जलसंधि (Strait) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न | Important Questions Related to Strait


जलसंधि (Strait) किसे कहते है?
जलसंधि पानी के ऐसे मार्ग को कहते हैं जो दो बड़े पानी के समूहों को एक साथ जोड़ता हो और जिसमें से नौकाएँ गुज़र कर एक बड़े जलाशय से दूसरे बड़े जलाशय तक जा सकते है, जलसंधि को जलसंयोगी, जलडमरु व जलडमरुमध्य भी कहते है

अगर जलसंधि का भौगोलिक आकार देखा जाय तो यह अक्सर डमरू जैसा होता है, जिसके दो बड़े जलीय भागों के मध्य में जलसंधि होती है, इसलिये इसे जलडमरूमध्य भी कहते हैं।


विश्व की प्रमुख जलसंधि (Strait) की सूचि

जलसंधि का नाम

देश

किससे जड़ती है

ओरब्टो जलसंधि

इटली

एड्रियाटिक एवं आयोनियम सागर

कुक जलसंधि

न्यूजीलैंड

दक्षिण प्रसान्त महासागर

जिब्राल्टर जलसंधि

स्पेन

भूमध्य एवं अटलांटिक सागर

टॉरेस स्ट्रेट

ऑस्ट्रेलिया

पापुआ न्यूगिनी- ऑस्ट्रेलिया

डरडेनलेज़ जलसंधि

तुर्की

काला सागर तथा मरमरा सागर

डेनमार्क स्ट्रेट

ग्रीनलैंड- आइसलैंड

उत्तरी अटलांटिक एवं आर्कटिक महासागर

डेविस स्ट्रेट

कनाडा

बेफिन की खाड़ी तथा अटलांटिक महासागर

डोबर जलसंधि

इंगलैण्ड- फ्रांस

इंग्लिश चैनल तथा उत्तरी सागर

तातार जलसंधि

रूस

जापान एवं ओखोटस्क सागर

नार्थ चैनल

आयरलैण्ड

आयरिश सागर एवं अटलांचिक सागर

पाक जलसंधि

श्रीलंका-भारत

पाक खाड़ी से बंगाल की खाड़ी का मेल

फार्मोसा जलसंधि

चीन-ताइवान

दक्षिणी चीन सागर एवं पूर्वी चीन सागर

फोवेक्स जलसंधि

न्यूजीलैंड

दक्षिणी प्रशांत महासागर

फ्लोरिडा जलसंधि

संयुक्त राज्य अमेरिका

मैक्सिको की खाड़ी एवं अटलांटिक महासागर

बाब-अल-मंडेब

यमन तथा जिबूती

लाल सागर तथा अदन की खाड़ी

बास जलसंधि

तस्मान सागर

तस्मान सागर एवं दक्षिण सागर

बास्पोरस जलसंधि

तुर्की

काला सागर तथा मरमरा सागर

बेरिंग जलसंधि

रुस-अलास्का

बेरिंग सागर एवं चुकसी सागर

बोनी फैसियो

कोर्सिका-सार्डीनिया

भूमध्य सागर

मकास्सार जलसंधि

इंडोनेशिया

जावा एवं सेलीबीज सागर

मलक्का जलसंधि

मलेशिया

अंडमान सागर तथा चीन सागर इंडोनेशिया

मेसिना

इटली

भूमध्य सागर

मैगलन जलसंधि

स्पेन

प्रशांत एवं दक्षिण अटलाटिक सागर

मोजाम्बीक स्ट्रेट

मोजाम्बीक

हिन्द महासागर

युकाटन जलसंधि

मोक्सिको

मैक्सिको की खाड़ी तथा कैरेबियन सागर

सुंगारू जलसंधि

जापान

जापान सागर एवं प्रशांत महासागर

सूंडा जलसंधि

इंडोनेशिया

जावा सागर तथा हिन्द महासागर

हडसन जलसंधि

कनाडा

हडसन की खाड़ी एवं अटलांटिक महासागर

हारमुज स्ट्रेट

ओमान

फारस की खाड़ी एवं ओमान की खाड़ी


जलसंधि (Strait) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

01. इंगलिश चैनल कहाँ स्थित है? - इंग्लैंड एवं फ्रांस के बीच

02. इंगलिश चैनल किन देशों के बीच स्थित है? - इंग्लैंड एवं फ्रांस के बीच


03. एशिया तथा उत्तरी अमेरिका किसके द्वारा पृथक होते हैं? - बेरिंग जलडमरुमध्य

04. कौनसा जलडमरु आस्ट्रेलिया और तस्मानिया को पृथक करता है? - बॉस जलडमरुमध्य

05. कौनसा जलाशय अण्डमान और निकोबार द्वीप समूहों को अलग करता है? - टेन डिग्री चैनाल

06. कौनसी जल संयोजी यूरोप को अफ्रीका से पृथक करती है? - जिब्राल्टर

07. कौनसी जलसंधि अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानांतर स्थित है? - बेरिंग जलसंधि

08. जलडमरूमध्य क्या है? - दो सागरों को मिलाने वाली संकड़ी जलधारा

09. जलडमरूमध्यों में से किस एक में से निकाली गई सुरंग यूनाइ किंगडम और फ्रांस को जोड़ती है? - डोवर जलडमरूमध्य

10. जाफना प्रायद्वीप तथा श्रीलंका की मुख्य भूमि को जोड़ने वाला पास है? - एलीफेन्टा पास

11. जिब्राल्टर जलसंधि किन दो देशों को एक दूसरे से अलग करती है? - स्पेन एवं मोरक्को

12. डोवर जलसंधि किसको जोड़ती है? - इंगलिश चैनल एवं उत्तरी सागर को

13. पनामा जलडमरुमध्य के मध्य एक नहर निर्माण का विचार किसने रखा था? - हम्बोल्ट

14. पाक जलसंधि किन दो देशों को अलग करती है? - भारत एवं श्रीलंका को

15. पाक स्ट्रेट किनके बीच स्थित है? - बंगाल की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी

16. बाब अल-मन्देब जलसंधि किन दो सागरों को जोड़ती है? - लाल सागर एवं अदन की खाड़ी

17. बेरिंग जलडमरूमध्य किसको अलग करता है? - आर्कटिक महासागर को प्रशांत महासागर से

18. भूमध्य सागर एवं अटलांटिक महासागर को जोड़ने वाली जलसंधि है? - जिब्राल्टर जलसंधि

19. मलक्का जलसंधि किन दो सागरों को संयुक्त करती है? - अण्डमान सागर तथा दक्षिणी चीन सागर

20. मेडागास्कर एवं अफ्रीकी मुख्य भूमि के बीच क्या स्थित है? - मौजाम्बिक चैनल

21. यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को कौनसी जलडमरूमध्य जोड़ती है? - डोवर जलडमरूमध्य

22. यूरोप को अफ्रीका से कौनसी जल संयोजी पृथक करती है? - जिब्राल्टर


23. विश्व की सबसे चौड़ी जलसंधि कौनसी है? - डेविस जलसंधि

24. सुंडा जलसंधि दो द्वीपों के बीच स्थित है, उनमें से एक द्वीप जावा है और दूसरा द्वीप कौनसा है? - सुमात्रा

25. हार्मुज जलसंधि किन दो देशों को अलग करती है? - ईरान एवं ओमान

26. हार्मुज जलसंधि किन दो खाड़ियों को आपस में जोड़ती है? - फारस की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी

27. हिन्द महासागर और लाल सागर को कौनसी जलसंधि जोड़ती है? - बाब-अल मनदेब

No comments:

Post a Comment