वैज्ञानिक उपकरण एवं उनके कार्य (Scientific Equipment and Its Functions)


वैज्ञानिक उपकरण एवं उनके कार्य की सूची 

उपकरण --- कार्य

1. अक्युमुलेटर --- इसकी सहायता से विद्युत ऊर्जा का संग्रह किया जाता है

2. अल्टीमीटर --- इसके प्रयोग से उड़ते हुए वायुयान की ऊँचाई मापी जाती है

3. अल्ट्रसोनोस्कोप --- ब्रेन ट्यूमर और ह्रदय रोगों का पता लगाने में सहायक यंत्र

4. आमीटर --- इसका प्रयोग विद्युत धारा को मापने के लिए किया जाता है

5. एक्टिओमीटर --- इसके माध्यम से सूर्य किरणों की तीव्रता का मापन किया जाता है

6. एक्स रे मशरीन --- मानव शरीर के आतंरिक अंगों के छायांकन के लिए प्रयुक्त युक्ति

7. एनीमोमीटर --- इसके प्रयोग से हवा की शक्ति व गति को मापा जाता है

8. एपीडास्कोप --- इसका उपयोग चित्रों का पर्दे पर प्रक्षेपण करने में किया जाता है

9. एयरोमीटर --- इसके प्रयोग से वायु तथा गैस का घनत्व ज्ञात किया जाता है

10. ऑडियोफोन --- इसका उपयोग सुनाने में सहायता के लिए कान में लगा के किया जाता है

11. ऑडियोमीटर --- इसका प्रयोग करके ध्वनि की तीव्रता मापी जाती है

12. ओडोमीटर --- पहिये द्वारा चली गयी दूरी मापने के काम आता है

13. ओसिलोग्राफ --- विद्युत व यांत्रिक कम्पनों को ग्राफ पर चित्रित करने का यंत्र

14. कम्पास बॉक्स --- इसकी मदद से दिशा का ज्ञान किया जाया है

15. कारबुरेटर --- इसका उपयोग अन्तः दहन पेट्रोल इंजनों में होता है, इसके द्वारा पेट्रोल व हवा का मिश्रण बनाया जाता है

16. कार्डियोग्राम --- इस यंत्र के द्वारा ह्रदय गति की जाँच की जाती है इसे इलेक्ट्रो कार्डियोग्राम भी कहा जाता है

17. किलोस्कोप --- टेलीविजन द्वारा प्राप्त चित्रों को इसी के ऊपर देखा जाता है

18. कैलिडोस्कोप --- इसके द्वारा रेखा गणितीय आकृतियाँ भिन्न भिन्न प्रकार की दिखाई पड़ती हैं

19. कैलीपर्स --- इसके द्वारा बेलनाकार बस्तुओं के अंदर तथा बाहर के व्यास नापे जाते हैं इससे वास्तु की मोटाई भी नापी जाती है

20. कैलोरीमीटर --- यह ऊष्मा की मात्रा ज्ञात करने में काम आता है, यह ताँबे का बना यंत्र होता है

21. क्रोनोमीटर --- यह जलयानों पर लगा होता है, इससे सही समय का पता लगता है

22. गाइगर मूलर काउण्ट --- इसकी सहायता से रेडियो एक्टिव विकिरण के स्त्रोत की गणना की जाती है

23. गाइरोस्कोप --- इस यंत्र की सहायता से घूमती हुयी वस्तुओं की चाल ज्ञात की जाती है

24. गैल्वेनोमीटर --- इसका उपयोग छोटे विद्युत परिपथों में विद्युत धारा की दिशा व मात्रा ज्ञात करने में किया जाता है

25. ग्रेवीमीटर --- इसके उपयोग से पानी की सतह पर तेल की उपस्थिति ज्ञात की जाती है

26. टेलिस्कोप --- इसकी सहायता से दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है

27. टेलिस्कोप --- दूर स्थित चीजों को देखने की युक्ति

28. टेली फोटोग्राफी --- इसके द्वारा गतिशील वस्तुओं का चित्र दूसरे स्थान पर प्रदर्शित किया जा सकता है

29. टेलीप्रिंटर --- इसकी सहायता से स्वतः ही समाचार टाइप होते हैं

30. टेलेक्स --- इसके माध्यम से दो स्थानों के बीच समाचारों का सीधा आदान-प्रदान होता है

31. टैकोमीटर --- मोटर नाव तथा वायु यानों की गति को मापने का यंत्र

32. डायनेमोमीटर --- इसका उपयोग इंजन द्वारा उत्पन्न की गयी शक्ति को मापने में किया जाता है

33. डिक्टाफोन --- इसके द्वारा अपनी बात तथा आदेश को दूसरों को सुनाने के लिए रिकॉर्ड किया जाता है

34. डेनसिटीमीटर --- इसके उपयोग से किसी पदार्थ का घनत्व मापा जाता है

35. थर्मोस्टेट --- इसकी सहायता से किसी वस्तु का ताप एक निश्चित मात्रा तक स्थिर बनाये रखा जा सकता है

