महासागरीय जलधाराओं से संबंधित कुछ महत्पूर्ण एग्जाम में पूछे गये प्रश्न | ocean current


महासागरीय जलधारा क्या है?
एक निश्चित दिशा में काफी अधिक दूरी तक महासागरीय जल की विशाल जल-राशि के प्रवाह को महासागरीय जलधारा कहा जाता है।

महासागरीय जलधारा, महासागरों के अन्दर बहने वाली उष्ण या शीतल नदियाँ हैं। प्रायः ये भ्रांति होती है कि महासागरों में जल स्थिर रहता है, किन्तु वास्तव मे ऐसा नही होता है। महासागर का जल निरंतर एक नियमित गति से बहता रहता है और इन धाराओं के विभिन्न रूप देखने को मिलते हैं।

महासागरीय धाराएं दो प्रकार की होती हैं: –
(i) गर्म जलधारा
(ii) ठंडी जलधारा


गर्म जलधारा क्या होती हैं?
गर्म जलधारा, महासागरीय धाराएं भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर चलती है। यह महासागरीय धाराएं जिन क्षेत्रों की ओर चलती हैं, वहां के तापमान को पहले से बढ़ा देती है। गर्म जलधारा निम्न अक्षांशों से उच्च अक्षांशों की ओर प्रवाहित होती हैं।

ठंडी जलधारा क्या होती हैं?
ठंडी जलधारा, महासागरीय जलधाराएं ध्रुवों से भूमध्यरेखा की ओर चलती है। यह महासागरीय धाराएं जिन क्षेत्रों की ओर चलती है वहां के तापमान को पहले से कम कर देती है। ठंडी जलधारा उच्च अक्षांशों से निम्न अक्षांश की ओर प्रवाहित होती है।

महासागरीय जलधाराओं तीन प्रमुख कारण से बनते है
(i) पृथ्वी का घूर्णन
(ii) समुद्री हवाओं के कारण
(iii) तापमान में भिन्नता के कारण

पृथ्वी का घूर्णन
पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर गति करती है जिससे महासागरीय जल इसके विपरीत दिशा में यानि पूर्व से पश्चिम दिशा में बल महसूस करता है। इस बल के कारण विषुवतीय धाराएं (वे जल धाराएं जो विषुवत रेखा से 10° उत्तर या 10° दक्षिण में बनती हैं) का जन्म होता है। ये जल धाराएं कोरियालिस बल के कारण उत्तरी गोलार्ध में अपने दाएं और दक्षिणी गोलार्ध में बाएं की ओर मुड़ जाती है।


समुद्री हवाओं के कारण
समुद्री सतह पर चलने वाली हवाएं अपने साथ ऊपरी सतह के जल को भी गति देते हुए चलती हैं

तापमान में भिन्नता के कारण
विषुवत रेखा पर वर्ष भर सूर्य की सीधी किरणें पढ़ती है जिस कारण यहां महासागरीय जल गरम होकर ध्रुवों की तरफ बहने लगता है और इसकी जगह लेने के लिए ध्रुवों से ठंड़ा महासागरीय जल आ जाता है, इसी के परिणामस्वरूप जलधाराएं गति करने लगती है।

महासागरीय जलधाराओं से संबंधित कुछ महत्पूर्ण एग्जाम में पूछे गये प्रश्न

01. पृथ्वी पर अक्षांशीय ऊष्मा संतुलन के लिए कौनसा कारक उत्तरदायी है? - वायुमण्डलीय हवाएँ, महासागरीय धाराएँ.

02. ‘एल नीनो इफैक्ट’ इसके साथ घनिष्ठ रूप से सम्बन्धित है? - विषुवतीय प्रतिधारा

03. अफ्रीका के दक्षिण-पश्चिम तट पर बहने वाली महासागरीय जलधारा है? - बेंगुला जलधारा

04. किस द्वीप के द्वारा अगुलहास जलधारा दो भागों में विभक्त हो जाती है? - मेडागास्कर

