पृथ्वी से संबंधित प्रश्न उत्तर (Earth Question and Answer) - Part 01


पृथ्वी से संबंधित टॉप 50+ प्रश्न - Part 01

01. किसने सर्वप्रथम पृथ्वी को गोलाकार बताया था? 
उत्तर- पाइथागोरस 

02. पृथ्वी का जलीय भाग और स्थलीय भाग कितना है? 
उत्तर- 71% और 29%

03. पृथ्वी का द्रव्यामान कितना है? 
उत्तर- 5.97 x 1024 टन (1 टन = 1000Kg)

04. 21 मार्च से 23 सितंबर तक उत्तरी ध्रुव पर दिन की अवधि कितनी होती है? 
उत्तर- छ: महीने

05. किस तिथि को अपसौर की स्थिति होती है? 
उत्तर- 4 जुलाई को


06. किस तिथि को उपसौर की स्थिति होती है? 
उत्तर- 3 जनवरी को

07. ऋतु परिवर्तन होना किस गति के कारण है? 
उत्तर- वार्षिक गति

08. कहाँ पर दिन और रात बराबर होती हैं? 
उत्तर- विषुवत रेखा

09. किस समय पृथ्वी के सभी स्थानों पर दिन और रात की अवधि समान होती है? 
उत्तर- 21 मार्च और 23 सितंबर

10. दिन में सूर्य की ऊँचाई में अंतर किस गति के प्रभाव स्वरूप होता है? 
उत्तर- परिक्रमण गति


11. पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और ग्रह सूर्य के चारों ओर घूमती हैं यह सिद्धांत किसने दिया था? 
उत्तर- पौलेंड के वैज्ञानिक ‘निकोलस कोपरनिकस’ ने

12. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितना डिग्री झुकी हुई है? 
उत्तर- 23½°

13. पृथ्वी अपने अक्ष पर एक चक्कर कितने घंटे में पुरी करती है? 
उत्तर- 23 घंटे 56 मिनट और 4.09 सेकंड

14. पृथ्वी अपने अक्ष पर किस दिशा में घूमती है? 
उत्तर- पश्चिम से पूर्व की ओर

15. पृथ्वी का एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह कौनसा है? 
उत्तर- चंद्रमा


16. पृथ्वी का भगिनी ग्रह किसे कहते हैं? 
उत्तर- शुक्र ग्रह

17. पृथ्वी का विषुवतीय व्यास और ध्रुवीय व्यास कितना KM हैं? 
उत्तर- 12756 KM और 12714 KM

18. पृथ्वी का सूर्य के अधिकतम पास होना क्या कहलाता है? 
उत्तर- उपसौर 

19. पृथ्वी का सूर्य से अधिकतम दूरी पर होना क्या कहलाता है? 
उत्तर- अपसौर

20. पृथ्वी की अपेक्षा चंद्रमा का द्रव्यमान कितना होता है? 
उत्तर- 1/81

21. पृथ्वी की ऊपरी परत को क्या कहते हैं? 
उत्तर- भूपपर्टी

22. पृथ्वी की आकाशगंगा (गैलेक्सी) को क्या कहा जाता है? 
उत्तर- मंदाकिनी

23. पृथ्वी कौनसी आकाशगंगा में स्थित है? 
उत्तर- मंदाकिनी आकाशगंगा में

24. पृथ्वी में दिन और रात किस कारण से होती है? 
उत्तर- घूर्णन गति

25. पृथ्वी की ध्रुवीय परिधि कितनी है? 
उत्तर- 40,008 KM


No comments:

Post a Comment