ऑक्सीजन क्या है - खोज, कमी, दूसरा नाम, रासायनिक सूत्र, वाहक


ऑक्सीजन क्या है - खोज, कमी, दूसरा नाम, रासायनिक सूत्र, वाहक

01. ऑक्सीजन क्या है?
उत्तर- ऑक्सीजन या प्राणवायु रगहीन, स्वादहीन तथा गन्धरहित गैस है और यह एक रासायनिक तत्त्व भी है। 

02. ऑक्सीजन का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर- ऑक्सीजन का दूसरा नाम प्राणवायु और जारक है 


03. ऑक्सीजन का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर- ऑक्सीजन का रासायनिक सूत्र O2 है

04. ऑक्सीजन की खोज किसने किया है?
उत्तर- ऑक्सीजन की खोज, प्राप्ति अथवा प्रारम्भिक अध्ययन में जे॰ प्रीस्टले और सी॰डब्ल्यू॰ शेले ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। 

सन् 1772 ई॰ में कार्ल शीले ने पोटैशियम नाइट्रेट को गर्म करके आक्सीजन गैस तैयार किया, किन्तु उनका यह कार्य सन् 1777 ई॰ में प्रकाशित हुआ। सन् 1774 ई॰ में जोसेफ प्रिस्टले ने मर्क्युरिक-आक्साइड को गर्म करके ऑक्सीजन गैस तैयार किया। एन्टोनी लैवोइजियर ने इस गैस के गुणों का वर्णन किया तथा इसका नाम आक्सीजन रखा

05. क्या गाय ऑक्सीजन छोड़ती है?
उत्तर- कहा जाता है कि 90 मिलियन टन मीथेन पालतू जानवरों से उत्सर्जित होता है. गाय, भेड़ और बकरियों जैसे जानवर बड़ी मात्रा में मीथेन छोड़ते हैं और ये उनके पाचन क्रिया की वजह से होता है. जानवर अपना खाना पचाने के लिए जुगाली करते हैं और इस प्रक्रिया में उनसे मीथेन गैस निकलती है


06. शरीर में ऑक्सीजन की कमी कैसे होती है?
उत्तर- शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए फेफड़े होते हैं और जब फेफड़ा ही बीमार होगा तो वह कैसे शरीर में ऑक्सीजन को पहुंच जाएगा इसलिए अपने फेफड़ों को सही रखने के लिए अनुलोम विलोम करते रहना चाहिए

07. पेड़ पौधे कौन सा गैस लेता है?
उत्तर- दिन के समय सूर्य के प्रकाश में पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया होती है। जिससे पौधे CO2 ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं जबकि रात के समय प्रकाश संश्लेषण की क्रिया बंद हो जाती है, इस कारण पौधे भी ऑक्सीजन ग्रहण करके कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करते हैं

08. ऑक्सीजन का वाहक कोन होता है
उत्तर- ऑक्सीजन का वाहक हीमोग्लोबिन होता है


No comments:

Post a Comment