हवाई जहाज - नामकरण, आविष्कार, उपयोग, प्रकार, रंग, माइलेज, गैस


हवाई जहाज - नामकरण, आविष्कार, उपयोग, प्रकार, रंग, माइलेज, गैस

01. हवाई जहाज क्या है?
उत्तर- हवाई जहाज एक प्रकार का वायुयान होता है, जो अपने पंखों के द्वारा गति मिलने पर हवा में उड़ता है। यह कई आकार, वजन आदि में मिलता है

बहुत से हवाई जहाज को उड़ाने के लिए चालक की आवश्यकता होती है, लेकिन कुछ को कम्प्यूटर की सहायता से भी चलाया जा सकता है।


02. हवाई जहाज का नामकरण किसने किया? 
उत्तर- हवाई जहाज इसका नाम हिन्दी भाषा के जहाज शब्द के मेल से बना है। यह हवा में उड़ सकता है, इस कारण इसे हवाई जहाज कहते हैं। इसके अन्य नाम में एयरप्लेन भी है, जो इसके निर्माण और विकास के बाद बोला जाता है। इसके नाम में एयर शब्द ग्रीक भाषा से आया है और प्लेन शब्द लेटिन या ग्रीक भाषा से लिया गया है।

03. एरोप्लेन का आविष्कार किसने किया?
उत्तर- आज से 117 साल पहले 17 दिसंबर 1903 के दिन राइट बंधुओं ऑरविल और विलबर ने उत्तरी कैरोलिना में राइट फ्लायर नामक विमान से सफल उड़ान भरी थी

04. हवाई जहाज का मुख्य उपयोग क्या है?
उत्तर- हवाई जहाज का मुख्य उपयोग वस्तुओं और लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग सेना, अनुसंधान कार्यों आदि में भी किया जाता है। 


05. हवाई जहाज कितनी ऊंचाई तक उड़ते हैं?
उत्तर- हवाई जहाज आमतौर पर करीब 35,000 फीट यानि 10.668 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ते हैं और वाणिज्यिक यात्री जेट विमान आमतौर पर 9,000 से 13,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ता है

06. एरोप्लेन कितने प्रकार के होतें हैं?
उत्तर- एरोप्लेन यानिकि हवाई जहाज कई प्रकार के होते है लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार जिसे इतिहास के पाठ्यक्रम में सामिल किया गया है वैसे हवाई जहाज की सूची के बारे में हम यहां बात करेंगे।

महत्वपूर्ण हवाई जहाज की सूची - 
• आर वी -3
• एयरबस ए 320
• गल्फस्ट्रीम G500
• गल्फस्ट्रीम आई
• गोस्समर अल्बाट्रोस
• जनरल एटॉमिक्स MQ-1 शिकारी
• जनरल डायनेमिक्स एफ -16 फाइटिंग फाल्कन
• डगलस डीसी -3
• डसॉल्ट फाल्कन 7 एक्स
• पाइपर जे -3 क्यूब
• बेल एक्स -1
• बेल बोइंग वी -22 ऑस्प्रे
• बोइंग 747
• बोइंग 787
• बोइंग बी -29 सुपरफोर्ट

• ब्लेयर XI
• मैसर्सचिट्ट मी 262
• रतन वारिजे
• राइट फ्लायर
• रेयान एनवाईपी (सेंट लुइस की आत्मा)
• लेयरजेट 23
• लॉकहीड एसआर -71 ब्लैकबर्ड
• लॉकहीड तारामंडल
• लॉकहीड पी -80 शूटिंग स्टार
• लॉकहीड मार्टिन एफ -35 लाइटनिंग II
• लॉकहीड सी -130
• सिरस SR22
• सुपरमरीन स्पिटफायर
• सेसना 172
• स्केल्ड कम्पोजिट्स मल्लाह

07. एरोप्लेन का रंग सफेद क्यों होता है?
उत्तर- एरोप्लेन का रंग सफेद होने का मुख्य दो कारण - 
• सफेद रंग के कारण विमान पर जो भी छोटी-सी छोटी खरोंच आती हैं या जंग लग जाता है वो आराम से दिख जाता है।
• और दुसरा कलर लगाने का खर्चा भी कम हो जाता है।


08. एरोप्लेन कितने का माइलेज देता है?
उत्तर- लगभग 10 से 15 लीटर प्रतिकिलोमिटर

09. एरोप्लेन में ब्लैक बॉक्स का क्या कार्य होता है?
उत्तर- ब्लैक बॉक्स एक तरह का रिकॉर्डर होता है। जहाज के उड़ने से लेकर लैंड करने तक जितनी भी गतिविधि चालक दल और परिवहन कंट्रोल के बीच में होती है, वह सब उसमें दर्ज होता रहता है। यह बहुत ही विशेष सुरक्षा के साथ बनाया जाता है। आग लगने पर भी यह सुरक्षित रहता है।

10. एरोप्लेन के टायर में कौन सी गैस भरी होती है?
उत्तर- एरोप्लेन के टायर में हिलियम गैस भरी होती है क्योंकि वह हल्की व अक्रिय गैस होती है, हालाकि इससे भी हल्की गैस हाइड्रोजन होती है परन्तू वह ज्वलनशील होती है


No comments:

Post a Comment