पद्म पुरस्कार 2022 की लिस्ट pdf download - पद्म विभूषण पुरस्कार, पद्म भूषण पुरस्कार और पद्म श्री पुरस्कार


पद्म पुरस्कार क्या होता हैं?
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा etc. में दिए जाते हे 

पद्म पुरस्कार से संबंधित कुछ पॉइंट :-
• पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं
• पद्म पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी के अवसर पर प्रदान किये जाते है
• पहली बार पद्म पुरस्कार 1954 में प्रदान किये गए थे
• पद्म पुरस्कार हमेसा भारत के राष्ट्रपति (Ram Nath Kovind) प्रदान करता है
• पद्म पुरस्कार वर्ष 1977 से 1980 और 1993 से 1997 तक नहीं दिया गया था
• पद्म पुरस्कार में ‘कोई धन राशि नहीं’ दी जाती है
• इस बार (2022) पद्म पुरस्कार 128 लोगो को मिला हैं
• पद्म पुरस्कार के तीन प्रकार के होते है - पद्म विभूषण, पद्म भूषण  और पद्म श्री


पद्म विभूषण पुरस्कार क्या होता हैं?
पद्म विभूषण पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिये जाते है

पद्म विभूषण से संबंधित कुछ पॉइंट :-
• पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 में हुई थी 
• पद्म विभूषण पुरस्कार भारत रत्ना के बाद यह दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है
• पद्म विभूषण पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदान किये जाते है
• पद्म विभूषण पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। जेसे - कला, समाज सेवा, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार etc.
• इस बार (2022) पद्म विभूषण पुरस्कार 4 लोगो को मिला हैं

पद्म विभूषण पुरस्कार 2022 की लिस्ट :-
क्रम संख्या - नाम – क्षेत्र - राज्य 
01. सुश्री प्रभा अत्रे – कला - महाराष्ट्र
02. श्री राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) - साहित्य और शिक्षा - उत्तर प्रदेश
03. जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) - सिविल सेवा - उत्तराखंड
04. श्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत) - लोक कार्य - उत्तर प्रदेश


पद्म भूषण पुरस्कार क्या होता हैं?
पद्म भूषण पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है
जो देश के लिये बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है

पद्म भूषण  से संबंधित कुछ पॉइंट :-
• पद्म भूषण पुरस्कार की स्थापना 1954 में हुई थी 
• पद्म भूषण पुरस्कार तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है
• पद्म भूषण पुरस्कार भारत सर्कार द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदान किये जाते है
• पद्म भूषण पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। जेसे - कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा etc.
• इस बार (2022) पद्म भूषण पुरस्कार 17 व्यक्ति को मिला हैं

पद्म भूषण पुरस्कार 2022 की लिस्ट :-
क्रम संख्या - नाम – क्षेत्र - राज्य 
01. श्री कृष्ण एला और श्रीमती सुचित्रा एला (दोनों) व्यापार और उद्योग तेलंगाना
02. श्री गुलाम नबी आजाद लोक कार्य जम्मू कश्मीर
03. श्री देवेंद्र झाझरिया खेल राजस्थान
04. श्री नटराजन चंद्रशेखरन व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
05. श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य लोक कार्य पश्चिम बंगाल
06. श्री राजीव महर्षि सिविल सेवा राजस्थान
07. श्री राशिद खान कला उत्तर प्रदेश
08. श्री वशिष्ठ त्रिपाठी साहित्य और शिक्षा उत्तर प्रदेश
09. श्री विक्टर बनर्जी कला पश्चिम बंगाल
10. श्री संजय राजाराम (मरणोपरांत) विज्ञान और इंजीनियरिंग मेक्सिको
11. श्री सत्य नारायण नडेला व्यापार एवं उद्योग अमेरिका
12. श्री साइरस पूनावाला व्यापार एवं उद्योग महाराष्ट्र
13. श्री सुंदरराजन पिचाई व्यापार एवं उद्योग अमेरिका
14. सुश्री गुरमीत बावा (मरणोपरांत) कला पंजाब
15. सुश्री प्रतिभा राय - साहित्य और शिक्षा - ओडिशा
16. सुश्री मधुर जाफरी अन्य-पाक कला
17. स्वामी सच्चिदानंद - साहित्य और शिक्षा - गुजरात


पद्म श्री पुरस्कार क्या होता हैं?
पद्म श्री पुरस्कार भारत सरकार द्वारा आमतौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है

पद्म श्री पुरस्कार से संबंधित कुछ पॉइंट :-
• पद्म श्री पुरस्कार की स्थापना 1954 में हुई थी 
• पद्म श्री पुरस्कार चोथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है
• पद्म श्री पुरस्कार भारत सर्कार द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदान किये जाते है
• पद्म श्री पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। जेसे - कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा etc.
• पद्म श्री पुरस्कार अब तक (2022) 3353 व्यक्ति को मिला हैं
• इस बार (2022) पद्म श्री पुरस्कार 107 लोगो को मिला हैं

