सिंधु घाटी सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता के बारे में पूरी जानकारी | indus valley civilization / harappan civilization



01. सिंधु घाटी सभ्यता क्या हैं?
उत्तर- सिंधु घाटी सभ्यता प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जिसका विकास 2350 ई पू से 1750 ई पूर्व में प्राचीन घग्घर-सरस्वति नदियों पर सिंधु घाटी में हुआ, इस के अंतर्गत प्रमुख केंद्र हड़प्पा, मोहनजोदारो, कालीबंगा, लोथल, धोलावीरा व राखीगड़ी थे, इस कारण से इसे हड़प्पा व मोहनजोदारो सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है


02. हड़प्पा सभ्यता की खोज किसने और कब किया था?
उत्तर- हड़प्पा ‘साहिवाल’ शहर से 20 किलोमीटर पश्चिम मे स्थित है। सिन्धु घाटी सभ्यता के अनेकों अवशेष यहाँ से प्राप्त हुए है। सिंधु घाटी सभ्यता को इसी शहर के नाम के कारण हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता है। 1921 में जब जॉन मार्शल भारत के पुरातात्विक विभाग के निर्देशक थे तब दयाराम साहनी ने इस जगह पर सर्वप्रथम खुदाई का कार्य करवाया था।

रेडियो कार्बन C14 पद्धति के द्वारा सिंधु घाटी सभ्यता की सर्वमान्य तिथि 2350 ई पू से 1750 ई पूर्व मानी गई है, सिंधु सभ्यता की खोज रायबहादुर दयाराम साहनी ने की थी

03. सिन्धु सभ्यता की विशिष्ट पहचान क्या है?
उत्तर- सिन्धु सभ्यता सिंधु नदी घाटी मे फैली हुई थी इसलिए इसका नाम सिंधु घाटी सभ्यता रखा गया। प्रथम बार नगरो के उदय के कारण इसे प्रथम नगरीकरण भी कहा जाता है प्रथम बार कांस्य के प्रयोग के कारण इसे कांस्य सभ्यता भी कहा जाता है।


04. सिंधु घाटी सभ्यता एक नगरीय सभ्यता थी कैसे?
उत्तर- हड़प्पाई सभ्यता अपनी नगरीय योजना प्रणाली के लिये जानी जाती है। मोहनजोदड़ो और हड़प्पा के नगरों में अपने- अपने दुर्ग थे जो नगर से कुछ ऊँचाई पर स्थित होते थे जिसमें अनुमानतः उच्च वर्ग के लोग निवास करते थे। और दुर्ग से नीचे सामान्यतः ईंटों से निर्मित नगर होते थे, जिनमें सामान्य लोग निवास करते थे।

05. हड़प्पा सभ्यता के लोगों का मुख्य भोजन क्या था?
उत्तर- मटर, चना, अरहर, मूंग आदि की खेती होने के सबूत भी मिले हैं. हड़प्पा में कई प्रकार के गेहूं भी मिले हैं और इसके अलावा धान की खेती के भी पुरातात्विक अवशेष मिले हैं
एक हालिया शोध में बताया गया है कि सिंधु घाटी सभ्यता के लोग मोटे तौर पर मांसभक्षी थे, वे गाय, भैंस और बकरी के मांस खाते थे


06. सिंधु घाटी की सभ्यता के लोग किस देवता की पूजा करते थे -
उत्तर- पशुपति शिव की 
मोहनजोदड़ो में प्राप्त एक मोहर से पता चला। इसमें के अलावा मातृदेवी की भी पूजा करते थे, पृथ्वी माता की भी पूजा करते थे।

07. सिंधु घाटी की सभ्यता के समाप्त होने का क्या कारण माना जाता है?
उत्तर- सिंधु नदी अपनी बाढ़ के कारण प्रसिद्ध थी। कहा जाता है कि जब यह अपने वेग में बहती तो अपने साथ गाँवों के गाँव बहा कर ले जाती थी। सिंधु घाटी भी इसकी चपेट मे आई, यही माना जाता है।

08. सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि का क्या नाम था?
उत्तर- कहा जाता है कि भारत में लेखन 3300 ई. पू. से है। सबसे पहले की लिपि सिन्धु लिपि (इंडस स्क्रिप्ट) थी, उसके पश्चात ब्राह्मी लिपि आई थी जिसे खरोष्ठी लिपि के रूप में जाना जाता है 

09. विश्व की प्राचीनतम सभ्यता कौन सी है?
उत्तर- सुमेरी सभ्यता विश्वत में सबसे पुरानी सभ्यपता है। इसका समय ईसा से 3500 वर्ष पूर्व माना जाता है। सुमेरी लोगों के भारत के साथ व्यापारिक सम्बन्ध थे।

10. हड़प्पा सभ्यता की लिपि को रहस्यमय लिपि क्यों कहा जाता है?
उत्तर- हड़प्पा लिपि को रहस्यमई लिपि इसलिए कहा जाता हैं क्योकि आज तक ऐसा कोई भी विद्वान नहीं हो पाया हैं जो हडप्पा की लिपि को पढ़ सके और हडप्पा के जो भी अभिलेख या जो भी कुछ लिखा हुआ प्राप्त हुआ है उसका अर्थ बता सके इसलिए हड़पा लिपि को आज भी एक रहस्यमयी लिपि माना जाता हैं

No comments:

Post a Comment