गुरु अर्जुन देव

07. जहांगीर ने किसके नेतृत्व में आगरा में एक चित्रशाला की स्थापना की? – आगा रजा

08. जहांगीर के बचपन का नाम क्या था? – सलीम

09. जहांगीर की मृत्यु कब हुई? – 1627 ई.

10. जहांगीर की बेगम नूरजहां का वास्तविक नाम क्या था? – मेहरुन्निसां

11. जहांगीर किसे न्याय का प्रतीक मानता था? – सोने की जंजीर

12. जहांगीर का मकबरा किसने बनवाया था? – नूरजहां

13. जहांगीर का मकबरा कहां बनवाया गया? – लाहौर के निकट शाहदरा

14. किसने गुलाब से इत्र निकालने की विधि खोजी थी? – नूरजहां की मां अस्मत बेगम

15. किसके नेतृत्व में पहली बार मुगल दरबार में अंग्रेज आए? – मिशन कैप्टन हॉकिंस

16. किस नाम से जहांगीर ने सिक्के जारी करवाए? – निसार


No comments:

Post a Comment