शेरशाह सूरी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Sher Shah Suri Question)


शेरशाह सूरी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Sher Shah Suri Question)

01. सूर-वंश की स्थापना कब हुई थी? – 1540 ई० में

02. सूर-वंश का संस्थापक कौन था? – शेरशाह सूरी

03. शेरशाह सूरी का सम्बंध किस देश से था? – अफगानिस्तान से

04. शेरशाह सूरी का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था? – दिल्ली में

05. शेरशाह बिहार के किस सुल्तान के यहाँ नौकरी करता था? – मुहम्मद शाह नुहानी के यहाँ

06. शेरशाह ने भूमि की माप के लिए किस यंत्र का उपयोग किया था? – सिकन्दरी गज एवं सन की डंडी

07. शेरशाह ने किस प्रकार के सिक्के चलवाये? – सोने, चाँदी एवं ताम्बे के


08. शेरशाह ने इस लम्बी सड़क का नाम क्या दिया था? – सड़क-ए-आजम जो अब ग्रैंड-ट्रंक रोड के नाम से जाना जाता है

09. शेरशाह के शासनकाल में पैदावार का लगभग कितना भाग कर के रूप में लिया जाता था? – पैदावार की एक-तिहाई

10. शेरशाह के पिता हसन खाँ कहाँ के जमींदार थे? – जौनपुर के एक छोटे-जमींदार थे

11. शेरशाह के पिता का नाम क्या था? – हसन खाँ

12. शेरशाह की मृत्यु किस प्रकार हुई? – कालिंजर के बारूद के ढेर में आग लगने से हुए विस्फोट में शेरशाह की मृत्यु हो गई

13. शेरशाह की मृत्यु कब हुई? – 1545 ई० में

14. शेरशाह का वित्तमंत्री कौन था? – राजा टोडरमल

15. शेरशाह का मकबरा कहाँ है? – सासाराम (बिहार) में

16. शेरशाह का बचपन का नाम क्या था? – फरीद खाँ

17. शेरशाह का जन्म कहाँ हुआ था? – 1472 ई० में, बजबाड़ा नामक स्थान पर होशियारपुर जिले में


18. विलग्राम या कन्नौज का युद्ध कब और किसके बीच हुआ था? – 1540 ई० में, शेरशाह और हुमायूँ के बीच इसमें शेरशाह की विजय हुई थी

19. रोहतासगढ़ के किले का निर्माण किसने करवाया था? – रशाह ने

20. बंगाल में नवीन प्रशासनिक व्यवस्था के अन्तर्गत ‘‘शिकदारों की नियुक्ति किस शासक ने की थी? – शेरशाह ने

21. पाटलिपुत्र को पटना के नाम से पुनः स्थापित किसने किया था? – शेरशाह ने

22. पाटलिपुत्र का नाम पटना कब रखा गया? – 1541 ई० में

23. देश की सारी जमीन का सर्वेक्षण सबसे पहले किसने करवाया था? – शेरशाह ने

24. दिल्ली में पुरानी किला का निर्माण किसने करवाया था? – शेरशाह ने

25. डाक-प्रथा किसने चलाई थी? – शेरशाह ने

26. चौसा का युद्ध कब और किसके बीच हुआ था? – 1539 ई० में, शेरशाह और हुमायूँ के बीच इसमें शेरशाह विजयी हुआ था

27. खाँ के राज्याभिषेक के बाद उसने कौन-सी उपाधि धारण की? – शेरशाह

28. किस शासक ने भारत की सबसे लम्बी सड़क का निर्माण करवाया जो कलकत्ता से पेशावर तक जाती है? – शेरशाह ने

29. किस इमारत को तुड़वाकर दिल्ली में पुरानी किला का निर्माण किया गया था? – हुमायूँ द्वारा निर्मित दीन पनाह इमारत


30. कबुलियत एवं पट्टा की प्रथा किसने शुरू की थी? – शेरशाह ने

31. उस दीवान (वित्तमंत्री) का नाम क्या है जो शेरशाह एवं अकबर दोनों के दरबार में था? – राजा टोडरमल

No comments:

Post a Comment