एक प्रिज्म क्या है और उसके सात रंगों का करिश्मा क्या है?


एक प्रिज्म क्या है और उसके सात रंगों का करिश्मा क्या है?
प्रिज्म तीन आयताकार और दो त्रिभुजाकार सतहों। से घिरा कांच का एक पारदर्शी संरचना होता है।प्रिज्म की सभी तीनों आयातकर सतहें एक दूसरे से 60० के कोण पर जुड़े होते हैं। जब सूर्य प्रकाश की किरणें (श्वेत प्रकाश) इन त्रिभुजाकार सतहों से होकर गुजरता है तो वो सात रंगों की सतत पट्टी के रूप में दूसरे सतह की ओर प्राप्त होता है,जिसे स्पेक्ट्रम कहा जाता है।यह स्पेक्ट्रम प्रिज्म के द्वारा प्रकाश किरणों के अवयवों में विभक्त होने के कारण होता है। इसका कारण यह है कि श्वेत प्रकाश सात रंगों की किरणों(बैनिआहपिनाला) से मिलकर बना होता है। जब श्वेत प्रकाश प्रिज्म से होकर गुजरता है तो उनका अपसरण होता है जिससे उनके अवयव अलग हो जाते है उनके अवयवों के तरंगदैर्ध्य(wavelength) अलग-अलग होने के कारण वे एक दूसरे से अलग-अलग दिखाई देते हैं।वास्तव में यह घटना प्रकाश किरणों के अपवर्तन के कारण होता है,क्योंकि जब प्रकाश किरणें बिरल माध्यम हवा से धन माध्यम कांच की प्रिज्म में प्रवेश करता है तो अपवर्तित(मुड़ जाने की घटना) हो जाता है।प्रिज्म का कोई अपना रंग नहीं होता है।यह रंगों की पट्टी श्वेत प्रकाश के अवयवों के कारण प्राप्त होता है।

No comments:

Post a Comment