सामान्य विज्ञान से संबंधित प्रश्न (General Science Most Important Question and Answer) Set - 44


General Science Question and Answer - Set 44

01. अम्लीयता कम करने करने में किसका उपयोग क्या जाता हैं? 
उत्तर- सोडियम बाईकार्बोनेट (Formula: NaHCO₃)

02. अम्लों का राजा किसे कहा जाता है? 
उत्तर- अम्लराज (ऐक्वारेजिया) (Formula: HNO₃+3HCl)

03. अलग-अलग सिग्नलो की व्याख्या कहां होती है? 
उत्तर- मस्तिष्क में

04. आँख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करता है? 
उत्तर- परितारिका (आइरिस)

05. -------- भी WHO का एक सदस्य देश है? 
उत्तर- भारत


06. आँखों का व्यवहार किस तरह का होता है? 
उत्तर- उत्तल लेंस की तरह

07. आँखों में इमेज किस भाग में बनता है? 
उत्तर- रेटिना (दृष्टि पटल)

08. आंखों की रोशनी के लिए कौनसा विटामिन जरुरी होता है? 
उत्तर- विटामिन A

09. आकाश का रंग नीला प्रतीत क्यों होता है? 
उत्तर- नीले रंग के प्रकाश के अधिक प्रकीर्णन के कारण

10. आयु में वृद्धि होने पर मानव नेत्र में समंजन क्षमता घट जाती है इस दोष को क्या कहते है? 
उत्तर- जरा दृष्टि-दोष


11. आर्थोपोडा ग्रुप के जंतु -------- होते हैं और ये स्थल, जल तथा वायु तीनो स्थानों पर रह सकते हैं? 
उत्तर- एकलिंगी

12. आर्थोपोडा ग्रुप के जंतु के कुछ उदाहरण दे? 
उत्तर- तिलचट्टा, मच्छर, मक्खी, शतपाद, झिंगा, केकड़ा, तितली, मकड़ी

13. मोलस्का ग्रुप के जंतु के कुछ उदाहरण दे? 
उत्तर- नियोपाइलिना (Neopilina), काइटन (Chiton), पायला (Pila), हेलिक्स (Helix), लाइमैक्स (Limax), डोरिस (Doris), डेंटेलियम (Dentalium), सीप (Unio), मोती शुक्ति (Pearl Oysters), सीपिया (sepia), नौटिलस (Nautilus), ऑक्टोपस (Octopus)

14. ऊतक के अध्ययन को ---------- के रूप में जाना जाता है? 
उत्तर- ऊतक विज्ञान (Histology)

15. ऋतु परिवर्तन होना किस गति के कारण है? 
उत्तर- वार्षिक गति


16. एक अल्फा कण ------------- के समान है? 
उत्तर- हीलियम नाभिक

17. एड्स (AIDS - Acquired Immune Deficiency Syndrome) किसके संक्रमण के कारण होता हैं? 
उत्तर- विषाणु (virus)

18. एन्थ्रेक्स रोग किसमें पाया जाता हैं? 
उत्तर- गाय और भैंस

19. कहाँ पर दिन-रात बराबर होते हैं? 
उत्तर- विषुवत रेखा (Equator)

20. कार्बनडाइऑक्साइड एक रंगहीन तथा ---------- गैस है? 
उत्तर- गन्धहीन


21. कार्बुरेटर किसमे होता हैं? 
उत्तर- पेट्रोल इंजन में

22. किण्वक क्या हैं? 
उत्तर- जैविक उत्प्रेरक

23. किस अम्ल का उपयोग सीसा संचायक बैटरी में किया जाता हैं? 
उत्तर- सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4)

24. किस क्षेत्र में PH स्केल एक महत्वपूर्ण मापक यंत्र है? 
उत्तर- औषधि, वानिकी, खाद्य विज्ञान etc.

25. किस तिथि को उपसौर की स्थिति होती है? 
उत्तर- 3 जनवरी को


No comments:

Post a Comment