एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित नहर कौन सी है?


एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित नहर कौन सी है?
इंदिरा गांधी नहर भारत की सबसे लंबी मानव निर्मित नहर है, इस नहर की लंबाई लगभग 649 किलोमीटर है। यह नहर सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित नहर है
यह नहर भारत के राजस्थान राज्य की प्रमुख नहर है। इस नहर को राजस्थान की मरूगंगा भी कहा जाता है। यह नहर राजस्थान और पंजाब एवं हरियाणा तीन राज्यों में बहती है। राजस्थान में इस नहर की लंबाई 470 किलोमीटर है। इस नहर का उद्घाटन 31 मार्च 1958 को हुआ था तब इसका नाम राजस्थान नहर था। बाद में नवंबर 1984 को इसका नाम बदलकर इंदिरा गांधी नहर कर दिया गया। यह सतलुज और व्यास नदी के संगम पर निर्मित हरिके बांध से निकलती है।

No comments:

Post a Comment