ग्रह क्या है? - जोवियन ग्रह, गैसीय ग्रह, जालीय ग्रह, उपग्रह


ग्रह क्या है? - जोवियन ग्रह, गैसीय ग्रह, जालीय ग्रह, उपग्रह

ग्रह क्या है?
सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह हैं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, युरेनस और नेप्चून। इनके अतिरिक्त तीन बौने ग्रह और हैं - सीरीस, प्लूटो और एरीस

जोवियन ग्रह क्या है?
जोवियन ग्रह बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून हैं। वे सूर्य से बहुत दूर परिक्रमा करते हैं। इन ग्रहों की कोई ठोस सतह नहीं है और ये मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम से बनी गैस के बड़े गोले हैं। वे स्थलीय ग्रहों (पृथ्वी, बुध, शुक्र और मंगल) से बहुत बड़े हैं। 
निबिरू ग्रह क्या है?
गुरू ग्रह को प्राचीन इराक़ में निबिरू बोलते थे. आज कल बहुत सारे लोग इंटरनेट पे डर फैलाने के लिए बोलते है कि निबिरू कोई बड़ा ग्रह है जो पृथ्वी के पास से गुजरेगा और फिर एक झटके में पृथ्वी के ध्रुव छोर बदल देंगे और बर्बादी है बर्बादी हो जाएगी. ये लोग ने ये २०१२ में होगा ऐसा बोला था. जब नहीं हुआ तब उन्होंने इस तारीख को आगे बढ़ा के २०१७ बोले. आज कल २०२३ बता रहे है.

सीधी सी बात है, अगर कोई बड़ी चिज़ पृथ्वी के आस पास भी आने वाली रहेगी वो हम को आसमान में दिख जाएगी. नासा या कोई और दुनिया के ऊपर टोपा नहीं डाल सकते उसको छुपाने के लिए. जब तक ऐसा कुछ दिखता नहीं है डरने कि ज़रूरत नहीं है.

गैसीय ग्रह क्या हैं?
ऐसा ग्रह जिसकी संरचना गैस से हुई है गैसीय ग्रह कहलाता है अर्थात इस ग्रह में कोई ठोस सतह नहीं होता जैसा पृथिवी पर है। हमारे सोलर सिस्टम में ऐसे ग्रह है बृहस्पति, शनी, यूरेनस, और नेप्चून।

पृथ्वी एक आश्चर्यजनक ग्रह क्यों है?
क्योंकि बाक़ी ग्रह के बारे में विस्तृत व सटीक जानकारी अभी हमारे पास नहीं है। हो सकता है उनमें से कोई पृथ्वी से भी ज़्यादा आश्चर्यजनक हो.

पृथ्वी को जालीय ग्रह क्यों कहा गया है?
असल में पृथ्वी को जलीय ग्रह कहा जाता है क्योंकि सबसे अधिक जल पृथ्वी पर है जोकि लगभग 70% माना गया है सभी प्रकार के जीवन की उत्पत्ति इसी जल के द्वारा मानी जाती है ।

ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते?
ग्रह में खुद का प्रकाश नहीं होता

किसने पहली बार कहा की पृथ्वी गोल है?
समोस के पाइथागोरस, 500 ई.पू. हम उस व्यक्ति का नाम नहीं जानते हैं जिसने पहले गोल पृथ्वी का विचार संसार के समक्ष रखा था। हालांकि, इस अवधि में ग्रीक खगोलविदों ने यह निष्कर्ष निकाला कि पृथ्वी सहित सभी ग्रह वास्तव में गोलाकार थे, पाइथागोरस (572-495 ई.पू.) के छात्र निश्चित रूप से मानते थे कि दुनिया गोल थी।

ग्रह और उपग्रह में क्या अंतर है?
ग्रह - ग्रह उन पिंड को कहते हैं जो सीधे रूप से तारे (जैसे सूर्य ) की परिक्रमा करते हैं। इनका आकार गोल होना चाहिए, इनकी कक्षा एलिप्स के आकार की होनी चाहिए और इनकी कक्षा के आसपास कोई समान रूपी पिंड तारे की परिक्रमा करता नहीं होना चाहिए।
उपग्रह - उपग्रह उन पिंड को कहते हैं जो किसी ग्रह की परिक्रमा करते हैं, जैसे चंद्रमा पृथ्वी की करता है। इनके आकार का कोई बंधन नहीं है। मंगल ग्रह के उपग्रह अनियमित आकार के हैं। उपग्रह परोक्ष रूप से तारे की परिक्रमा भी करते हैं, पर इनकी चाल इनके ग्रह पर निर्भर करती है।

किन ग्रहों को अपना कोई उपग्रह नहीं है?
सौरमंडल में ऐसे दो ग्रह हैं जिनका कोई उपग्रह नही हैं
1.शुक्र
2. बुध

No comments:

Post a Comment