विश्व के प्रमुख जलप्रपात से संबंधित प्रश्न | Waterfall Related GK Questions


जलप्रपात (Waterfall) किसे कहते हैं?
पहाड़ों की चट्टानों से गिरने वाली नदी या नालों को जलप्रपात कहा जाता है, यदि गिरने वाले पानी की धारा पतली होती है तो उसे जलप्रपात (Waterfall) कहा जाता है

संसार के सबसे बड़े जलप्रपातों में अमरीका और कैनाडा के मध्य स्थित नायगरा जलप्रपात तथा अफ्रीका में ज़ैंबेज़ी नदी पर विक्टोरिया जलप्रपात की गणना की जाती है 

महाजलप्रपात (Great Falls) किसे कहते हैं?
यदि गिरने वाला पानी एक बहुत बड़ी धारा के रूप में काफी ऊँचाई से गिरता है तो महाजलप्रपात कहते हैं। पहाड़ों के ढलान से होकर गुजरने वाली पानी की धाराएँ भी जलप्रपात होती हे


जलप्रपात (Waterfalls) कई प्रकार के होते है :-

(i) कैटाडूपा (Catadupa) - कैटाडूपा एक महाजलप्रपात या झरना है ये मूल रूप से नील नदी के जलप्रपात होते है, माना जाता है शब्द 'कैटाडूपे' ऐसे महाजलप्रपात के निकट रहने वाले लोगों को इंगित करता है, जो लोग जलप्रपात के निरंतर शोर के कारण बहरे हो गये हैं

(ii) खण्डक (Block) - खण्डक पानी एक अपेक्षाकृत व्यापक धारा या नदी से नीचे गिरता है

(iii) खरदुम (Horsetail) - अवरोही पानी चट्टानी आधार के साथ कुछ संपर्क रखता है

(iv) खरल (Punchbowl) - खरल में पानी एक संकीर्ण जलधारा के रूप में उतरता है और फिर एक व्यापक कुण्ड में फैलता है 

(v) गोता (Plunge) - गोता में पानी चट्टानी आधार की सतह से संपर्क त्याग सीधा नीचे की ओर गिरता है

(vi) ढालू (Chute) - जल की एक बड़ी मात्रा एक उर्ध्वाधर और संकरे उद्गम से नीचे गिरती है जिसे ढालू कहते है

(vii) पंखा (Fan) - जल गिरने के साथ साथ क्षैतिज रूप से फैलता है और नीचे गिरते समय हमेशा चट्टान के संपर्क में रहता है

(viii) पांतिक (Tiered) - सोपानी और विभक्त पातों का मिश्रण को कहते है, इस जलप्रपात में पानी अलग अलग धाराओं में चट्टान की शृंखला से एक क्रम में गिरता है


(ix) बहु-चरणी (Multi-step) - लगभग एक ही आकार के एक के बाद एक झरनों की एक शृंखला जिसमें प्रत्येक का अपना गोता-कुण्ड होता है

(x) महाजलप्रपात (Cataract) - महाजलप्रपात अपने नाम के अनुसार एक बड़ा और शक्तिशाली जलप्रपात होता है

(xi) विभक्त (Segmented) - इसमें पानी अलग अलग झरनों के रूप में नीचे गिरता है

(xii) सोपानी (Cascade) - जब असमान संरचनावाली चट्टानों वाले भाग मे विशेषक अपरदन होता है तो एक ही क्रम मे नदी के ऊपरी भाग से नीचे की ओर कई प्रपात का निर्माण होता है जिसे सोपानी जलप्रपात कहते हैं

(xiii) हिमाद्रिपात (Frozen) - हिमाद्रिपात एक ऐसा झरना है जिसके जल में बर्फ के छोटे छोटे टुकडे समाहित होते हैं

विश्व के मुख्य जल प्रपात (World Main Waterfalls)

जलप्रताप

देश

ऊँचाई

एंजिल

वेनेजुएला

979 मीटर

कुकवेनन

वेनेजुएला

610 मीटर

गवार्नी

फ्रांस

422 मीटर

ग्रेट कामारना

गुयाना

488 मीटर

जोग (गरसोप्पा)

