कोशिका भित्ति से संबंधित प्रश्न | Questions Related to Cell Wall


कोशिका भित्ति (Cell Wall) क्या है?
पादप कोशिका में कोशिका झिल्ली के चारों ओर एक परत होती है, जो कोशिका भित्ति कहलाती है, कोशिका भित्ति जंतु कोशिकाओं में अनुपस्थित होती हैं और यह पादप कोशिका में अपस्थित होती हैं

कोशिका भित्ति का कार्य क्या है?
उत्तर- कोशिका भित्ति का मुख्य कार्य कोशिका को एक निश्चित आकार प्रदान करती हैं एवं प्रोटोप्लाज्म की रक्षा करती है

कोशिका भित्ति कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- कोशिका भित्ति तीन प्रकार के होते हैं
मध्य पट्टिका
प्राथमिक भित्ति
द्वितीयक भित्ति


कोशिका भित्ति (Cell Wall)  से संबंधित प्रश्न

01. किसकी उपस्थिती के कारण किसी पादप कोशिका और पशु कोशिका में अन्तर पाया जाता है?
उत्तर- कोशिका भित्ति

02. कोशिका को एक निश्चित रूप कौन प्रदान करती है?
उत्तर- कोशिका भित्ति

03. कोशिका भित्ति का अभाव किसमें होता है?
उत्तर- अधिकांश प्रोटिस्टा में

04. कोशिका भित्ति किस पदार्थ से बनी होती है?
उत्तर- सेलुलोस

05. कोशिका भित्ति किस-किस में पाई जाती है?
उत्तर- कोशिका भित्ति पादप, जीवाणु, शैवाल, कवक, आदि

06. कोशिका भित्ति की प्रवृत्ति क्या है?
उत्तर- पारगम्य

07. कौनसी कोशिकांग केवल पादप कोशिका या वनस्पति कोशिका में स्थित होता है?
उत्तर- कोशिका भित्ति

08. 'जीवाणुओं की कोशिका भित्ति' किसकी बनी होती है?
उत्तर- पेप्टिडोग्लाइकन

09. 'पादप की कोशिका भित्ति' किसकी बनी होती है?
उत्तर- सेलुलोस और पेक्टिन

10. पादप तथा जंतु कोशिकाओं में प्रमुख अंतर क्या होता है?
उत्तर- पादप कोशिका में दृढ़ कोशिका भित्ति

11. शैवालों की कोशिका भित्ति' किसकी बनी होती है?
उत्तर- सेलुलोस और गैलेक्टन

No comments:

Post a Comment