avart sarni trick in hindi pdf download | Classification of elements trick in hindi | तत्वों का आवर्त वर्गीकरण


Avart Sarni Trick in Hindi Pdf Download | Classification of Elements Trick in Hindi

रासायनिक तत्व (Chemical elements) क्या है?
रासायनिक तत्व या केवल तत्व ऐसे उन शुद्ध पदार्थों को कहते हंर जो केवल एक ही तरह के परमाणुओं से बने होते हैं,  या जो ऐसे परमाणुओं से बने होते हैं जिनके नाभिक में समान संख्या में प्रोटॉन होते हैं, सभी रासायनिक पदार्थ तत्वों से ही मिलकर बने होते हैं

कुछ रासायनिक तत्व (Chemical element) के उदाहरण :- 
परमाणु संख्या - नाम एवं संकेत
01 - हाइड्रोजन (H)
02 - हीलियम (He)
03 - लीथियम (Li)
04 - बेरेलियम (Be)
05 - बोरॉन (B)
06 - कार्बन (C)
07 - नाइट्रोजन (N)
08 - ऑक्सीजन (O)
09 - फ्लोरीन (F)
10 - नियॉन (Ne)
11 - सोडियम (Na)
12 - मैग्नीशियम (Mg)
13 - एल्यूमीनियम (Al)
14 - सिलिकॉन (Si)
15 - फॉस्फोरस (p)
16 - सल्फर (S)
17 - क्लोरीन (Cl)
18 - ऑर्गन (Ar)
19 - पोटैशियम (k)
20 - कैल्सियम (Ca)
21 - स्कैण्डियम (Sc)
22 - टाइटेनियम (Ti)
23 - वनेडियम (V)
24 - क्रोमियम (Cr)
25 - मैंगनीज़ (Mn)
26 - आइरन (Fe)
27 - कोबाल्ट (Co)
28 - निकल (Ni)
29 - कॉपर (Cu)
30 - जिंक (Zn)


रसायन विज्ञान एवं भौतिकी में सभी तत्वों का अलग-अलग परमाणु क्रमांक (atomic number) है जो एक तत्व को दूसरे तत्व से अलग करता है, किसी तत्व का परमाणु क्रमांक उसके तत्व के नाभिक में स्थित प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होता है। इसे Z प्रतीक से प्रदर्शित किया जाता है, किसी आवेशरहित परमाणु पर एलेक्ट्रॉनों की संख्या भी परमाणु क्रमांक के बराबर होती है, रासायनिक तत्वों को उनके बढते हुए परमाणु क्रमांक के क्रम में विशेष रीति से सजाने से आवर्त सारणी का निर्माण होता है

सन 2007 तक कुल 118 तत्व खोजे या पाये जा चुके हैं जिसमें से 94 तत्व धरती पर प्राकृतिक रूप से विद्यमान हैं, कृत्रिम नाभिकीय अभिक्रियाओं के परिणामस्वरूप उच्च परमाणु क्रमांक वाले तत्व समय-समय पर खोजे जाते रहे हैं

आधुनिक आवर्त सारणी में 7 आवर्त और 18 वर्ग होते हैं


S BLOCK के तत्वों को याद करने का ट्रिक

• H,LI,Na,K,Rb,Cs,Fr
Trick-- हालीना के रब से फरियाद

• Be,Mg,Ca,Sr,Ba,Ra
Trick--  बेटा मांगे कर स्कूटर बाप राजी

P BlOCK के तत्वों को याद करने का ट्रिक

• B,Al,Ga,In,Ti
Trick- बैगन आलू गाजर इन थैला

• C,Se,Ge,Sn,Pb
Trick- चले शिव जी संग पारवती

• N,P,As,Sb,Bi
Trick-  नेपाल पाकिस्तान आस्टेलिया  सब भिखारी

• O ,S,Se,Te,Po,
Trick-ओल्ड  स्टाइल से तेल पोलिश करो

• F,Cl,Br,I,At
Trick- फूल किलि बहार आई आज


D BLOCK के तत्वों को याद करने का ट्रिक

• Sc,Ti,V,Cr,Mn -- Fe,Co,Ni,Cu,Zn
Trick- सचिन तेंदुलकर वेरी क्रिकेटर मैन -- फेश को नहीं धुला क्यु जी

• Y,Zr,Nb,Mu,Tc -- Ru,Rh,Pd,Ag,Cd
Trick- यार जरा साथ निभाना मौत तक -- रुका रह पंडित  आगे सीडी  है

• La ,Hf,Ta,W,Re, -- Os,Ir,Pt,Au,Hg
Trick- लास्ट हप्ता था वाहा रे -- आज इन्दर पिटेगा और हसेगा

• Ac,Rf,Db,Sg,Bh  -- Hs,Mt,Ds,Rg,Cn
Trick- अच्छा RF दुबे शाइन भूल गए --  हस  मत  दोस्त  रोयेगा कौन


2 comments:

Post a Comment