सामान्य विज्ञान से संबंधित प्रश्न (General Science Most Important Question and Answer) Set - 24


General Science Question and Answer (Set - 24)

01.  ‘मनुष्य’ का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर- होमो सैपियंस (Home Sapiens)

02. 17 वे वर्ग के तत्व को क्या कहा जाता हैं?
उत्तर- हैलोजन वर्ग तत्व

03. 1964 में बेसिक कम्प्यूटर भाषा का विकास किया था?
उत्तर- जॉन जी. कैमी ने

04. अधातुएँ आवर्त सारणी में किधर पायी जाती हैं?
आवर्त सारणी के दायीं और

05. अल्फा किरणें चुम्बकीय क्षेत्र तथा विद्युत क्षेत्र के द्वारा --------- हो जाती है?
उत्तर- विक्षेपित

06. आंखों की रोशनी के लिए कौनसा विटामिन जरुरी होता है?उत्तर- विटामिन A

07. एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एक अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का आवर्तकाल?
उत्तर- अपरिवर्तित रहेगा

08. एक सामान्य मानव कोशिका में उपस्थित गुणसूत्र की संख्या कितनी होती है?
उत्तर- 46

09. किस क्षेत्र में PH स्केल एक महत्वपूर्ण मापक यंत्र है?
औषधि, वानिकी, खाद्य विज्ञान etc.

10. किस धातु को चाकू से काटा जा सकता है?
उत्तर- सोडियम


11. कौन विदुत धारा का सबसे अच्छा चालक हैं?
उत्तर- चांदी

12. खाने के बाद लार का PH मान कितना होता है?
उत्तर- 5.8

13. गहरे रंग के कपड़े सर्दियों में पसंद किये जाते है क्यों?
उत्तर- क्योंकि वह गर्मी को अवशोषित करते हैं

14. चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है?
उत्तर- पलायन वेग

15. धातु से अधातु में इलेक्ट्रॉन के स्थानांतर से बने यौगिक को --------- कहते हैं?
उत्तर- आयनिक यौगिक

16. ध्वनि किस में यात्रा नहीं कर सकती?
उत्तर- निर्वात मे

17. पित स्त्रा वित होता हैं?
उत्तर- लीवर से

18. प्रकाश संश्नेषण की क्रिया में चार मुख्य अवयव कोन-कोन से होते हैं?
उत्तर- - जल, कार्बनडाइऑक्साइड, प्रकाश एवं क्लोरोफिल (पर्ण हरित)

19. बेकिंग सोडा का अणुसूत्र क्या होता है?
उत्तर- NaHCO3

20. मतदाताओं के हाथ में लगाये जाने वाली स्याही होती है?
उत्तर- सिल्वर नाइट्रेट


21. यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4% बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल?
2% बढ़ जायेगा

22. लोहा का लैटिन नाम क्या होता हैं?
उत्तर- फेरम (Fe - 26)

23. वायु में कौन-सी गैस की मात्रा अधिक हैं?
उत्तर- नाइट्रोजन

24. सबसे अधिक तन्यव तत्वन हैं?
उत्तर- सोना

25. समय का मूल मात्रक क्या होता हैं?
उत्तर- सेकण्ड (s)

26. सर्वग्राही रक्त समूह है?
उत्तर- AB

27. सर्वदाता रक्त समूह है?
उत्तर- O


No comments:

Post a Comment