36. थियोडोलाइट --- इसके द्वारा अनुप्रस्थ व लंबवत कोणों की माप ज्ञात की जाती है

37. नमनमापी --- इसके द्वारा किसी स्थान का नमन कोण मापा जाता है

38. पायरोमीटर --- दूर स्थित वस्तुओं जैसे सूर्य, के ताप को मापने में इसका प्रयोग किया जाता है

39. पेरिस्कोप --- पानी के अंदर से पानी के ऊपर का दृश्य देखने में प्रयुक्त यंत्र इसका प्रयोग पनडुब्बियों में किया जाता है

40. फैदोमीटर --- इसका उपयोग करके समुद्र की गहराई नापी जाती है

41. फोटो टेलीग्राफ --- ये एक स्थान से दूसरे स्थान पर फोटो भेजने वाला यंत्र है

42. फोनोग्राफ --- यह ध्वनि लेखन के काम में आने वाला यंत्र है

43. बिस्कोमीटर --- इसके द्वारा द्रवों की श्यानता मापी जाती है

44. बैरोमीटर --- इसके द्वारा वायु दाब को मापा जाता है

45. बैलेस्टिक गैल्वानोमीटर -इसके द्वारा लघु धरा (माइक्रो एम्पियर) को नापा जाता है

46. माइक्रोटोम --- किसी वस्तु को बहुत छोटे छोटे टुकड़ों में काटने के काम आता है

47. माइक्रोमीटर --- यह एक प्रकार का पैनमा है इससे मिलीमीटर के भी हजारवें भाग को नापा जा सकता है

48. माइक्रोस्कोप --- जिन वस्तुओं को आँखों से नहीं देखा जा सकता उन्हें इसके माध्यम से देखा जाता है

49. मेगाफोन --- इसके द्वारा ध्वनि को दूर स्थान पर ले जाया जाता है

50. मैनोमीटर --- गैस का दाब ज्ञात करने में इसका उपयोग किया जाता है

51. यूडोमीटर --- वर्षामापक यंत्र

52. रडार --- यानों की संसूचना, गति व स्थिति जानने के लिए प्रयोग किया जाने वाला यंत्र

53. रिफरेक्ट्रोमीटर --- इसके माध्यम से पारदर्शी माध्यमों का अपवर्तनांक नापा जाता है

54. रेडियो टेलिस्कोप --- इसके माध्यम से दूर स्थित घटना को बेतार प्रणाली से दूसरे स्थान पर देखा जा सकता है

55. रेडियोमीटर --- इसका उपयोग विकिरण की माप करने के लिए किया जाता है

56. रेनगेज --- वर्षा को नापने के काम आने वाला यंत्र

57. लाइटिंग कंडक्टर --- इसका प्रयोग ऊँची इमारतों की बिजली से सुरक्षा के लिए किया जाता है यह इमारतों के उनके ऊँचे भाग पर लगा दिया जाता है

58. वेंचुरीमीटर --- द्रवों के प्रवाह को मापने का यंत्र

59. वेक्यूम क्लीनर --- धूल साफ़ करने की युक्ति

60. सबमरीन --- यह पानी के अंदर चलने वाला जहाज होता है

61. साइक्लोट्रॉन --- इसकी सहायता से आवेशित कणों को त्वरित किया जाता है

62. साइटोट्रोन --- यह कृत्रिम उपकरण तैयार करने के काम आता है

63. सिनेमाटोग्राफ --- इस उपकरण की मदद से छोटी छोटी फिल्म्स का बड़े पर्दे पर प्रोजेक्शन किया जाता है

64. सिस्मोग्राफ --- भूकंप का पता लगाने वाला यंत्र

65. सेक्सटेंट --- यह किसी वस्तु (मीनार इत्यादि) की उंचाई नापने के काम आता है

66. सेफ्टी लैंप --- इस लैंप का प्रयोग खानों में किया जाता है इसकी सहायता से खानों में होने वाले विस्फोट को बचाया जा सकता है

67. स्क्रूगेज --- इसके माध्यम से बारीक तारों के व्यास को मापा जाता है

68. स्ट्रोवोस्कोप --- इसकी सहायता से आवर्त गति से घूमने वाली वास्तु की चाल नापी जाती है

69. स्पीडोमीटर --- यह बस, कार आदि की गति को प्रदर्शित करने के लिए लगा होता है

70. स्फेरोमीटर --- इसके द्वारा गोलीय जल की वक्रता की त्रिज्या मापी जाती है

71. हाइग्रोमीटर --- इसकी सहायता से वायुमण्डल में उपस्थित आर्द्रता नापी जाती है

72. हाइड्रोफोन --- यह पानी के अंदर ध्वनि की तरंगों की गणना करने के काम आता है

73. हाइड्रोमीटर --- इसके द्वारा द्रवों का आपेक्षिक घनत्व नामा जाता है


No comments:

Post a Comment