अणु से संबंधित प्रश्न | रसायन विज्ञान के प्रश्न | Molecules Science GK


अणु किसे कहते है?
अणु: तत्व तथा यौगिक का वह छोटा से छोटा कण जो स्वतंत्र अवस्था मे रह सकता है, अणु कहालाता है

अणुभार किसे कहते हैं?
किसी पदार्थ का अणु भार वह संख्या है, जो यह प्रदर्शित करती है कि उस पदार्थ का एक अणु कार्बन-12 समस्थानिक (आइसोटोप) के एक परमाणु के 1/12 भाग से कितना गुना भारी है। पदार्थ का अनुभार = पदार्थ के एक अणु का भार / x कार्बन-12 के एक परमाणु का भाग


आवेगाद्रो संख्या किसे कहते हैं?
किसी भी पदार्थ के एक ग्राम अणु में अणुओं की संख्या समान होती है, इस संख्या को आवेगाद्रो संख्या कहते हैं

अणु से संबंधित प्रश्न (Molecules Science GK)

01. नायलान जो छोटे कार्बनिक अणुओं के बहुलीकरण द्वारा बनाया जाता है यह पाली एमाइड रेशे का उदाहरण है इसका उपयोग ------------ बनाने में किया जाता है? - जाल बनाने, पैराशूट के कपडे, टायर, दांत का ब्रश, पर्वतारोहण के लिए रस्सी आदि

02. ‘समान ताप और दाब पर गैसों के समान आयतनों में अणुओं की संख्याप समान होती है’ यह किस नियम के अनुसार है – एवोगाद्रो के नियम

03. अणु सदैव गतिशील अवस्था में रहते हैं अर्थात् इनमें गतिज ऊर्जा होती हे, ताप बढाने से इनकी औसत गतिज ऊर्जा --------- हो जाती हे? - बढ

04. ऊष्मा के संचरण की किस विधि में पदार्थ के अणु एक स्थान से दूसरे स्थान तक स्वयं नहीं जाते? - चालन

05. एक आवोग्रादो संख्या (U) का मान बराबर होता है? -  6.023×1023 अणु


06. एक गुब्बारे में हाइड्रोजन व ऑक्सीजन गैस के बराबर-बराबर अणु हैं। यदि गुब्बारे में एक छेद कर दिया जाए तो कोनसी गैस तेज़ी से निकलेगी? - हाइड्रोजन गैस

07. एक ध्रुवीय अणु है? - पिरामिडल

08. एक ही अणु सूत्र वाले विभिन्न योगी को क्या कहते है? - समावयवी

09. ऑटो हान ने अणु बम की खोज किस सिद्धान्त के आधार पर ही? - यूरेनियम विखण्डिन

10. कार्बन डाई आक्साइड का अणु-सूत्र CO2 है, यह एक ----------- है? - यौगिक

11. किसी वस्तु का ताप सूचक है? - उसके अणुओं के औसत गतिज उर्जा की

12. किसी अम्ल का तुल्यांकी भार उसके अणुभार को ----------- से विभाजित कर प्राप्त करते हैं? - क्षारकता

13. किसी गैस का अणुभार उसके वाष्प घनत्व का कितना होता है? - दोगुना

14. किसी गैस का वाष्प धनत्व उसके अणुभार का ---------- होता है? - आधा (M = 2 VD)

15. किसी तत्व के एक ग्राम में अणुओं की संख्या क्या कहलाती है? - आवोगाद्रो संख्या


16. कौनसी नायलॉन अमीनो केपरोइक अम्ल के कई अणुओं के संघनन से बनती है? - नायलॉन-6

17. गैस के अणुओ की गतिज ऊर्जा ------------ केल्विन ताप पर शून्य होती है? - 0 केल्विन

18. जब किसी वस्तु को ठंडा किया जाता है तब उसके अणुओं की चाल ------------ जाती है? - घट

19. जल का क्वथनांक उसके समान आकार तथा अणुभार के अन्य द्रवों की अपेक्षा अधिक होता है क्योकि वह ------------ हाइड्रोजन बन्ध उपस्थित होता है? - अन्तरा-आणविक

20. जल के एक अणु मे हाइड्रोजन के दो परमाणु और आक्सीजन का कितना परमाणु उपस्थित होता है? - एक परमाणु

21. जीन अणुओं की सरंचना को सबसे पहले 'जेम्स वाटसन और किसके' द्वारा रेखांकित किया गया था? -  डा फ्रानिसस कि्र्रक

22. जो बहुलक मोनोमर अणुओं के बीच अभिक्रिया से बनते हैं, क्या कहलाते हैं? - योग बहुलक

23. ताप एवं दबाव के समान अवस्थाओं में विभिन्न गैसों के समान आयतन में किसकी संख्या समान होती है? - अणु की

24. भारी जल का अणुभार कितना होता है? - 20

25. भारी जल का आण्विक सूत्र क्या होता है? - D2O ड्यूटीरियम आक्साटइड


26. मेथेन, ऐथेन, प्रोपेन एवं ब्यूटेन हाइड्रोकार्बन हैं जो अणुभार ----------- क्रम में अवस्थित हैं? -  बढ़ते क्रम

27. यदि किसी बन्द बर्तन में भरी हुई गैस के गर्म किया जाए तो गैस दाब बढ जाता है क्योकि गैस के अणुओ की ---------- ऊर्जा बढ जाती है और वे बर्तन की दीवारो से जल्दी जल्दी टकराते है? - गतिज ऊर्जा

28. रासायनिक तत्व के अणु के सन्दर्भ में चुम्बकीय क्वाण्टम संख्या का सम्बन्ध है? - चक्रण से

29. अणु छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना है, जिन्हे अणु कहते हैं, अणु --------- से मिलकर बनते हैं तथा स्वतंत्र अवस्था मे रह सकते हैं? - परमाणुओं

30. रासायनिक यौगिक का सबसे छोटा संभावी इकाई क्या है? - अणु

31. वसा अणु को अन्य किस नाम से जाना जाता है? - ट्राइग्लिसराइस

32. वस्तु को गर्म करने पर उसके अणुओं की चाल ----------- हो जायगी? - बढ़

33. वह सबसे छोटा कण जिसमें उस तत्व के सभी गुण विद्यमान हो उसे क्या कहते है? - अणु

34. वे प्रोटीन जिनके अणुओं के साथ समूह भी जुड़े रहते हैं, क्या कहलाते हैं? - संयुग्मी प्रोटीन (जैसे- क्रोमो प्रोटीन, ग्लाइको प्रोटीन आदि)

35. साधारण जल का आण्विक सूत्र तथा अणुसूत्र क्या होता है? - H2O एवं 18

36. साधारण नमक' सोडियम और क्लोरीन के एक-एक परमाणु के परस्पर संयोग से बना है, इसका अणु-सूत्र क्या है? - NaCl

37. सामान्य ताप एवं दाब पर विभिन्न गैसों के एक ग्राम अणु का आयतन होता है? - 22.4 लीटर

38. स्टार्च और सेल्यूलोज दोनों का उद्भव वानस्पति से होता है एवं दोनों बहुलक है एवं दोनों --------------- से निर्मित हैं? - ग्लूकोज अणु

39. किसके एक अणु मे हाइड्रोजन के दो परमाणु और आक्सीजन का एक परमाणु उपस्थित होता है? - जल के

No comments:

Post a Comment