पद्म श्री पुरस्कार 2022 की लिस्ट :-
क्रम संख्या - नाम – क्षेत्र - राज्य 
01. आचार्य चंदनाजी सामाजिक कार्य बिहार
02. गुरु तुल्कु रिनपोछे अन्य - अध्यात्म अरुणाचल प्रदेश
03. डॉ नरेंद्र प्रसाद मिश्रा (मरणोपरांत) मेडिसिन मध्य प्रदेश
04. डॉ प्रोकर दासगुप्ता मेडिसिन ब्रिटेन
05. डॉ हिम्मतराव बावस्कर मेडिसिन महाराष्ट्र
06. डॉ. एस. वेंकट आदिनारायण राव मेडिसिन आंध्र प्रदेश
07. डॉ. कमलाकर त्रिपाठी मेडिसिन उत्तर प्रदेश
08. डॉ. बालाजी ताम्बे (मरणोपरांत) मेडिसिन महाराष्ट्र
09. डॉ. भीमसेन सिंघल मेडिसिन महाराष्ट्र
10. डॉ. लता देसाई मेडिसिन गुजरात
11. डॉ. विजयकुमार विनायक डोंगरे मेडिसिन महाराष्ट्र
12. डॉ. वीरस्वामी शेषिया मेडिसिन तमिलनाडु
13. प्रो. नजमा अख्तर साहित्य और शिक्षा दिल्ली
14. बाबा इकबाल सिंह जी सामाजिक कार्य पंजाब
15. श्री अखोन असगर अली बशारत साहित्य और शिक्षा लद्दाख
16. श्री अजय कुमार सोनकर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग उत्तर प्रदेश
17. श्री अनिल कुमार राजवंशी विज्ञान और इंजीनियरिंग महाराष्ट्र
18. श्री अब्दुल खादर नादकत्तिन अन्य - जमीनी स्तर पर नवाचार कर्नाटक
19. श्री अमाई महालिंग नाइक अन्य - कृषि कर्नाटक


20. श्री अर्जुन सिंह धुर्वे कला मध्य प्रदेश
21. श्री अवध किशोर जाड़िया साहित्य एवं शिक्षा मध्य प्रदेश
22. श्री आदित्य प्रसाद दास विज्ञान और इंजीनियरिंग ओडिशा
23. श्री ए के सी नटराजन कला तमिलनाडु
24. श्री एच आर केशवमूर्ति कला कर्नाटक
25. श्री एस दामोदरन सामाजिक कार्य तमिलनाडु
26. श्री एस बी भजंत्री कला तमिलनाडु
27. श्री ओम प्रकाश गांधी सामाजिक कार्य हरियाणा
28. श्री काजी सिंह कला पश्चिम बंगाल
29. श्री काली पी सरें साहित्य और शिक्षा पश्चिम बंगाल
30. श्री कोन्सम इबोम्चा सिंह कला मणिपुर
31. श्री खलील धनतेजवि (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा गुजरात
32. श्री खांडू वांगचुक भूटिया कला सिक्किम
33. श्री गिरधारी राम घोंज (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा झारखंड
34. श्री गुरुप्रसाद महापात्र (मरणोपरांत) सिविल सेवा दिल्ली
35. श्री गोसावीदु शेख हसन (मरणोपरांत) कला आंध्र प्रदेश
36. श्री चंद्रप्रकाश द्विवेदी कला राजस्थान
37. श्री चिरापत प्रपंडविद्या साहित्य और शिक्षा थाईलैंड
38. श्री जगजीत सिंह दर्दी व्यापार और उद्योग चंडीगढ़
39. श्री जयंतकुमार मगनलाल व्यास विज्ञान एवं इंजीनियरिंग गुजरात
40. श्री जे के बजाज साहित्य और शिक्षा दिल्ली
41. श्री टी नामग्याल कला लद्दाख
42. श्री टी सेनका ए. साहित्य और शिक्षा नगालैंड
43. श्री टी. कोंगमपट्टू ए वी मुरुगइयां कला पुडुचेरी
44. श्री दर्शनम मोगिलैया कला तेलंगाना
45. श्री दिलीप शाहनी साहित्य और शिक्षा दिल्ली
46. श्री धनेश्वर इंगती साहित्य और शिक्षा असम
47. श्री नरसिंह प्रसाद गुरु साहित्य और शिक्षा ओडिशा
48. श्री नरसिम्हा राव गरिकापति साहित्य और शिक्षा आंध्र प्रदेश
49. श्री नीरज चोपड़ा खेल हरियाणा
50. श्री पी नारायण कुरुप साहित्य और शिक्षा केरल
51. श्री प्रमोद भगत खेल ओडिशा
52. श्री प्रह्लाद राय अग्रवाल व्यापार और उद्योग पश्चिम बंगाल
53. श्री प्रेम सिंह सामाजिक कार्य पंजाब
54. श्री फैसल अली डार खेल जम्मू कश्मीर
55. श्री ब्रह्मानंद सांखवलकर खेल गोवा
56. श्री मारिया क्रिस्टोफर बायरस्की साहित्य और शिक्षा पोलैंड


