इतिहास को जानना क्यों ज़रूरी है?


इतिहास को जानना क्यों ज़रूरी है?
इतिहास का अध्ययन महज अतीत का अध्ययन ही नहीं है बल्कि वर्तमान का अतीत से संवाद स्थापित करने का प्रयास है। इतिहास का ज्ञान न केवल हमें वर्तमान की बेहतर समझ देता है बल्कि भविष्य की ओर भी संकेत करता है। इनके अलावा हमारे लिए यह ज्ञान भी आवश्यक है कि आज हम जिन संस्थाओं को देखते हैं, उनकी जड़ें कहाँ हैं।

पहले इतिहास के अध्ययन का अर्थ शासक वर्ग का अध्ययन माना जाता था या फिर इसे किसी महान व्यक्ति के जीवन की गाथा मानी जाती थी। परन्तु अब इतिहास के अध्ययन का अर्थ शासक वर्ग के साथ किसानों, व्यापारियों, पशुपालकों, शिल्पियों, महिलाओं, सन्यासियों और जनजातियों सभी के जीवन, रहन सहन, भाषा और संस्कृति सभी का अध्ययन है।

No comments:

Post a Comment