भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation - ISRO) क्या है - ISRO important question answer


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation - ISRO) क्या है?
'ISRO' भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है जहाँ उपग्रहों का डिज़ाइन, विकास और परीक्षण किया जाता है, ISRO का हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है, डॉ. विक्रम ए. साराभाई को भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रमों का संस्थापक जनक माना जाता है, जिसका मुख्यालय बंगलौर में है, भारत का पहला उपग्रह, आर्यभट्ट,19 अप्रैल 1975 को सोवियत संघ द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ा गया था। इसका नाम महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था


(i) ISRO के बारे में मुख्य पॉइंट –
• ISRO एक भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है जिसका मुख्यालय बंगलौर में है
• ISRO का पूरा नाम  Indian Space Research Organisation (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) हैं 
• भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन की स्थापना 15 अगस्त 1969 में की गयी थी
• इस संस्थान का मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष सम्बधी तकनीक उपलब्ध करवाना है
• भारत का पहला उपग्रह, आर्यभट्ट,19 अप्रैल 1975 को सोवियत संघ यानि रूस द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ा गया था। इसका नाम महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था 
• 1980 में रोहिणी उपग्रह पहला भारत-निर्मित प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 बन गया जिसे कक्षा में स्थापित किया गया
• इसरो ने 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान-1 भेजा जिसने चन्द्रमा की परिक्रमा की
• चंद्रयान-1 भेजने के बाद 24 सितम्बर 2014 को मंगल ग्रह की परिक्रमा करने वाला मंगलयान (मंगल आर्बिटर मिशन) भेजा। सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया और इस प्रकार भारत अपने पहले ही प्रयास में सफल होने वाला पहला राष्ट्र बना 
• इसरो के वर्तमान में प्रशासक या निदेशक 'डॉ॰ के॰ शिवान' है


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation - ISRO) प्रश्नोत्तर

1. ISRO की स्थापना कब हुई थी?
Ans- 15 अगस्त 1969

2. उस स्थान का नाम बताएं जहाँ से चंद्रयान -1 को लॉन्च किया गया था?
Ans- विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम

3.  ISRO द्वारा चंद्रमा पर भारत का दूसरा मिशन क्या होगा?
उत्तर- चंद्रयान -2

4. इसरो के चेयरमैन कौन हैं?
.उत्तर- कैलाशवादिवू सीवन (k सीवन)

5.  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत का पहला चंद्रयान -1 कब लॉन्च किया था?
उत्तर- अक्टूबर 2008

6. क्या  चंद्रमा पर जीवन है?
उत्तर- अभी तक किसी भी चंद्र मिशन ने चंद्रमा पर जीवन की उपस्थिति का कोई संकेत नहीं दिया है।


7. ISRO यह भारत सरकार की एक प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी है. इसका मुख्यालय कहाँ है.
उत्तर- बेंगलुरु

8. पहला भारतीय उपग्रह का नाम क्या था?
उत्तर- आर्यभट्ट

9. इसरो के कितने केंद्र हैं?
उत्तर- देश भर में इसरो छह प्रमुख केंद्र हैं
• विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) - तिरुवनंतपुरम
• इसरो उपग्रह केंद्र (आईएसएसी) - बेंगलूर
• सतीशधवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी-शार) - श्रीहरिकोटा

10. इसरो का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

11. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का "संस्थापक जनक" किसे माना जाता है?
उत्तर- डॉ. विक्रम ए. साराभाई को

12. पहला राकेट कब प्रमोचित किया गया?
उत्तर- पहला रॉकेट, नैकी-अपाची, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका से प्राप्त किया गया था, जिसे
21 नवंबर, 1963 को प्रमोचित किया गया

13. संचार उपग्रह क्या हैं?
उत्तर- संचार उपग्रह आम तौर पर संचार, दूरदर्शन प्रसारण, मौसम-विज्ञान, आपदा चेतावनी आदि की ज़रूरतों के लिए भू-तुल्यकाली कक्षा में कार्य करते हैं

14. पहला भारतीय उपग्रह का नाम क्या था?
उत्तर- पहले भारतीय उपग्रह का नाम आर्यभट्ट था।

15. चांद पर भेजे गए इंसानी मिशन का क्या नाम था?
उत्तर- अपोलो-11

16. अपोलो-11 में इस्तेमाल स्पेसक्राफ्ट का क्या नाम था?
उत्तर- ईगल

17. चंद्रयान-2 के तीनों हिस्से का नाम बताएं
उत्तर- लैंडर, ऑर्बिटर और रोवर लैंडर


18. चांद पर पहले कदम रखने वाले इंसान का क्या नाम था?
उत्तर- नील आर्म्सट्रॉन्ग

19. चांद पर किन देशों ने अपना मिशन सफलतापूर्वक भेजा है?
उत्तर- रूस, अमेरिका, जापान, चीन और भारत।

20. लैंडर का नाम क्या है
उत्तर- लैंडर का नाम  विक्रम है

21. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में S का अर्थ क्या है? 
उत्तर- Space

No comments:

Post a Comment