57. श्री मालजी भाई देसाई लोक कार्य गुजरात
58. श्री मोती लाल मदन विज्ञान और इंजीनियरिंग हरियाणा
59. श्री रघुवेंद्र तंवर साहित्य और शिक्षा हरियाणा
60. श्री रटगर के. आर्टेनहॉर्स्ट साहित्य और शिक्षा आयरलैंड
61. श्री रयुको हीरा व्यापार और उद्योग जापान
62. श्री राम दयाल शर्मा कला राजस्थान
63. श्री राम सहाय पांडे कला मध्य प्रदेश
64. श्री रामचंद्रैया कला तेलंगाना
65. श्री विद्यानन्द सरेक साहित्य और शिक्षा हिमाचल प्रदेश
66. श्री विश्वमूर्ति शास्त्री साहित्य और शिक्षा जम्मू-कश्मीर
67. श्री वी.एल. नघाका साहित्य और शिक्षा मिजोरम
68. श्री शंकरनारायण मेनन चुंडायिल खेल केरल
69. श्री शिवनाथ मिश्रा कला उत्तर प्रदेश
70. श्री शिवानंद - योग उत्तर प्रदेश
71. श्री शीश राम कला उत्तर प्रदेश
72. श्री शैबाल गुप्ता (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा बिहार
73. श्री सावजी भाई ढोलकिया सामाजिक कार्य गुजरात
74. श्री सिद्धलिंगैया (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा कर्नाटक
75. श्री सिरपी बालसुब्रमण्यम साहित्य और शिक्षा तमिलनाडु
76. श्री सुब्बन्ना अय्यप्पन विज्ञान और इंजीनियरिंग कर्नाटक
77. श्री सुमित अंतिल खेल हरियाणा
78. श्री सेठ पाल सिंह अन्य - कृषि उत्तर प्रदेश
79. श्री सोनू निगम कला महाराष्ट्र
80. श्री हरमोहिंदर सिंह बेदी साहित्य और शिक्षा पंजाब
81. श्रीमद बाबा बालिया सामाजिक कार्य ओडिशा
82. सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामी अन्य - अध्यात्मवाद गोवा
83. सुश्री अजीता श्रीवास्तव कला उत्तर प्रदेश
84. सुश्री अवनि लेखारा खेल राजस्थान
85. सुश्री आर मुथुकन्नमल कला तमिलनाडु
86. सुश्री एल. बिनो देवी कला मणिपुर
87. सुश्री कमलिनी अस्थाना और सुश्री नलिनी अस्थाना* (दोनों) कला उत्तर प्रदेश
88. सुश्री के वी राबिया सामाजिक कार्य केरल
89. सुश्री गामित रमीलाबेन रायसिंहभाई सामाजिक कार्य गुजरात
90. सुश्री तातियाना एल. शौमयान साहित्य और शिक्षा रूस
91. सुश्री तारा जौहर साहित्य और शिक्षा दिल्ली
92. सुश्री दुर्गा बाई व्याम कला मध्य प्रदेश
93. सुश्री पद्मजा रेड्डी कला तेलंगाना
94. सुश्री प्रभाबेन शाह सामाजिक कार्य दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
95. सुश्री बडापलिन वार साहित्य और शिक्षा मेघालय
96. सुश्री बसंती देवी सामाजिक कार्य उत्तराखंड
97. सुश्री माधुरी बर्थवाल कला उत्तराखंड
98. सुश्री मुक्तामणि देवी व्यापार और उद्योग मणिपुर
99. सुश्री ललिता वकील कला हिमाचल प्रदेश
100. सुश्री वंदना कटारिया खेल उत्तराखंड
101. सुश्री विद्या विंदु सिंह साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश
102. सुश्री शकुंतला चौधरी सामाजिक कार्य असम
103. सुश्री श्यामामणि देवी कला ओडिशा
104. सुश्री संघमित्रा बंदोपाध्याय विज्ञान और इंजीनियरिंग पश्चिम बंगाल
105. सुश्री सुलोचना चव्हाण कला महाराष्ट्र
106. सुश्री सोसम्मा ताइपे अन्य - पशुपालन केरल
107. सुश्री सौकर जानकी कला तमिलनाडु


No comments:

Post a Comment