जीव विज्ञान क्या है - प्रकार, शाखाएं, जनक, जंतुविज्ञान, वनस्पति विज्ञान



01. विज्ञान किसे कहते हैं, यह कितने प्रकार का होता है?
उत्तर- तर्क चिंतन एवं प्रयोगों के आधार पर प्राप्त क्रमबद्ध एवं संगठित ज्ञान को ही हम विज्ञान कहते हैं, अर्थात वह ज्ञान जो हमें चिंतन एवं तर्कपूर्ण प्रयोगों से प्राप्त हुआ है उसी ज्ञान को विज्ञान कहा जाता है। 

विज्ञान की प्रमुख तीन शाखाएं मानी जाती हैं - 
I. जीव विज्ञान
II. भौतिक विज्ञान
III. रसायन विज्ञान


02. जीव विज्ञान क्या है?
उत्तर- जीव विज्ञान विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत हम उनका अध्ययन करते है जो जीवित है, अन्य शब्दो में कहे तो जीवितों का अध्ययन ही जीव विज्ञान है यह विज्ञान की महत्त्वपूर्ण शाखा है।
इस विज्ञान में हम जीवों की संरचना, कार्यों, विकास, उद्भव, पहचान, वितरण एवं उनके वर्गीकरण के बारे में पढ़ते हैं

जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क और ट्रविरेनस नाम के वैज्ञानिकों ने 1801 ई० में किया।

03. जीव विज्ञान के जनक कौन हैं?
उत्तर- जीव विज्ञान (Biology) का पिता ग्रीक दार्शनिक अरस्तू को कहा जाता है। जीवविज्ञान का एक क्रमबद्ध ज्ञान के रूप में विकास उन्हीं के काल में हुआ। उन्होंने सर्वप्रथम चरित्र और जन्तुओ के जीवन के विभिन्न पक्षों के विषय में अपने विचार प्रकट किए। अरस्तु को जीव विज्ञान की शाखा प्राणी विज्ञान का जनक भी कहते हैं।

04. बायोलॉजी कितने शब्दों से मिलकर बना है?
उत्तर- बायोलॉजी दो शब्दों से मिलकर बना है
• BIOS का अर्थ है - जीवन 
• LOGI का अर्थ है - विज्ञान
इस प्रकार बायोलॉजी का अर्थ है - जीव विज्ञान


05. जीव विज्ञान की कितनी शाखाएँ हैं?
उत्तर- जीव विज्ञान की दो उप-शाखायें (Branches of Biology) हैं – 
I. जंतु विज्ञान (Zoology)
II. वनस्पति विज्ञान (Botany)

जंतुविज्ञान किसे कहते हैं?
उत्तर- जीव विज्ञान का वह भाग जिसमें जीव-जन्तुओं के बारे में अध्ययन किया जाता है उसे जंतुविज्ञान कहते हैं, इसमें समस्त जन्तु प्राणी, जन्तु के व्यवहार, जीवन शैली, स्वभाव, उत्पत्ति, जीवन चक्र इत्यादि सभी शामिल हैं


वनस्पति विज्ञान किसे कहते है?
उत्तर- वनस्पति विज्ञान में पौधों के विभिन्न भागों जैसे संरचना, वृद्धि एवं विकास, प्रजनन, बीमारियों, रासायनिक गुणों और विकासवादी संबधों का अध्ययन करना ही वनस्पति विज्ञान कहते है

No comments:

Post a Comment