एशिया महाद्वीप - देश, क्षेत्रफल, लंबी, भाषाएं, हिस्सा




01. महाद्वीप क्या है?
उत्तर- महाद्वीप धरती की ऐसी संरचना को कहते हैं, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग होती है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देती है। समुद्र के लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों को भी महाद्वीपों के अंतर्गत रखा जाता है। धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट पहचानी जा सकें, को महाद्वीप कहते हैं। विश्व में सात महाद्वीप हैं

02. विश्व में कितने महाद्वीप है?
उत्तर- विश्व में सात महाद्वीप हैं
• एशिया (Asia)
• अफ्रीका (Africa)
• उत्तरी अमेरिका (North America)
• दक्षिणी अमेरिका (South America)
• अंटार्कटिका (Antarctica)
• यूरोप (Europe)
• ऑस्ट्रेलिया (Australia)


03. धरती के आठवें महाद्वीप के बारे में क्या जानते हैं?
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया के निकट एक द्वीपीय देश 'न्यूज़ीलैंड' है। वैज्ञानिकों को न्यूजीलैंड के आसपास समुद्र में डूबे हुए ज़मीन के बहुत बड़ा हिस्से के अंश मिले हैं। वैज्ञानिकों का मानना है की हज़ारों वर्ष पहले यह एक महाद्वीप था जो समय के साथ समुद्र की गहराइयों में विलीन हो गया। और न्यूज़ीलैंड भी इसी महाद्वीप का भाग है। बहुत से वैज्ञानिकों ने न्यूजीलैंड को आठवां महाद्वीप घोषित कर दिया है। वैज्ञानिक इस पर बहुत शोध कर रहे हैं। हो सकता है भविष्य में इसे पूर्ण सहमति से आठवां महाद्वीप घोषित कर दिया जाए

04. एशिया महाद्वीप के अंतर्गत कौन-कौन से देश आते हैं?
उत्तर- 
देश और राज्यधानी 
• अज़रबैजान – बाकू
• अफगानिस्तान – काबुल
• अर्मेनिया – येरेवन
• इंडोनेशिया – जकार्ता
• इजराइल – येरुशलम
• इराक – बगदाद
• ईरान – तेहरान
• उज्बेकिस्तान – ताशकंत
• उत्तरी कोरिया – प्योंगयांग
• ओमान – मस्कट
• कजाकिस्तान – अस्ताना
• कतर – दोहा
• कम्बोडिया – नामपेन्ह
• किर्गिस्तान – बिश्केक
• कुवैत – कुवैत सिटी
• चीन – बीजिंग
• जापान – टोक्यो
• जॉर्जिया – टैबलिसी
• जॉर्डन – अम्मान
• तजाकिस्तान – दुशानबे
• तुर्कमेनिस्तान – अश्गाबात
• तुर्की – अंकारा
• थाईलैंड – बैंकॉक
• दक्षिण कोरिया – सिओल
• नेपाल – काठमांडू
• पाकिस्तान – इस्लामाबाद
• फिलीपींस – मनिला
• बहरीन – मनामा
• बांग्लादेश – ढाका
• ब्रुनेई – बन्दर सेरी बेगावान
• भारत – नई दिल्ली
• भूटान – थिम्फू
• मंगोलिया – उलानबटोर
• मलेशिया – कुआलालम्पुर
• मालदीव – मेल
• म्यांमार – नैप्यीदा
• यमन – सना
• लाओस – वियेन्टाइन
• लेबनान – बेरुत
• वियतनाम – हनोई
• श्रीलंका – श्री जयवर्धनापुरा-कोट्टी
• संयुक्त अरब अमीरात – अबू धाबी
• सऊदी अरब – रियाद
• साइप्रस – निकोसिया
• सिंगापुर – सिंगापुर
• सीरिया – दमिश्क


05. क्षेत्रफल के आधार पर एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश कौन सा है?
उत्तर- क्षेत्रफल के आधार पर एशिया का सबसे छोटा देश मालदीव है यह देश लगभग 298 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जो कि area के आधार पर विश्व का 206 वॉ सबसे छोटा देश है। Maldives एक छोटा सा देश है जिसमें लगभग 1,192 छोटे-छोटे कोरल द्वीप है जो कि भारत के दक्षिण दिशा में हिंद महासागर में स्थित है

