आचार्य चाणक्य को किसने मारा?


आचार्य चाणक्य को किसने मारा?
जैसे आचार्य चाणक्य जन्म के बारे में रहस्य था उसी तरह उनकी मृत्यु के बारे में भी कोई स्पस्ट जानकारी नहीं है. उनकी मृत्यु 283 ईसा पूर्व के आस पास हुई थी.

आचार्य चाणक्य की मृत्यु के बारे में कई धारणाये भी प्रचलित है –

उपस्थित तथ्यों के आधार पर माना जाता है की चन्द्रगुप्त मौर्या की मृत्यु के पश्चात् बिन्दुसार को राजा बनाया गया

बिन्दुसार के प्रधानमंत्री भी चाणक्य ही थे लेकिन कुछ मंत्रियो को चाणक्य की लोकप्रियता से घ्रणा थी इसलिय उन्होंने चाणक्य के खिलाफ विशेषकर सुबधू ने एक षडयंत्र रचा और

बिन्दुसार को ये अहसास दिलाया की उनकी माता की हत्या चाणक्य ने की थी.

इस कारण बिन्दुसार ने उन्हें कुछ ऐसी कडवी बाते की जिससे चाणक्य ने अपना सब कुछ त्याग कर वन में चले गए और भूखे प्यासे रहकर अपने प्राण त्याग दिए

उनके जाने के बाद एक दासी ने बिन्दुसार को बताया की उनकी माता की हत्या चाणक्य ने नहीं की थी

चन्द्रगुप्त के खाने में थोडा जहर मिला होता था जिससे की किसी प्रकार के विष का असर उनपर नही पड़े

लेकिन एक दिन गलती से वह खाना बिन्दुसार की माता ने खा लिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई

No comments:

Post a Comment