Liquefied petroleum gas (LPG) | द्रवित पेट्रोलियम गैस | lpg full form


Liquefied petroleum gas (LPG) | द्रवित पेट्रोलियम गैस

• Liquefied petroleum gas (LPG)  को रसोई गैस के रूप में अधिक जाना जाता है

• LPG वस्तुतः कई हाइड्रोकार्बन गैसों का मिश्रण है

• यह घरों में खाना पकाने, गरम करने वाले उपकरणों एवं कुछ वाहनों में इंधन के रूप में प्रयुक्त होती है

• आजकल यह एक शीतलक (रेफ्रिजिरेन्ट) के रूप में क्लोरोफ्लोरो कार्बन के स्थान पर क्रमशः अधिकाधिक प्रयुक्त होने लगी है क्योंकि इसके प्रयोग से ओजोन परत को कोई नुकसान नहीं होता


• एलपीजी में मुख्यतः प्रोपेन और ब्यूटेन गैसें होती हैं जबकि प्राकृतिक गैस में मुख्यतः मिथेन और इथेन गैसे होतीं हैं जो अपेक्षाकृत हल्की गैसे हैं

• प्रोपेन की रसायनिक संरचना C3H8 और ब्यूटेन की रसायनिक संरचना C4H10 है

• एलपीजी हवा से दुगुनी भारी है और पानी से आधा गुना भारी है

• एलपीजी रंगहीन और गंधरहित होती है, अतः रिसाव का पता लगाने के लिए इसमें गंधक पदार्थ मिलाया जाता है।

• एलपीजी को 1:250 के अनुपात में संकुचित किया जा सकता है जिससे उसे द्रव्य रूप में सुवाह्य पात्रों में भरा जा सकता है।

• एलपीजी एक सुरक्षित ईंधन और 2 % से 9 % के विनिर्दिष्ट एलपीजी- हवा अनुपात के अंदर ही प्रज्वलित होता है।

• LPG ज्वाला के तापमान को तत्काल रूप से नियंत्रण में लाया जा सकता है


• विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए प्रयोग लायी जा सकता है

No comments:

Post a Comment