सामान्य विज्ञान से संबंधित प्रश्न (General Science Most Important Question and Answer) Set - 01


General Science Question and Answer (Set - 01)

01. आँख का कौनसा भाग आँख के रंग का निर्धारण करता है? 
उत्तर- आइरिस (परितारिका)

02. ऊंचाई बढ़ने से वायुमंडलीय दाब पर क्या प्रभाव पड़ता है? 
उत्तर- वायुमंडलीय दाब घटता है

03. आँख में प्रवेश करनी वाली प्रकाश की मात्रा को कोन नियंत्रित करता है? 
उत्तर- पुतली (नेत्र का तारा)

04. कोन से यंत्र ध्वनि ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलती हैं? 
उत्तर- माइक्रोफोन - Mic (आविष्कार - एमिली बर्लिनर)

05. कोन से यंत्र रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलती हैं? 
उत्तर- विद्युत सेल

06. गिरगिट रंग क्यों बदलता है? 
उत्तर- गर्मी सहन के लिए रंग बदलते हैं


07. गैसों के प्रसरण के तीन उदाहरण दे? 
उत्तर- खाने की सुगंध, अगरबत्ती की खुशबू और इत्र की महक

08. विद्युत मोटर, टेलीफोन, टेलीग्राफ और विद्युत घण्टी विद्युत धारा के किस प्रभाव पर कार्य करते हे? 
उत्तर- चुम्बकीय प्रभाव

09. तेल की बूंद पानी पर क्यों फैल जाती है? 
उत्तर- जल का पृष्ठ तनाव अधिक होता है

10. द्रव की बूंद किस वजह से गोलाकार होती है? 
उत्तर- पृष्ठ तनाव

11. धातु की शुद्धता का निर्धारण किसकी सहायता से किया जाता है? 
उत्तर- आर्किमिडीज का सिद्धांत

12. परमाणु विखंडन प्रतिक्रिया के दौरान उत्पन्न ऊर्जा का प्रयोग किया जाता है? 
उत्तर- विद्युत बनाने में


13. पहाड़ों पर जल कम तापमान पर क्यों उबलता है? 
उत्तर- पहाड़ों पर वायुदाब कम होता है

14. फ्यूज तार एक पतला तार होता है जो ---------- मिश्र धातु का बना होता है? 
उत्तर- टिन व सीसा

15. बादल वायुमंडल में क्यों तैरते हैं? 
उत्तर- अल्प घनत्व के कारण या निम्न घनत्व के कारण

16. मात्र दो ऊतक कौन से हैं, जो खून से ऑक्सीजन प्राप्त नहीं करते? 
उत्तर- नाखून और कॉर्निया

17. मानव शरीर में सबसे छोटी हड्डी कौन सी है? 
उत्तर- स्टेपीज़

18. रेफ्रिजरेटर किस सिद्धान्त पर कार्य करती है? 
उत्तर- द्रव के वाष्पन सिद्धान्त पर 

19. लोलक की कालावधि किस पर निर्भर करता है? 
उत्तर- लंबाई के ऊपर


20. वाशिंग मशीन किस सिद्धांत पर कार्य करता है? 
उत्तर- अपकेंद्रण

21. विटामिन बी-1 की कमी से कौन सी बीमारी होती है? 
उत्तर- बेरीबेरी

22. विद्युत प्रेस के तापन तन्तु ‘नाइक्रोम’ को किसके बीच रखा जाता है? 
उत्तर- अभ्रक (Mica)

23. सबसे पहले प्रकाश की गति को किसने मापा था? 
उत्तर- रोमर


24. साइकिल चलाने वाला मोड़ लेते समय क्यों झुकता है? 
उत्तर- वह झुकता है ताकि गुरुत्व केंद्र आधार के अंदर बना रहे ताकि गिरने से बच सके 

25. हाइड्रोजन के कितने आइसोटोप होते है? 
उत्तर- तीन (प्रोटियम, ड्यूटेरियम और ट्रिटियम)


1 comment:

Post a Comment