प्रागैतिहासिक (prehistory) काल - पुरापाषाण काल, मध्यपाषाण काल और नवपाषाण काल के बारे में



01. प्रागैतिहासिक (Prehistory) काल किसे कहा जाता है?
उत्तर- 'प्रागैतिहासिक' इतिहास के उस काल को कहा जाता है जब मानव तो अस्तित्व में थे लेकिन उस समय लिखाई का आविष्कार न होने के कारन उस काल का कोई लिखित वर्णन नहीं मिलता है, प्रागैतिहासिक काल का समय 5000 ई पूर्व से लेकर 2,500 ई पूर्व मानी जाती हैं

मानव प्रागितिहास, पत्थर के उपकरण का उपयोग 3.3 मिलियन साल पहले होमिनिन्स और लेखन प्रणालियों के आविष्कार के बीच की अवधि है उस समय कुछ भी चीज़ों के लिए केवल चिह्न ही मिलते हैं


02. पाषाण काल या पाषाण युग क्या है?
उत्तर- पाषाण युग इतिहास का वह काल है जब मानव का जीवन पत्थरों पर अत्यधिक आश्रित था, उदाहरण के लिए पत्थरों से शिकार करना, पत्थरों की गुफाओं में शरण लेना, पत्थरों से आग पैदा करना इत्यादि। 

पाषाण युग को निम्न तीन भागों में बाँटा गया :-
i. पुरापाषाण काल (Paleolithic Era)
ii. मध्यपाषाण काल (Mesolithic Era)
iii. नवपाषाण काल (Neolithic Era)


i. पुरापाषाण काल (Paleolithic Era) क्या है?
उत्तर- पुरापाषाण काल (Palaeolithic) प्रौगएतिहासिक युग का वह समय है जब मानव ने पत्थर के औजार बनाना सबसे पहले आरम्भ किया था। यह काल आधुनिक काल से 25-20 लाख साल पूर्व से लेकर 12,000 साल पूर्व तक माना जाता है। इस दौरान मानव इतिहास का 99% विकास हुआ था। इस काल के बाद मध्यपाषाण युग का प्रारंभ हुआ जब मानव ने खेती करना शुरु किया था।

भारत में पुरापाषाण काल के कुछ अवशेष तमिलनाडु के कुरनूल, कर्नाटक के हुँस्न्गी, ओडिशा के कुलिआना, राजस्थान के डीडवानाके श्रृंगी तालाब के निकट और मध्य प्रदेश के भीमबेटका में मिलते हैं और भारत मे इस युग के कुछ अवशेष सोहन, बेलन तथा नर्मदा नदी घाटी से मिलते है। 

ii. मध्यपाषाण काल (Mesolithic Era) क्या है?
उत्तर- मध्यपाषाण काल (Mesolithic) मनुष्य जीवन के विकास का वह समय था जब पुरापाषाण काल और नवपाषाण काल के मध्य मे आता है। कुछ इतिहासकार इस काल को 12,000 साल पूर्व से लेकर 10,000 साल पूर्व तक मानते है, इस युग को माइक्रोलिथ (Microlith) अथवा लधुपाषाण युग भी कहा जाता है और इसी काल में अग्नि का आविष्कार हुआ था।


iii. नवपाषाण काल (Neolithic Era) क्या है?
उत्तर- नवपाषाण शब्द का अर्थ पाषाण काल के बाद आने वाला युग है। इस काल की समय सीमा 3500 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व मानी जाती हैं

नवपाषाण या Neolithic शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम सर जान लुबाक ने अपनी पुस्तक प्री-हिस्टारिक टाइम्स में किया था। माइल्स वर्किट ने नवपाषाण काल की शुरुआत उस समय से मानी है

03. प्रागैतिहासिक काल का जनक कौन है?
उत्तर- रॉबर्ट ब्रूस फुट को भारतीय प्रागैतिहासिक कालीन इतिहास का पिता कहा जाता है।


No comments:

Post a Comment