भारत और विश्व के सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड - 2023 | All World Records GK


भारत और विश्व के सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड

June 2023 में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड
01. किस देश के डॉक्टर ने गुर्दे से 13.372 सेंटीमीटर लंबी और 801 ग्राम वजन की पथरी निकाल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है? – श्रीलंका के डॉक्टरों ने
02. किस भारतीय ने रामचरितमानस को 15 हजार चौपाइयों के साथ विश्व का सबसे लंबा गाना बना दिया है, जिनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है? - वाराणसी के जगदीश पिल्लई

May 2023 में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड
01. किस भारतीय एथलीट ने पुरुषों की ‘ट्रिपल जम्प स्पर्धा’ का नेशनल रिकॉर्ड बनाया है? - प्रवीण चित्रवेल
02. कहाँ बिहु के प्रदर्शन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है? - गुवाहाटी
03. किस खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है? - नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने

April 2023 में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड
01. किस राज्य में 3700KG खिचड़ी बनाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है? - मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में
02. किस राज्य में दुनिया का सबसे लंबा चॉकलेट केक बनाया गया, जिसने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे बड़े केक के रूप नाम दर्ज किया है? - केरल के कन्नूर में 
03. सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ 12,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ एशियाई क्रिकेटर बनें? - पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी बाबर आजम

Mar 2023 में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड
01. 87 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर 40 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बनें? - इंग्लैंड के खिलाड़ी जेम्स एंडरसन
02. ‘Border Roads Organisation (BRO)’ ने रिकॉर्ड कितने दिन रणनीतिक लद्दाख क्षेत्र के हिमालय में स्थित ‘जोजिला दर्रा’ खोला है? - 68
03. किस राज्य के जेसविन एल्ड्रिन ने AFI राष्ट्रीय कूद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है? - तमिलनाडु

Feb 2023 में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड
01. किस राज्य की ‘हर गाँव हरियाली’ पहल ने 90 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया है? - जम्मू कश्मीर
02. किस देश के ‘मिशेल सेंटेलिया’ ने मिरर टाइपिंग किताबें बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है? - इटली
03. किस देश के साथ भारत ने अपना व्यापार साल 2022 में पहली बार सौ अरब डॉलर के पार पहुंचने का रिकॉर्ड दर्ज किया है? - चीन

Jan 2023 में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड
01. उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान किस भारतीय बल्लेबाज ने एक ओवर में सात छक्के जड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है? - महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने (इस ओवर में कुल 43 रन बने) (गेंदबाज शिवा सिंह थे)
02. नागपुर मेट्रो ने  --------- मीटर लंबा डबल-डेकर वायाडक्ट (मेट्रो) का निर्माण करके सफलतापूर्वक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है? - 3140 मीटर
03. किस देश ने दुनिया की सबसे लंबी यात्री ट्रेन का रेकॉर्ड बनाया है। इस ट्रेन में 100 डिब्बे थे जो आल्प्स की पहाड़ियों में चली है। इस ट्रेन की लंबाई लगभग दो किमी है? - स्विट्जरलैंड ने

No comments:

Post a Comment