पलायन वेग (escape velocity) क्या होता है?


पलायन वेग (escape velocity) क्या होता है?
जब किसी वस्तु को फेंका जाता है तो यह कुछ ऊपर की तरफ जाकर वापस नीचे आ जाती है , क्यूंकि गुरुत्वाकर्षण बल इसे अपनी ओर आकर्षित कर लेता है लेकिन यदि इसे इतने वेग से फेंका जाए कि यह इस ग्रह के गुरुत्वाकर्षण बल क्षेत्र से ही वापस चली जाए तो यह यह वस्तु कभी भी लौटकर वापस इस ग्रह पर नहीं आयेगी। जो न्यूनतम वेग वस्तु को उस ग्रह का गुरुत्वाकर्षण बल क्षेत्र पार करने के लिए चाहिए उस वेग को पलायन वेग कहा जाता है।
जब किसी राकेट को यदि ग्रह से बाहर सौर मण्डल में भेजना होता है तो इसे गतिज ऊर्जा दी जाती है अर्थात इसे पलायन वेग से अधिक वेग दिया जाता है ताकि यह ग्रह को छोड़ दे और अन्य ग्रह में चली जाए।


No comments:

Post a Comment