भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रकार | भारतीय शास्त्रीय नृत्य लिस्ट | भारतीय शास्त्रीय नृत्य का इतिहास


भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की सूची (List of Indian Classical Dance in Hindi)

शास्त्रीय नृत्य प्राचीन हिन्दू ग्रंथों के सिंद्धातों एवं तकनीकों और नृत्य के तकनीकी ग्रंथों तथा कला संबद्वता पर पूर्ण या आंशिक रूप से आधारित है, प्रारंभिक तौर पर यह माना जाता है कि भरत नाट्यशास्त्र को द्वितीय शताब्दी ईसा पूर्व के आस-पास लिखा गया था, शास्त्रीय नृत्य की अधिकतम प्रचलित प्रणालियाँ उच्च स्तर की विस्तृत प्रणालियों से शासित होती थीं और इनका उदय आम आदमी के बीच से ही होता था

शास्त्रीय नृत्य और लोक नृत्य के बीच मुख्य अंतर यह है कि यह पूर्व में जान-बूझकर कलात्मकता द्वारा किया गया प्रयास है, नृत्य और नाटक कला अपने अग्रिम सिंद्वातों और शास्त्रों के नियमों का कड़ाई से पालन करते हैं, भावना में चित्रित अवधारणा, व्यक्तिगत नृत्य की मोहकता और पृथकता की कला प्रवीणता तीनों ही शास्त्रीय नृत्य में महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं


शास्त्रीय नृत्य का परिचय और प्रकार अंग प्रत्यंग एवं मनोभागों के साथ की गई गति को नृत्य कहा जाता है, यह सार्वभौम कला के साथ मानवीय अभिव्यक्ति का रसमय प्रदर्शन है

भरत मुनि (द्वितीय शताब्दी ईसा पूर्व) के ‘नाट्य शास्त्र’ को भारतीय नृत्यकला का प्रथम व प्रामाणिक ग्रंथ और पंचवेद उपनाम से भी जाना है

भरत नाट्यशास्त्र में नृत्य के दो प्रकार वर्णित हैं

• मार्गी (तांडव) - अत्यंत पौरुष और शक्ति के साथ किया जाता है (उदा.भगवान शंकर का नृत्य)

• लास्य - लास्य कोमल नृत्य है (उदा. भगवान कृष्ण गोपियों संग नृत्य)

परन्तु आधुनिक वर्गीकरण के तहत भारतीय नृत्यकला को दो भागों में बाँटा जाता है

(i) शास्त्रीय नृत्य (Classical Dance)

(ii) लोक एवं जनजाति नृत्य (Folk Dance)

भारत के संगीत नाटक अकादमी ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की प्रमुख शैलियाँ 8 बताई हैं


8 शैलियाँ -- भरतनाट्यम (सबसे पुरानी), कुचिपुड़ी (दक्षिण पूर्वी तट), कथक (उत्तर), कथकली, मोहिनीअट्टम (दक्षिण पश्चिम तट), ओडिसी, (पूर्वी तट), मणिपुरी (पूर्वोत्तर), और सत्त्रिया नृत्य (असम, उत्तर पूर्व)

शास्त्रीय नृत्य – राज्य

• भरतनाट्यम – तमिलनाडु

• मोहिनीअट्टम – केरल

• कुचिपुड़ी – आंध्रप्रदेश प्रदेश

• ओडिसी – उड़ीसा

• कत्थक – उत्तरप्रदेश

• कत्थककलि – केरल

• सत्त्रिया – आसाम

• मणिपुरी – मणिपुर


No comments:

Post a Comment