धनात्मक कार्य क्या है?, ऋणात्मक कार्य, शून्य कार्य, उदाहरण


कार्य किसे कहते हैं
जब किसी वस्तु पर पर बल लगाया जाता है तो उस वस्तु में कुछ विस्थापन उत्पन्न हो जाता है , वस्तु पर लगाये गए बल तथा उत्पन्न विस्थापन के अदिश गुणनफल को वस्तु पर कृत कार्य कहते है


कार्य कितने प्रकार के होते है (types of work)
कार्य को तीन भागों में विभक्त किया गया है
• धनात्मक कार्य (positive work)
• ऋणात्मक कार्य (negative work)
• शून्य work (zero work)

धनात्मक कार्य क्या है? 
जब किसी वस्तु पर लगने वाले बल तथा उसके विस्थापन के बीच का कोण न्यूनकोण हो तो बल द्वारा वस्तु पर किया गया कार्य धनात्मक होता है, तथा जब उनके बीच का कोण 0° होता है तो कार्य का मान अधिकतम होता है

धनात्मक कार्य के उदाहरण
घोड़ागाड़ी को जब एक घोड़ा खींचता है तो किया गया कार्य धनात्मक होता है इसमे बल एवं विस्थापन एक ही दिशा में होता है

ऋणात्मक कार्य क्या है? 
जब किसी वस्तु पर लगने वाले बल एवं उसके विस्थापन के बीच का कोण अधिक कोण या कौण का मान 180° हो तो बल द्वारा वस्तु पर किया गया कार्य ऋणात्मक होता है जब उनके बीच का कोण 180° हो तो बल का परिणाम अधिक होता है

ऋणात्मक कार्य के उदाहरण
जब कोई वस्तु ऊपर की दिशा में फेंकी जाती है तब गुरुत्वीय बल द्वारा किया गया कार्य ऋणात्मक होता है।

शून्य कार्य क्या है?
यदि किसी वस्तु पर लगने वाला बल उसके विस्थापन की दिशा के लंबवत हो तो बल द्वारा वस्तु पर किया गया कार्य शुन्य कार्य होता है। 

शून्य कार्य के उदाहरण
यदि कोई वस्तु घर्षण रहित मेज पर क्षेतिज दिशा में सरकती है तो लगने वाले गुरूत्विय बल के कारण वस्तु पर किया गया कार्य शून्य होता है


No comments:

Post a Comment