गौतम बुद्ध या महात्मा बुद्ध या भगवान बुद्ध से संबंधित प्रश्न | Questions Related to Lord Buddha


गौतम बुद्ध या महात्मा बुद्ध या भगवान बुद्ध से संबंधित प्रश्न 

01. किस उपनिषद को बुद्ध से भी प्राचीन माना जाता है? 
उत्तर– कठोपनिषद

02. किस स्थान पर बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था? 
उत्तर– कुशीनगर में

03. गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ? 
उत्तर– लुम्बिनी जो नेपाल में है

04. गौतम बुद्ध का बचपन का नाम क्या था? 
उत्तर– सिद्धार्थ

05. गौतम बुद्ध का लालन पालन किसने किया था? 
उत्तर– महात्मा बुद्ध की मौसी प्रजापति गौतमी ने

06. गौतम बुद्ध की पत्नी का क्या नाम था? 
उत्तर– यशोधरा


07. गौतम बुद्ध की मां किस वंश से संबंधित थीं? 
उत्तर– कोलिय वंश

08. गौतम बुद्ध के पिता का क्या नाम था? 
उत्तर– शुद्धोधन

09. गौतम बुद्ध द्वारा 29 वर्ष की आयु में गृह-त्याग की घटना क्या कहलाती है? 
उत्तर– महाभिनिष्क्रमण

10. गौतम बुद्ध द्वारा अपने धर्म में दीक्षित किया जाने वाला अंतिम व्यक्ति कौन था? 
उत्तर– सुभद्द

11. गौतम बुद्ध द्वारा देह-त्याग की घटना क्या कहलाती है? 
उत्तर– महापरिनिर्वाण

12. बुद्ध का जन्म कहां हुआ था? 
उत्तर– लुम्बिनी (Nepal)

13. बुद्ध किस कुल से सम्बन्धित थे? 
उत्तर– शाक्य कुल से

14. बुद्ध की पत्नी व पुत्र का नाम? 
उत्तर– यशोधरा व राहुल

15. बुद्ध के माता व पिता का नाम? 
उत्तर– महामाया व शुद्धोधन

16. बुद्ध की पूर्व जन्म की कहानी किस चीज में वर्णित है? 
उत्तर– जातक में


17. बुद्ध की मृत्यु को कहा जात है? 
उत्तर– महापरिनिर्वाण

18. बुद्ध के उपदेश किससे संबंधित है? 
उत्तर– आचरण की शुद्धता एवं पवित्रता

19. बुद्ध के उपदेश सुनकर पांच ब्राहम्णों द्वारा बौद्ध बनने की घटना क्या कहलाती है? 
उत्तर– धर्मचक्र प्रवर्तन

20. बुद्ध के समकालीन शासक कौन थे? 
उत्तर– बिम्बसार, उदयन, प्रसेनजीन, व प्रद्योत

21. बुद्ध धर्म की शाखायें कौन-कौन सी है? 
उत्तर– हीनयान, महायान, बज्रयान

22. बुद्ध ने अपना सर्वाधिक समय कहां व्यतीत किया? 
उत्तर– श्रावस्ती में

23. बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहां दिए थे? 
उत्तर– श्रावस्ती में

24. बुद्धचरित की रचना किसने की? 
उत्तर– अश्वघोष

25. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे? 
उत्तर– गौतम बुद्ध

26. बौद्ध संघ में प्रवेश करने वाली सर्वप्रथम महिला कौन थी? 
उत्तर– गौतम बुद्ध की सौतेली मां प्रजापति गौतमी

27. भगवन बुद्ध के चार पवित्र अवशेषों को किस देश में ले जाया जा रहा है? 
उत्तर– मंगोलिया

28. भगवान बुद्ध का बचपन का नाम क्या था? 
उत्तर– भगवान बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था

29. भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी? 
उत्तर– बोधगया (बिहार)

30. भगवान बुद्ध द्वारा सारनाथ में दिया गया पहला प्रवचन बोद्ध धर्म में क्या कहलाता है? 
उत्तर– धर्मचक्रप्रवर्तन


31. महात्म बुद्ध के घोडे का नाम? 
उत्तर– कन्थक

32. महात्मा बुद्ध का जन्म कहां हुआ? 
उत्तर– कपिलवस्तु में (लुम्बिनी)

33. महात्मा बुद्ध का प्रतीक चिन्ह क्या है? 
उत्तर– घोड़ा

34. महात्मा बुद्ध किस वंश से संबंध रखते थे? 
उत्तर– शाक्य वंश से

35. महात्मा बुद्ध किस वर्ण से संबंध रखते थे? 
उत्तर– क्षत्रिय

36. महात्मा बुद्ध की मृत्यु कब और कहां पर हुई थी? 
उत्तर– 483 ईसवी पूर्व में, कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)

37. महात्मा बुद्ध के गृह त्याग की घटना को क्या कहा जाता है? 
उत्तर– महाभिनिष्क्रमण

38. महात्मा बुद्ध के जन्म का प्रतीक चिन्ह क्या है? 
उत्तर– कमल

39. महात्मा बुद्ध के प्रमुख शिष्य थे? 
उत्तर– आनन्द व उपालि

40. महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कितने दिनों में हुई? 
उत्तर– 49वें दिन

41. महात्मा बुद्ध द्वारा दिए गए प्रथम उपदेश को कहा जाता है? 
उत्तर– धर्मचक्रप्रवर्तन

42. महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था? 
उत्तर– सारनाथ

43. महात्मा बुद्ध ने उपदेश देने हेतु किस भाषा का प्रयोग किया? 
उत्तर– पालि


44. महात्मा बुद्ध व मीराबाई के जीवन दर्शन में कौन-सी मुख्य विशेषता समान थी? 
उत्तर– संसार का दुखपूर्ण होना

45. सारनाथ में अपना प्रथम प्रवचन किसने दिया?
उत्तर– महात्मा बुद्ध

No comments:

Post a Comment