उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित प्रश्न उत्तर (Questions Related To Uttar Pradesh State)


01. हरदुआगंज ताप विद्युत गृह कहाँ स्थापित किया गया? –- अलीगढ़ में

02. विद्युत उत्पादन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सम्पूर्ण देश में कौन-सा स्थान है? –- आठवाँ

03. वर्षा के वितरण के आधार पर उत्तर प्रदेश को कितने जलवायु विभागों में विभाजित किया गया है? –- दो

04. वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उत्तर प्रदेश के किस शहर में राष्ट्रीय सरकार की स्थापना कर दी गई थी? –- बलिया

05. वर्ष 1925 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन उत्तर प्रदेश में कहाँ हुआ था? –- कानपुर में

06. वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं? –- 1

07. लाल मृदा उत्तर प्रदेश के किन जनपदों में मुख्य रूप से पाई जाती है? –- मिर्जापुर-सोनभद्र


08. लखनऊ योजना किसके विकास से सम्बन्धित है? –- सड़कों के

09. राधास्वामी मत का मुख्य केन्द्र दयालबाग उत्तर प्रदेश के किसे जिले में स्थित है? –- आगरा

10. राज्य को संविधान द्वारा प्रदत्त सभी शक्तियों को प्रयोग करने एवं कार्य कराने का अधिकार किसे प्राप्त है? –- मन्त्रिमण्डल

11. यमुना एक्सप्रेस-वे किन दो नगरों के बीच है? –- आगरा-नोएडा

12. मथुरा किस महाजनपद की राजधानी थी? –- शूरसेन महाजनपद की

13. भातखण्डे संगीत संस्थान, लखनऊ डीम्ड विश्वविद्यालय किस वर्ष बना? –- 2001 में

14. ब्रिटिश सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी किस नगर में होती थी? –- नैनीताल

15. बिरहा, रसिया, आल्हा आदि लोकगीतों की परम्परा किस प्रदेश में पाई जाती है? –- उत्तर प्रदेश

16. बागों का शहर नाम से उत्तर प्रदेश का कौन-सा शहर प्रसिद्ध है? –- लखनऊ

17. प्रदेश का कौन-सा जिला अवनालिका अपरदन से अधिक प्रभावित है? –- इटावा


18. नृत्य की कौन-सी शैली उत्तर प्रदेश की देन है? –- कत्थक शैली

19. देश की कुल कृषि योग्य भूमि की कितना प्रतिशत भाग उत्तर प्रदेश में स्थित है? –- 20%

20. चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, उत्तर प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है? –- मुजफ्फरनगर में

21. चुनार किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? –- सीमेण्ट उद्योग

22. चन्द्रशेखर आजाद मुठभेड़ में कहाँ शहीद हुए थे? –- इलाहाबाद में

23. गंगा यमुना नदियों में मिलन स्थल को उत्तर प्रदेश में किस नाम से पुकारा जाता है? –- संगम

24. किस परियोजना में उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल सम्मिलित हैं? –- गण्डक परियोजना

25. काँच उद्योग के लिए उत्तर प्रदेश का कौन-सा नगर विख्यात है? –- फिरोजाबाद

26. उत्तर प्रदेश से आरम्भ होने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या कौन सी है? –- NH-7

27. उत्तर प्रदेश राज्य खेलकूद परिषद् का गठन किया कब किया गया? –- वर्ष 1955-56 में

28. उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या नगर किस नदी के किनारे बसा है? –- सरयू

29. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है? –- तराई क्षेत्र

30. उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस वन्यजीव विहार की स्थापना की गई? –- चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार

31. उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस पक्षी विहार की स्थापना की गई? –- नवाबगंज पक्षी विहार

32. उत्तर प्रदेश में सरसों की कृषि किस मौसम की उपज होती है? –- रबी

33. उत्तर प्रदेश में विद्युत नियामक आयोग का गठन कब किया गया? –- वर्ष 1998 में

34. उत्तर प्रदेश में विकेन्द्रित नियोजन प्रणाली कब शुरू की गई? –- 1982-83 ई. में

35. उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय खेल का आयोजन प्रथम बार कब किया गया? –- वर्ष 2005-06 में