06. क्षेत्रफल के आधार पर एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश कौन सा है?
उत्तर- एशिया क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है जोकि लगभग 44,579,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। और इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है परंतु रूस सिर्फ एशिया महाद्वीप का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा देश भी है 
• सबसे बड़ा देश – रूस (Russia)
• क्षेत्रफल – 17,074,200 वर्ग किलोमीटर
• राजधानी – मास्को
• राजभाषा – रूसी
• सबसे बड़ा शहर – मास्क

07. एशिया में सबसे अमीर देश कौन से हैं?
उत्तर- कतर देश है और यह दुनिया का सबसे अमिर देश भी है

08. एशिया महाद्वीप की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर- एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी Yangtze (China में) है जो विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी है, जिसकी कुल लम्बाई 6300 किमी है।

09. एशिया महाद्वीप की लंबाई चौड़ाई कितनी है?
उत्तर- उत्तर से दक्षिण की ओर यह 1500 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम तक 2500 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

10. एशिया महाद्वीप हैं?
उत्तर- एशिया पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो कि विश्व के कुल भू-भाग का लगभग 30% हिस्से में बसा हुआ है. दुनिया में कुल 7 महाद्वीप हैं जिनमें सबसे ज्यादा संख्या एशिया कॉन्टिनेंट की है. मतलब एशिया में दुनिया की कुल आबादी की 60% जनसँख्या निवास कर रही है

11. भारत देश एशिया महाद्वीप की किस दिशा में स्थित है?
उत्तर- भारत एशिया के दक्षिणी भाग में स्थित है।

12. एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है?
उत्तर- मुकेश अम्बानी

13. एशिया महाद्वीप के सबसे छोटा द्वीप कौन सा है?
उत्तर- मालदीव

14. एशिया महाद्वीप में कुल कितनी प्रकार की भाषाएं हैं?
उत्तर- एशिया के देशों में कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं। इसमें कई भाषा परिवार शामिल हैं और कुछ गैर-संबंधित भाषाएं हैं। प्रमुख भाषा परिवार अलैटिक हैं, ऑस्ट्रोएशियाटिक, ऑस्ट्रोनियन, कोकेशियान, भंडारा, इंडो-यूरोपियन, एफ्रोसिआटिक, साइबेरियन, तिब्बती भाषा समूह, भारत-चीन तिब्बती और ताई-कधे इनमें से कई भाषाओं में लेखन की लंबी परम्परा है।


15. एशिया महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है?
उत्तर- माउंट एवरेस्ट

16. एशिया महाद्वीप की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है?
उत्तर- एशिया महाद्वीप की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा है, इसकी ऊँचाई 828 मी. है, यह इमारत दुबई में स्थित है।

17. पश्चिम बंगाल एशिया महाद्वीप के किस दिशा में स्थित है?
उत्तर- पश्चिम बगांल एशिया महाद्वीप के पूर्वोत्तर दिशा मे स्थित है

18. एशिया महाद्वीप से पहले भारत किस महाद्वीप का हिस्सा हुआ करता था?
उत्तर- एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि, इसमें पृथ्वी के कुल सतह क्षेत्र का 8.8% हिस्सा है, और सबसे समुद्र से जुड़ा भाग 62,800 किलोमीटर (39,022 मील) का है।

19. एशिया महाद्वीप का कौन सा देश पर्यटन के लिहाज से पहले स्थान पर है?
उत्तर- थाईलैंड

20. एशिया का सबसे बड़ा गाँव कौनसा है?
उत्तर- गाज़ीपुर का गहमर गांव

21. एशिया के 10 सबसे अमीर आदमी कौन हैं?
उत्तर- ये हैं एशिया का 10 सबसे अमीर आदमी
i. मुकेश अंबानी
ii. ली किया शिंग
iii. वांग जियालीन
iv. जैक मा
v. ली शाओ की
vi. अल वादिन बिन ताला
vii. अजीम प्रेमजी
viii. टाडासी यानाई
ix. शिव नाडर
x. दिलीप सिंघवी


No comments:

Post a Comment