भारत

255 मीटर

डेल्ला

कनाडा

440 मीटर

तुगेला

द.अफ्रीका

614 मीटर

द० मल्फिोसेन

नार्वे

655 मीटर

न्याग्रा

कनाडा एवं अमेरिका

120 मीटर

योसेमाइट

कैलिफोर्निया

739 मीटर

रिब्बोन

कैलिफोर्निया

491 मीटर

सूथरलैण्ड

न्यूजीलैण्ड

580 मीटर


विश्व के प्रमुख जलप्रपात (Waterfall) से संबंधित प्रश्न

01. एंजिल जलप्रपात कहाँ स्थित है? - वेनेजुएला

02. एंजिल जलप्रपात किस नदी पर स्थित है? - चुरुण नदी पर स्थित है, जो कैरोनी नदी की सहायक है


03. कुकवेन्न जलप्रपात कहाँ स्थित है? - वेनेजुएला

04. कौनसी नदी भेड़ाघाट के समीप कपिलधारा जलप्रपात का निर्माण करती है? - नर्मदा

05. गावार्णी जलप्रपात कहाँ स्थित है? - फ्रांस

06. ग्रेट कामारना जलप्रपात कहाँ स्थित है? - गुयाना

07. जलप्रपात के अधस्ताल पर जल का तापमान ऊपर की अपेक्षा अधिक होने का कारण है? - गिर रहे जल की गतिज ऊर्जा ऊष्मा में बदल जाती है

08. जोग (गरसोप्पा) जलप्रपात कहाँ स्थित है? - भारत

09. जोग जलप्रपात को किस आँय नाम से जाना जाता है? - महात्मा गांधी जलप्रपात

10. जोग/गरसोप्पा/महात्मा गाँधी जलप्रपात किस नदी पर है? - शरावती नदी

11. डेल्टा जलप्रपात कहाँ स्थित है? - कनाडा

12. तुगेला जलप्रपात कहाँ स्थित है? - द. अफ्रीका

13. द. रंडाल्फोसेन जलप्रपात कहाँ स्थित है? - नार्व

14. नियाग्रा जलप्रपात किन देशों मे मध्य स्थित है? - अमेरिका और कनाडा

15. नियाग्रा जलप्रपात किन दो झीलों के मध्य स्थित है? - इरी एवम् ओंटेरियो

16. नियाग्रा जलप्रपात किन दो देशों की सीमा पर स्थित है? - संयुक्त राज्य अमेरिका & कनाडा

17. नियाग्रा जलप्रपात किस नदी पर स्थित है? - सेंट लारेन्स नदी (North America)

18. भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा है? - गरसोप्पा या जोग जलप्रपात, कर्नाटक

19. भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौनसा है? - जोग या गरसोप्पा जो शरावती नदी पर (कर्नाटक में)

20. भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात’ जोग’ किस नदी पर स्थित है? - शरावती


21. भीमताल जलप्रपात किस जिले में स्थित है? - बूंदी में

22. भीमताल जलप्रपात किस नदी पर स्थित है? - मांगली नदी पर

23. योसेमाइट जलप्रपात कहाँ स्थित है? - कैलिफोर्निया में

24. रिब्बोन जलप्रपात कहाँ स्थित है? - कैलिफोर्निया

25. विक्टोरिया जलप्रपात किस नदी पर स्थित है? - जांबेजी

26. विक्टोरिया जलप्रपात किस नदी पर है? - जेम्बेजी

27. विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात किस देश में है? - वेनेजुएला

28. विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा है? - एंजिल

29. विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौनसा है? - साल्टो एंजिल (वेनेजुएला)

30. विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात’ एंजिल जलप्रपात’ किस से देश में स्थित है? - वेनजुएला

31. विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात कौनसी नदी पर है? - कोरोनी नदी पर

32. सथूरलैंड जलप्रपात कहाँ स्थित है? – न्यूजीलैंड

No comments:

Post a Comment