राष्ट्रपति (presidents) क्या है? - कार्यकाल अनुसार भारत के राष्ट्रपति की सूची


राष्ट्रपति (Presidents) क्या है?
भारत का राष्ट्रपति देश का मुखिया और भारत का प्रथम नागरिक है। राष्ट्रपति के पास भारतीय सशस्त्र सेना की भी सर्वोच्च कमान है। भारत का राष्ट्रपति लोक सभा, राज्यसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुना जाता है। 


राष्ट्रपति के बारे में मुख्य पॉइंट -
• राष्ट्रपति देश और सरकार दोनों का प्रमुख होता है
• राष्ट्रपति देश की सरकार का संवैधानिक प्रमुख होता है और देश का प्रथम नागरिक होता है।
• भारतीय राष्ट्रपति बनने के लिए भारतीय नागरिक होना आवश्यक है
• अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालक शक्ति राष्ट्रपति में निहित होता हैं
• भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, जिसे रायसीना हिल के नाम से भी जाना जाता है
• राष्ट्रपति अधिकतम कितनी भी बार पद पर रह सकते हैं इसकी कोई सीमा तय नहीं है
• अब तक केवल पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने ही इस पद पर दो बार अपना कार्यकाल पूरा किया है
• प्रतिभा पाटिल भारत की 12वीं तथा इस पद को सुशोभित करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं और उन्होंने 25 जुलाई 2007 को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी


• वर्तमान में राम नाथ कोविन्द भारत के चौदहवें राष्ट्रपति हैं
• भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है
• राष्ट्रपति को भारत के संसद के दोनो सदनों (लोक सभा और राज्य सभा) तथा साथ ही राज्य विधायिकाओं (विधान सभाओं) के निर्वाचित सदस्यों द्वारा पाँच वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है।
• भारत का कोई नागरिक जिसकी उम्र 35 साल या अधिक हो वह पद का उम्मीदवार हो सकता है। राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार को लोकसभा का सदस्य बनने की योग्यता होना चाहिए और सरकार के अधीन कोई लाभ का पद धारण किया हुआ नहीं होना चाहिए
• राष्ट्रपति के निर्वाचन सम्ब्धीत किसी भी विवाद में निणर्य लेने का अधिकार उच्चतम न्यायालय को होता है
• अनुच्छेद 61 राष्ट्रपति के महाभियोग से संबंधित है
• डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति का पद संभाला था
• भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है

कार्यकाल अनुसार भारत के राष्ट्रपति की सूची

राष्ट्रपति का नाम

वर्ष

डॉ राजेंद्र प्रसाद

1950- 1962

डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन

1962-1967

जाकिर हुसैन

1967-1969

वीवी गिरि

1969

मोहम्मद हिदातुल्ला

1969

वीवी गिरि

1969-1974

फखरुद्दीन अली अहमद

1974-1977

बी डी जट्टी

1977

नीलम संजीव रेड्डी

1977-1982

गियानी जेल सिंह

1982-1987

आर वेंकटरामन

1987-1992

शंकर दयाल शर्मा

1992-1997

केआर नारायणन

1997-2002

एपीजे अब्दुल कलाम

2002-2007

प्रतिभा पाटिल

2007-2012

प्रणव मुखर्जी

2012-2017

राम नाथ कोविंद

25 जुलाई  2017 से अभी तक


No comments:

Post a Comment