36. उत्तर प्रदेश में योजना आयोग का गठन कब किया गया? –- 1971 ई. में

37. उत्तर प्रदेश में यूरेनियम किस जिले में पाया जाता है? –- ललितपुर में


38. उत्तर प्रदेश में बहने वाली कौन-सी नदी प्राणदायिनी, मुक्तिदायिनी तथा पवित्र नदी के नाम से जानी जाती है? –- गंगा

39. उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से आम की किन दो किस्मों का उत्पादन होता है? –- दशहरी और चौसा

40. उत्तर प्रदेश में प्रथम विकलांग विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया? –- चित्रकूट में

41. उत्तर प्रदेश में परमाणु विद्युत केन्द्र कहां स्थापित है? –- नरौरा

42. उत्तर प्रदेश में द्विसदनीय व्यवस्थापिका है, पहली विधानसभा और दूसरी कौन-सी है? –- विधानपरिषद्

43. उत्तर प्रदेश में दियासलाई उद्योग का प्रमुख केन्द्र कौन सा है? –- बरेली

44. उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध दोनों धर्मों का प्रसिद्ध तीर्थ कौन-सा है? –- कौशाम्बी

45. उत्तर प्रदेश में जिला योजना समितियों का गठन कब किया गया? –- 1999 ई. में

46. उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी है? –- 4

47. उत्तर प्रदेश में किसान मित्र योजना कब शुरू की गई? –- 18 जून, 2001 से


48. उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर रेशमी साड़ियाँ बनाई जाती हैं? –- मेरठ

49. उत्तर प्रदेश में किस स्थान का दशहरी आम विश्व प्रसिद्ध है? –- मलीहाबाद (लखनऊ)

50. उत्तर प्रदेश में काबर तथा माड़ किस प्रकार की मृदाओं के स्थानीय नाम हैं? –- काली मृदा

51. उत्तर प्रदेश में उर्दू को द्वितीय राजभाषा कब घोषित किया गया? –- वर्ष 1989 में

52. उत्तर प्रदेश को कुल कितने आर्थिक क्षेत्रों में बाँटा गया है? –- 4

53. उत्तर प्रदेश के किस नव-पाषाणिक पुरास्थल से धान की खेती के साक्ष्य मिले हैं? –- कोलडिहवा

54. उत्तर प्रदेश के किस नगर में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है? –- रायबरेली

55. उत्तर प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है और किसमें सबसे कम? –- सर्वाधिक–गोरखपुर, कम–मथुरा

56. उत्तर प्रदेश के किस खिलाड़ी को 19वें कॉमनवेल्थ खेल में कुश्ती के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ? –- अलका तोमर

57. उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नकदी फसल कौन सी है? –- गन्ना


58. उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नक्षत्रशाला कौन-सी है? –- गोरखपुर नक्षत्रशाला

59. उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री कौन थीं? –- सुचेता कृपलानी

60. उत्तर प्रदेश किस फसल का भारत में अग्रणी उत्पादक है? –- जौ का

61. उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस क्या है? –- 1 नवम्बर

62. उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक विस्तृत पक्षी विहार का क्या नाम है? –- लाख बहाशी पक्षी विहार

63. उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक प्राचीन संग्रहालय कहाँ स्थित है? –- लखनऊ

64. उत्तर प्रदेश का वृहत्तम उद्योग कौन-सा है? –- हथकरघा उद्योग

65. उत्तर प्रदेश का वर्तमान स्वरूप किस दिन अस्तित्व में आया? –- 9 नवम्बर, 2001

66. उत्तर प्रदेश का राज्याध्यक्ष राज्यपाल कहलाता है, इसकी नियुक्ति कौन करता है? –- राष्ट्रपति

67. उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क किस जिले में स्थित है? –- लखीमपुर (खीरी) में

68. उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत कौन-सा है? –- बिरहा

69. उत्तर प्रदेश का कौन-सा जनपद सर्वाधिक वनाच्छादित है? –- सोनभद्र

70. अमरूद उत्पादन के लिए शहरों का कौन-सा जोड़ा प्रसिद्ध है? –- बरेली-इलाहाबाद


No comments:

Post a Comment