RNA (Ribonucleic acid) से संबंधित प्रश्न उत्तर


RNA (Ribonucleic acid) क्या होता है?
RNA एक प्रकार का न्यूक्लिक एसिड होता है, जो सीधे प्रोटीन संश्लेषण में पाया जाता है। और इस प्रक्रिया में DNA के एक हिस्से को RNA की आकार को जोड़े जाते हैं। इसे एक जैविक अणु में से एक माना जाता है, जो जीवन के सभी ज्ञात रूपों के लिए आवश्यक होता है। RNA एक अकेली बहु न्यूक्लियोटाइड शृंखला वाला लम्बा तंतुनुमा अणु, जिसमें फॉस्फेट और राइबोज़ शर्करा की इकाइयां एकांतर में स्थापित होतीं हैं।

DNA की तरह RNA में भी राइबोज़ से जुड़े चार क्षारक होते हैं। अंतर केवल इतना है, कि इसमें थाइमीन के स्थान पर यूरासिल होता है। किसी भी जीवित प्राणी के शरीर में RNA भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जितनी की DNA


RNA (Ribonucleic acid) तीन प्रकार के होते हैं
(i) Ribosomal RNA (r-RNA)
(ii) Transfer RNA (t-RNA)
(iii) Messenger RNA (m-RNA)

RNA (Ribonucleic acid) से संबंधित प्रश्न

01. RNA की खोज किसने की थी?
उत्तर- फ्रेडरिक मिशर

02. RNA के महत्त्वपूर्ण कार्यो में जीन को सुचारू बनाना और उनकी -------- तैयार करना होता है?
उत्तर- प्रतियां

03. RNA विभिन्न प्रकार के ------- को जोड़ने का भी कार्य करता है?
उत्तर- प्रोटीनों को

04. RNA की श्रृंखला किसके समूहों से मिलकर बनती है, जिससे इसके चार मूल तत्व, एडेनाइन, साइटोसाइन, गुआनाइन और यूरासिल जुड़े होते हैं?
उत्तर- फॉस्फेट्स और राइबोस


05. सबसे छोटा RNA कौन सा है? उत्तर- t RNA सबसे छोटे होते हैं, इसमें 75-80 न्यूक्लियोटाइड होते हैं

06. RNA शरीर में किसके जीन्स को नकल कर के व्यापक तौर पर प्रवाहित करने का काम करता है?
उत्तर- DNA के

07. भारत के पहले स्वदेशी 'mRNA कोविड-19 वैक्सीन' को मानव परीक्षण के लिए मंजूरी मिली है इस वैक्सीन का क्या नाम है?
उत्तर- HGCO19

08. यूरेसिल किसमें पाया जाता है?
उत्तर- RNA में

09. RNA का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर- प्रोटीन संश्लेषण में सहायता करना

10. RNA किसमें पाया जाता है?
उत्तर- केन्द्रक एवं कोशिका द्रव्य दोनों में

11. DNA और RNA में किसका अंतर होता है?
उत्तर- बेस


12. DNA से RNA कैसे बनता है?
उत्तर- DNA की एक श्रृंखला पर RNA की न्यूक्लियोटाइड आकर जुड़ जाती है और नाइट्रोजन बेस थायमिन के स्थान युरोसील आ जाता है

13. RNA व DNA के घटक कौन होते हैं?
उत्तर- कार्बोहाइड्रेट

14. ट्रांसक्रिप्शन किसे कहते है?
उत्तर- DNA से RNA बनने की विधि

No comments:

Post a Comment