05. किस सागर के चारों ओर समुद्री जलधारा प्रवाहित होती है? - सारगैसो सागर


06. कौन एक गर्म सागरीय धारा है? - पूर्वी आस्ट्रेलियाई धारा

07. कौन एक गर्म सागरीय धारा है? - पूर्वी ऑस्ट्रेलियाई धारा

08. कौन एक ठंडी जलधारा है? - बेंगुला

09. कौन एक ठंडी जलधारा है? - लेब्राडोर

10. कौन गर्म जलधारा है? - ब्राजील की धारा

11. कौन ठंडी जलधारा नहीं है? - अगुलहासा धारा

12. कौन ठंडी समुद्री धाराएं हैं? - हम्बोल्ट धारा, ओयाशियो धारा, कनारी धारा

13. कौन महासागरीय धारा अटलांटिक महासागर में नहीं पायी जाती है? - पेरु धारा

14. कौन शीत समुद्री धारा है? - हम्बोल्ट धारा

15. कौनसी उष्ण महासागरीय धारा है? - गल्फ धारा

16. कौनसी उष्ण समुद्री धाराएं हैं? - उत्तरी अटलांटिक अपवाह और ब्राजील धारा

17. कौनसी एक अटलाण्टिक महासागर में शीत धारा है? - बेंगुएला धारा

18. कौनसी एक कोष्ण महासागरीय जलधारा है? - कुरोशियो जलधारा

19. कौनसी जलधारा अटलांटिक महासागर से सम्बन्धित नहीं है? - कैलीफोर्निया धारा

20. कौनसी धारा दक्षिणी अटलांटिक महासागर में धाराओं के एक पूर्ण वृत्त के निर्माण में योगदान नहीं देती है? - केनारी


21. गल्फस्ट्रीम धारा की उत्पत्ति होती है? - मैक्सिको की खाड़ी में

22. चिली और पेरु के तट से दूर शीतजल के अप्रवाह से बनी धारा क्या कहलाती है? - हम्बोल्ट धारा

23. बेंगुला धारा है - ठंडी महासागरीय धारा

24. महासागर में जलधाराओं के बनने का कारण है? - (i) वायुदाब एवं हवाएँ, (ii) पृथ्वी का परिभ्रमण एवं गुरुत्वाकर्षण, (iii) भूमध्यरेखीय एवं ध्रुवीय प्रदेशों का असमान तापमान

25. महासागरीय धाराओं में से कौन-सी शीत धारा है? - दक्षिण अटलांटिक अपवाह (B) मोजाम्बिक धारा

26. रेनेल जलधारा किस महासागर की जलधारा है? - अटलांटिक महासागर

27. रेनेल जलधारा किस महासागर की जलधारा है? - प्रशांत महासागर

28. लेब्राडोर की ठंडी धारा और गल्फस्ट्रीम की गर्म धारा कहाँ एक-दूसरे से मिलती हैं? - उत्तरी अमेरिका के उत्तरी-पूर्वी तट पर

29. वह कौनसी सबसे बड़ी धारा है जिसे उसके काले पानी के कारण ‘काली धारा' भी कहा जाता है? - क्यूरोशियो धारा

30. समुद्र की गर्म जलधाराएँ किस ओर जाती हैं? - ध्रुवों की ओर

31. हम्बोल्ट जलधारा किस तट के पास बहती है? - द. अमेरिका के पश्चिमी तट

32. हिंद महासागर में सागर धाराओं के नियमित दिशा में परिवर्तन के लिए कारकों में से कौन-सा एक उत्तरदायी है? - हिंद महासागर में मानसूनी प्रवाह पाया जाता है

महासागरीय धाराओं की सूची - Ocean Currents

महासागरीय धाराओं के नाम

महासागरीय धाराओं की प्रकृति

अंटार्कटिका धारा

ठंडी

अगुलहास धारा

ठंडी और स्थिर

अलास्का धारा

गर्म

इरमेरिंग धारा

गर्म

उत्तर-पूर्व मॉनसून धारा

ठंडी और अस्थिर

उत्तरी इक्वेटोरियल धारा

गर्म

उत्तरी प्रशांत महासागर धारा

गर्म

एंटिल्स धारा

गर्म

एल नीनो धारा

गर्म

ओहोत्स्क धारा

ठंडी

काउंटर इक्वेटोरियल कंट्रोल

गर्म

कुरिल या ओया शियो धारा

ठंडी

कुरोशियो धारा

गर्म

कैनरी धारा

ठंडी

कैलिफोर्निया धारा

ठंडी

गल्फ स्ट्रीम

गर्म

दक्षिण इक्वेटोरियल धारा

गर्म

दक्षिण हिंद महासागर धारा

ठंडी

दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून धारा

ठंडी और अस्थिर

नार्वेजियन धारा

गर्म

पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई धारा

ठंडी और स्थिर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई धारा

गर्म

पूर्वी ग्रीनलैंड धारा

ठंडी

फ़ॉकलैंड धारा

ठंडी

फ्लोरिडा धारा

गर्म

बेंगुएला धारा

ठंडी

ब्राज़ीलियाई धारा

गर्म

मोजाम्बिक धारा

ठंडी और स्थिर

रेनेल धारा

गर्म

लैब्राडोर धारा

ठंडी

सुशीमा धारा

गर्म

सोमाली धारा

ठंडी और अस्थिर

हम्बोल्ट या पेरुवियन धारा

ठंडी


No comments:

Post a Comment